Author: फतेह लाइव • एडिटर
महानगर के जिला कार्यालय से 1113 श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया आस्था स्पेशल ट्रेन का टिकट एवं विशेष परिचय पत्र फतेह लाइव, रिपोर्टर। अयोध्याधाम में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्री रामलला के दर्शन के लिए 19 फरवरी को टाटानगर रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश दर्शननगर स्टेशन के लिए रवाना होगी। जिसमें जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के 1332 रामभक्त अयोध्याधाम में प्रभु श्री राम लला के भव्य एवं दिव्य दर्शन करेंगे। सोमवार सुबह 11:50 बजे ट्रेन को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। वहीं, इस ऐतिहासिक अवसर को खास…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साल 2024 का आखरी जैम स्ट्रीट रविवार 18 फरवरी को कदमा गणेश पूजा मैदान गोलचक्कर से कदमा रंकिनी मंदिर गोलचक्कर के बीच आयोजित हुआ. साल के आखरी जैम स्ट्रीट में जमशेदपुर वासियों का उत्साह अलग मुकाम पर दिखा. जैम स्ट्रीट में विभिन्न एक्टिविटीज जैसे जुंबा, डांस, जैमिंग का लोग लुत्फ उठाते दिखे. इस बार जैम स्ट्रीट में O3 फ्रेंड्स क्रिएशनस द्वारा एक स्टॉल लगाया गया जिसके स्पॉन्सर सेल विला रहे. इस स्टाल में जैम स्ट्रीट में आने वाले सभी लोगों के लिए मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर चम्मच गोली बलून फोड़, सर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो नगर निगम में रविवार छुट्टी के दिन क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर होने वाले टेंडर को अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदारों को बांटा जा रहा था। सूत्र बताते हैं कि 10 प्रतिशत की बंदर बांट में यह गैर कानूनी काम को अंजाम दिया जा रहा था. तभी यहां देर शाम हंगामा हो गया और भंडाफोड़ हो गया. इससे वहां भगदड़ मच गई. सूत्र बताते हैं कि यहां ठेकेदार हरवे हथियार के साथ लैस होकर पहुंचे हुए थे. गोली चलने की नौबत भी बन गई. समय रहते मानगो थाना की पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जेम्को में आयोजित दो दिवसीय कीर्तन समागम के दौरान जमशेदपुर के 19 श्रद्धालुओं ने अमृत की दात (अमृत पान) ग्रहण कर गुरु के सच्चे सिख खालसा बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। रविवार को आजाद बस्ती (जेम्को) गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा बाबा दीप सिंह जी की शहीदी को समर्पित कीर्तन समागम के मौके पर अमृत संचार शिविर में पुरुष और महिला अमृत छक कर खालसा रूप सजे। अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अमृत संचार शिविर लगाया गया था। अकाली दल के ज्ञानी सुखदेव सिंह,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंदू महिलाओं संग हुए यौन एवं हिंसक उत्पीड़न की घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया. हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में हिंदुवादी नेताओं ने जमशेदपुर के साकची मुख्य गोलचक्कर के समक्ष पश्चिम बंगाल सरकार की मुस्लिम तुष्टिकरण नीति की आलोचना करते हुए विरोध जाहिर किया और पुतला दहन किया. मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल ने कहा कि हिंदू महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
हर लाभुक तक पहुंचाना है लक्ष्य : पवन फतेह लाइव, रिपोर्टर. पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बर्मामाइन लकड़ी टाल में कैंप लगाकर 85 लोगो का पंजीकरण निशुल्क कराया गया, जिसमें अधिकतर विश्वकर्मा समाज के लकड़ी के कार्य करने वाले छोटे कारीगर शामिल थे। इस योजना के जिला प्रभारी पवन अग्रवाल के अनुसार अधिक से अधिक लोगों तक योजना को पहुंचा कर देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है। इसके निमित केंद्र सरकार की योजना को धरातल पर उतार कर लोगों को लाभ दिलाना है। भाजपा बर्मामाइंस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। झारखंड से जमशेदपुर के प्रसिद्ध संस्थान, गीता थिएटर, ने अपनी अद्वितीय कला के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अद्भुत प्रस्तुति का आयोजन 24 अंगनाट्य यज्ञ अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव में किया गया था, जो कि बरियारपुर में 16 फरवरी, 2024 को हुआ। यह उत्सव नाटक कला के प्रति जनता के रुझान को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। नाटक ‘कसक’ का प्रदर्शन ‘कसक’ नामक नाटक का निर्देशन प्रेम दीक्षित ने किया है और लेखन गीता कुमारी का किया गया है। इस नाटक में कलाकारों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और कला का परिचय दिया। नाटक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। एमजीएम थाना इलाके के बालीगुमा घाटी के पास शनिवार को डंपर की चपेट में आने से टाटा मोटर्स कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई. वह हाथी खेदा मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे. वहां से लौटते वक्त यह दुखद हादसा हुआ. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. मृतक संतोष पांडे के घर मौत की सूचना पहुंचने पर घर में मातम पसर गया. स्थानीय जिला पार्षद डॉ परितोष सिंह ने घटना के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया है। पीड़त परिजनों के घर जाकर उन्हें ढांढस…
पंथ प्रचारक ने सीजीपीसी कार्यालय पहुंच पदाधिकारियों से रू-ब-रू हो जाना शहर में सिख गतिविधियों का हाल फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख धर्म के महान प्रचारक और विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह ने सीजीपीसी द्वारा की जा रही सामाजिक और धार्मिक कार्यों की जमकर प्रशंसा की। शनिवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय पहुंच कर जमशेदपुर में शहर में सिख गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीजीपीसी कार्यालय में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पिन्दरपाल सिंह ने कहा कि सिख कौम का एक मात्र रहनुमा धन्य धन्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हैं इसलिए कोई भी व्यक्ति विशेष…
फतेह लाईव, रिपोर्टर. सांसद विद्युत बरण महतो को शनिवार को नई दिल्ली में संसद महारत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. 17वें लोकसभा में निरंतर 5 वर्ष तक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया. उल्लेखनीय है कि प्राइम पॉइंट फाउंडेशन के द्वारा गठित संसद रत्न अवार्ड समिति के द्वारा इस पुरस्कार के लिए विगत 14 वर्षों से उत्कृष्ट सांसदों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणा…
