Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रोटरी इंटरनेशनल 256 देशों में उपस्थित अपने एक लाख 44 हजार सदस्यों के सहयोग से हिंदुस्तान समेत पूरे विश्व में ग्रामीण, आदिवासी, कमजोर तथा जरूरतमंदों की सेवा में 119 वर्षों से लगा हुआ है. रोटरी के प्रथम क्लब ने अपने पहले प्रोजेक्ट की हैसियत से सन 1905 की 23 फरवरी को शिकागो के सिटी बस स्टैंड पर टॉयलेट का निर्माण किया था, जो शिकागो सिटी में पहला पब्लिक टॉयलेट था और कम्युनिटी सर्विस का प्रथम रोटरी क्लब का पहला कम्युनिटी प्रोजेक्ट था. इसी एतिहासिक दिन को याद करते हुए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने मानगो के…
पाठक की पाती तकनीक, डिजिटल मीडिया और एआई के इस युग में अपनी बात को समाज तक पहुंचाने के लिए कई रास्ते खुल गये हैं. यह माध्यम पहले तक सिर्फ अखबार हुआ करते थे. लेकिन अखबार में काम करने वालों के नैतिक मूल्यों में धीरे-धीरे आ रही गिरावट, जन अपेक्षा की बातों को दरकिनार कर अपनी बात थोपने की चल पड़ी परंपरा के कारण लोगों का मोह व विश्वास धीरे-धीरे इनसे भंग होता गया. हालांकि अविश्वास के इस माहौल में अब भी कई अखबार अपने नैतिक मूल्यों के साथ सच के लिए मजबूती से खड़े होने का साहस दिखा रहे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बी एड सत्र 2021-23 और डी एल एड सत्र 2020 -22 और 2021- 23 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया। साथ ही सत्र 2023 – 25 के विद्यार्थियों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर फेयरवेल देते समय सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर विदा किया गया। पास आउट विद्यार्थियों को एप्रन और कैप पहनाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी गई। सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के बीच गेम आयोजित किया गया। इन नए छात्रों में मिस्टर फ्रेशर्स रहे सुमन डे…
विशेष कीर्तन दीवान में रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह ने किया संगत को निहाल फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची गुरुद्वारा साहिब में आयोजित शाम के विशेष दीवान में पंजाब के मानसा जिले से पहली बार जमशेदपुर पहुँचे रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह अपने मधुर गुरबाणी-कीर्तन से शाम के दीवान में संगत को निहाल किया। शुक्रवार को चार घंटे के विशेष कीर्तन दीवान में पंजाब से आयी पंद्रह सदस्यीय टीम ने गुरबानी रसना की बयार बही। कीर्तनी जत्थे ने ”सुण बेनती हर प्रभ दीन दयाला, साध गावेह गुण सदा रसाला” सहित गुरू ग्रंथ साहिब से शब्द-कीर्तन गाकर संगत को अलौकिक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अपनी मांगो को लेकर किसानों द्वारा किये जा रहे देशव्यापी आंदोलन को लेकर जमशेदपुर में भी किसान आंदोलन एकजुटता मंच झारखंड के बैनर तले साकची गोलचक्कर में केंद्र सरकार की नीति का विरोध जताया है. इस विरोध प्रदर्शन को साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले ने भी अपना समर्थन दिया. इस दौरान मंच के सरदार शैलेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार को धोखे बाज़ कहा. इस पर तर्क देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले बार के आंदोलन में किसानों से उनकी मांगों पर आश्वासन देते हुए जल्द ही पहल करने की बात कह…
Jamshedpur : सरयू राय ने भाजपा बंगाल को देश से माफी मांगने के लिए कहा, सतनाम ने सरयू राय की तारीफ की
सिख आइपीएस को ख़ालिस्तानी कहने का मामला फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बंगाल के आइपीएस जसप्रीत सिंह को संदेशख़ाली में कर्तव्यपालन के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने खलिस्तानी कहने की निंदा की कि. सरयू राय ने कहा कि बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ने कर्तव्यपालन के दौरान सिख समाज के बंगाल कैडर के आइपीएस अधिकारी को खालिस्तानी कहा कि, तो वे इसे वापस लें और देश से क्षमा मांगे. उन्हें केंद्रीय नेतृत्व निर्देश दे. राजनीतिक उत्तेजना में भी ऐसी नस्ली टिप्पणी निंदनीय है. देश की एकता,अखंडता के लिए घातक है. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। अभिनेता संग्राम सिंह पटेल की फिल्म इश्क नचाए बीच बाजार का ट्रैलर आगामी 25 फरवरी को सुबह 7 बजे अवध गंगा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।फिल्म में संग्राम मुख्य भूमिका में हैं।उन्होंने बताया कि ट्रैलर के बाद म्यूजिक और फिर फिल्म भी जारी की जायेगी।लेकिन, उससे पूर्व सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित की जायेगी। यह फिल्म पूर्ण रूप पारिवारिक और मनोरंजक हैं।जिसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन,रोमांस,कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा।ट्रैलर से ही दर्शकों को फिल्म का अंदाजा हो जाएगा।उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर के लहरपुर सहित विभिन्न खूबसूरत व मनोरम स्थलों पर दृश्यों को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. संत गाडगे जागृति मंच के द्वारा संत शिरोमणि गाडगे शोभायात्रा से संकल्प महासभा का आयोजन आगामी 25 फरवरी को किया गया है. इस संबंध में जागृति मंच ने जानकारी दी. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संत शिरोमणि गाडगे शोभायात्रा सह संकल्प महासभा का आयोजन किया गया है. आगामी 25 फरवरी को सुबह 9:00 बजे शोभा यात्रा गोपाल मैदान से प्रस्थान कर माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुंचेगी. तत्पश्चात संत गाडगे सभागार में संकल्प महासभा का आयोजन कर अभावग्रस्त बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया जाएगा. साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर के सुंदरनगर चौक से निलडूंगरी व्यांगबिल पंचायत तक न्याय यात्रा निकाल कर भाजपा के साजिश का विरोध किया. इस न्याय यात्रा के माध्यम से पंचायत स्तर पर लोगों के बीच जाकर भाजपा के साजिश का उलेख करते हुए सोरेन के निर्दोष होने की जानकारी दी जा रही है. उन्हें बताया जा रहा कि भाजपा किस तरह सत्ता हासिल करने के लिए ईडी का सहारा लेकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करती है. जब सोरेन अडिग होकर खड़े हुए तो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। एक्सएलआरआइ के शैक्षणिक सत्र 2022-2024 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ. दो वर्ष के पीजीडीएम ( बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ) बैच के सभी 509 स्टूडेंट लॉक हो गए. इस बार भी एक्सएलआरआइ के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हो गये. इस बार रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में कुल 154 कंपनियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने संस्थान के जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस के कुल 509 विद्यार्थियों के बीच 519 स्वदेश में जबकि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑफर दिया. इसमें 65 ऐसे नये रिक्रूटर थे जिन्होंने पहली बार एक्सलर्स को लॉक किया. इस…
