Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने बुधवार को एक बार फिर परसुडीह, हरहरगुट्टू, बेडाडीपा व अन्य क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आवाज मुखर की. उन्होंने पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को मिलकर समस्याओं से अवगत कराया और समाधान निकालने को लेकर विचार विमर्श किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मानिक मलिक संजय सिंह,बाबू दा, मोजीब , आदि लोगों उपस्थित थे. इन समस्याओं को लेकर हुई गोलबंद परसुडीह के विभिन्न बहुमंजिले में रसीद कटवाने के बावजूद भी अभी तक पाइपलाइन कनेक्शन नहीं दिया गया. अविलम्ब पाइपलाइन का कनेक्शन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डी.बी.एम.एस कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष बी. चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव तमिल सेल्वी बालाकृष्णन, उषा रामनाथन, प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल के समक्ष छात्रों द्वारा गीत प्रस्तुत कर किया गया. कॉलेज के अध्यक्ष बी.चंद्रशेखर ने कहा कि विश्व में भाषाई व सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए और मातृभाषा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर वर्ष आज के ही दिन अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है. सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस उद्देश्य से अवगत कराया एवं तमिल गीत भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. AISMJWA के बैनर तले प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकारों ने आयुक्त की अनुपस्थिति में सचिव को मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा.मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए इस मांग पत्र में लातेहार के युवा पत्रकार और ऐसोसिएशन के पलामू प्रमंडल प्रभारी अजय सिन्हा की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत की सीआईडी जांच की मांग की गई.इसके अलावा दिवंगत पत्रकार अजय के आश्रितों को मुआवजा,पत्नी को एक नौकरी और दो बच्चों को निशुल्क शिक्षा की मांग भी मांग पत्र में की गई है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ऐसोसिएशन के प्रदेश सह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के अशांत संदेशखालि का दौरा करने से रोकने के लिए धमखाली में तैनात एक सिख आईपीएस अधिकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह द्वारा कथित तौर पर खालिस्तानी कहा गया जिससे अधिकारी आक्रोशित हो गए। इसकी ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कड़े शब्दों में निंदा की है। सतनाम ने कहा कि भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने बड़ी ही निर्लज्जता के साथ संवैधानिक सीमाओं को लांघ दिया है। सतनाम ने सिखों की प्रतिष्ठा को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डिमना चौक से 1 की.मी. की दूरी पर बालीगुमा-घाटशिला रोड, स्थित ब्लू डायमंड रेस्टोरेंट का चौथा आउटलेट का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू के वरिय नेता सह समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि इस भव्य रेस्टोरेंट में उपलब्ध सुविधा को देखते हुए यह कह सकते हैं कि यह शुरूआती दिन से ही जमशेदपुर एवं इसके आस-पास के लोगों का पसंदीदा रेस्टोरेंट बन जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए ब्लू डायमंड के सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि लगभग 3000 वर्गफीट में बना यह स्टेट ऑफ आर्ट रेस्टोरेंट…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सिख आईपीएस पदाधिकारी जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहा जाना केवल सिखों का ही नहीं बल्कि देश की नौकरशाही का भी अपमान है जिसकी सीजीपीसी कड़ी निंदा करती है। अपने पंजाब प्रवास के दौरान पर वहां से बुधवार को बयान जारी करते हुए सरदार भगवान सिंह ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिख देश हर कुर्बानी देने के लिए हर वक़्त तैयार रहता है और आज भी जब कोई सिख सैनिक जब बॉर्डर पर खड़ा होता है न तो दुश्मन, देश की तरफ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इस वर्ष 4 फरवरी को ही प्रेस क्लब झरिया के 20 साल पूरे हो गए हैं लेकिन अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम की तिथि 22 फरवरी यानी कल ही तय है.इस बार का स्थापना दिवस समारोह पत्रकारों के लिए प्रेरणादायी होगा.कारण कि इस बार युवा पत्रकार स्व.अजय सिन्हा को समर्पित होगा प्रेस क्लब झरिया का 20वां स्थापना दिवस. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के सचिव और AISMJWA के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी ने बताया कि इस वर्ष जो दुखद घटना हुई है उसकी क्षतिपूर्ति असंभव है.उन्होने कहा कि इस दुखद परिस्थिति में कार्यक्रम को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर मुखी समाज कल्याण समिति के मुखिया सह कांग्रेस सुरेश मुखी का शव मंगलवार रात 9 बजे धातकीडीह तालाब से बरामद किया गया. परिजन उसे तालाब से निकालकर टीएमएच लेकर गए. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर टीएमएच में मुखी समाज के लोगों का जमावड़ा लगने लगा. मिली जानकारी के अनुसार सुरेश मुखी अपने दो साथी बैधनाथ और झंटू के साथ था. उसने अपने दोनो साथियों को अपने घर भेज दिया और खुद अपने घर चला गया. थोड़ी देर बाद उसने पत्नी को दुकान जाने की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के ट्वीट पर तीन राज्यों के प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय ने संज्ञान लिया है.इस ट्वीट पर डॉक्टर अजय ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पत्रकार अजय सिन्हा के संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत पर संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच संबंधी आदेश अधिकारियों को देने का अनुरोध किया है. इतना ही नहीं डॉक्टर अजय ने ट्विटर पर लिखा है कि पत्रकार हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है.ऐसा पहली बार नहीं जब डॉक्टर अजय ने पत्रकारों के प्रति अपनी संवेदना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से गई आस्था स्पेशल ट्रेन के अयोध्या धाम दर्शन यात्रा संयोजक सुबोध झा एवं सहसंयोजक मनजीत सिंह गिल को अयोध्या स्थित नजर बाग गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार महेंद्र सिंह द्वारा 1332 राम भक्त को लेकर अयोध्या राम लाल के दर्शन करने के उपरांत नजर बाग गुरुद्वारा में शॉल और सारोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक के माध्यम से जब यह जानकारी हुई राम भक्तों की यात्रा को सिख समुदाय से आने वाले मंजीत सिंह गिल को सह संयोजक बनाया गया है, तो उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की और संपर्क कर गुरुद्वारा में बुलाकर दोनों…
