Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पूजा कमेटी के बीच में हुए विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से किए गए हमले में दूसरे पक्ष में गर्भवती महिला सहित 9 लोग घायल हो गए. जोन नंबर 8 सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर सभी हर्सोल्लास के साथ बारीडीह बस्ती भोजपुर नदी घाट पहुंचे थे. वहां पूर्व से बारीडीह बस्ती हरि मंदिर पूजा कमेटी के लोग मौजूद थे. जब लोग पहुंचे और अपने मूर्ति रहित वाहन को खड़ा किया, तो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बिष्टुपुर थाना में सोमवार संध्या 5:00 बजे थाना शांति समिति एवं बिष्टुपुर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नए पदस्थापित डीएसपी अंजनी कुमार एवं थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर एक बैठक का आयोजन कर विभिन्न समुदाय से आए गणमान्य व्यक्तियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। सचिव गुरचरण सिंह भोगल ने सभी सदस्यों का परिचय करवाया एवं विश्वास दिलाया कि शांति समिति की टीम पूर्व की भांति नए थाना प्रभारी का पूरा सहयोग करेगी ताकि बिष्टुपुर क्षेत्र में अमन शांति रहे। अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने अपने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रहे पवन अग्रवाल ने सोमवार को टाटा मोटर्स अस्पताल प्रबंधन से वार्ता पर आर्थिक रूप से बेहद कमजोर बिरसानगर निवासी एक महिला के शव को उसके परिजनों को दिलवाया. उल्लेखनीय है कि बिरसानगर जॉन नंबर 5 निवासी गुरमीत कौर नामक महिला टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थी. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महिला के परिजन अस्पताल का बिल भुगतान करने में असमर्थ थे, जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन शव को अंतिम संस्कार के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर की सड़कों पर आज राष्ट्र गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती पर भगवा ध्वज को हाथों में थाम ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ के जयघोष की गूंज सुनाई दी। छत्रपति शिवाजी सेना के द्वारा वाहन रैली सह भगवा यात्रा का आयोजन हुआ. बिरसानगर के सरकारी कुंआ मैदान से बारीडीह बाज़ार, सिदगोड़ा होते हुए मोटरसाइकिल रैली ऐग्रिको मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हुई. भगवा यात्रा में 1200 से अधिक मोटरसाइकिल सवार नवयुवक शामिल थें. वाहन रैली सह भगवा यात्रा में शामिल युवाओं में भी भरपूर जोश नजर आया. युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में भी देखा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा, जमशेदपुर महानगर जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बारीडीह विधानसभा कार्यालय परिसर में सोमवार को हुई। बैठक में विधायक सरयू राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 20 फरवरी मंगलवार को 50 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक की महिलाओं के पेंशन के लिए बारीडीह विधान सभा कार्यालय में 10-30 बजे से विशेष कैंप लगेगा। इस विशेष कैंप में पेंशन की इच्छुक महिलाएं सादर आमंत्रित हैं। इस विशेष कैंप से महिलाएं पेंशन का हकदार बनें। उन्होंने बताया कि विस इलाके में इसके बाद 21 व 22 को यह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सिदगोड़ा बाजार में लॉटरी और जुआ खेलाते नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सोमवार को सफलता पाई है. बताया जाता है कि यहां संचालक परमजीत सिंह उर्फ पिंटू के द्वारा वर्षों से अवैध लॉटरी और जुआ का कारोबार किया जा था, जिसकी जानकारी बीते दिनों पुलिस के होने पर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर बीती रात संचालन क्षेत्र में छापामारी की गई. जहां पुलिस को देखते मुख्य संचालक सहित अन्य सहयोगी भागने का प्रयास किया, जिन्हें खदेड़ कर पुलिस ने नौ लोगों को धर दबोचा.…
हजारों रामभक्तों के संग पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा भी अयोध्याधाम यात्रा के लिए हुए रवाना फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी निमित्त, सोमवार को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत कई अन्य नेतागण मौजूद रहे। टाटानगर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि फिरोज खान टाटा स्टील के स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर उपस्थित थे. मुख्य अतिथि फिरोज खान ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि एक अच्छे खिलाड़ी के लिए होने के लिए स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है. डी.बी.एम.एस ट्रस्ट के चेयरपर्सन बी चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें, बैडमिंटन, टेबल टेनिस रिले रेस एवं 100 मीटर रेस शामिल है. इसमें चैंपियनशीप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम ( जीएम ) की ओर से एक फायर चैट इंटरव्यू का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसिड्युअस ग्लोबल के सीओओ मोहित गदाम उपस्थित थे. इस दौरान उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में इ कॉमर्स सेक्टर की उपयोगिता के साथ ही उससे जुड़े अपने नौ वर्षो के अनुभवों से सभी को अवगत कराया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ई कॉमर्स के जरिये सीमा पार वाणिज्य की जटिलताओं से निपटने से जुड़ी रणनीतियों पर अपनी बातों को रखा. इस दौरान सिक्स सिग्मा, अमेजॉन में विज्ञापनों और विश्लेषणात्मक उपकरणों के जरिये उत्कृष्टता के प्रति उनकी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। श्री कलगीधर गुरुद्वारा साहेब टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा कमेटी का काम सोमवार को सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा बनाई गई सात मैंबरी कमेटी ने संभाल लिया है. मिली जानकारी के अनुसार यहाँ विवाद के बाद विपक्ष ने कार्यालय में ताला लगा दिया था. उसके बाद पक्ष की ओर से भी ताला लगा दिया था. सूत्रों के अनुसार सोमवार को जब यहाँ सात सदस्यीय पदाधिकारी जब पहुंचे तो दोनों धड़ों ने अपने अपने ताले खोलकर चाबी उन्हें सुपुर्द कर दी. इसके बाद वाहेगुरु के चरणों में अरदास करते हुए खाता बही को दुरुस्त करने का काम आगे बढ़ाया गया, जिसमें पूर्व…
