Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे चांडिल के समीप मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी एवं कांग्रेस नेता आफताब अहमद सिद्दीकी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्दकी अपने निजी कार्य से रांची अपने ब्रेजा कर से जा रहे थे. इसी बीच सड़क पर पशु आ जाने से उससे टकराकर उनकी कार चार बार पलट कर 200 मीटर दूर जा गिरी. इसके बाद उनके कार के पीछे चल रहे अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय वासियो के सहयोग से कार में फंसे सिद्दीकी को बाहर निकाला और उन्हें गंभीर हालत में TMH…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय का 21 सदस्यो का प्रतिनिधि मंडल पूर्वी सिंहभूम के नए जिला उपायुक्त अ नन्य मित्तल से उनके कार्यालय में मिला एवं उन्हें साल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान क्षेत्र के सभी गुरुद्वारों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सिखों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र अभी तक नहीं मिलने के कारण सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण का लाभ नहीं मिलने की जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र देने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा है कि यह लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में पहला कदम है। यह फैसला तभी सार्थक माना जाएगा जब करोड़ो रुपए का दान राजनीतिक दल को देने वाले दानकर्ताओं और सरकार के मंत्रियों तथा राजनीतिक दल का नापाक इरादे एवम इनसे देश और राज्य की आर्थिक संपति के लूट के मामले उजागर होंगे। केन्द्र सरकार विशेषकर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ईमानदार हैं तथा लोकतन्त्र में शुचिता को बढ़ावा देना चाहते हैं तो ऐसे मामलों की जांच ईडी, सीबीआई और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर एक ऐतिहासिक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम का गवाह बनने जा रहा है। आगामी 9 और 10 मार्च को तुलसी भवन बिष्टुपुर में महिला संसद सत्र का आयोजन होने किया जायेगा. इस प्रकार का अनूठा महिला संसद भारत वर्ष में पहली बार हो रहा है, जिसमें केवल महिला प्रतिभागी होंगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को एक गूगल फॉर्म भरना पड़ेगा तथा अन्य सभी मानदंडों को पुरा करना पड़ेगा। दो दिवसीय इस सत्र का प्रारूप झारखंड विधानसभा के जैसा होगा। झारखण्ड के समी महाविद्यालय एवं शिक्षा संस्थानों की महिला विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगी। राज्य में ऐसा…
1984 सिख दंगा के इंसाफ़ की लड़ाई में सतनाम सिंह गंभीर को मेरा सहयोग मिलता रहेगा: सरयू राय फतेह लाइव, रिपोर्टर। 1984 सिख दंगा पीड़ितों को इंसाफ़ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर के निवेदन पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने 1984 सिख दंगा के पीड़ित परिवारों को इंसाफ़ दिलाने के लिए झारखंड विधानसभा में मामला उठाया था। इसलिए आज फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर एवं मानगो गुरुद्वारा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह इंदर के नेतृत्व में बिस्टुपुर स्थित उनके आवास पर आवाज़…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा सोनारी बस्तियों में टाटा स्टील द्वारा मूलभूत सुविधा प्रदान नहीं किये जाने को लेकर बीजेपी व्यापारिक प्रकोष्ठ के द्वारा 26 को जुस्को गेट के समक्ष महाधरना दिया जायेगा. यह जानकारी बीजेपी नेता नीरज सिंह ने सोनारी भूतनाथ मंदिर में प्रेस वार्ता आयोजित कर गुरुवार को दी. उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत कम्पनी को अपने क्षेत्र के बस्तियों में बिजली पानी और सफाई की सुविधा देनी है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है, बल्कि पानी कनेक्शन के लिए इन गरीबो से 13 से 15 हज़ार रुपयों की मांग की जाती है, जो सरासर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व घोषित उपचुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव क्षेत्र संख्या TMLDU/050/(2022-24) गुप्त मतदान के द्वारा चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव टाटा मोटर्स ओल्ड कैंटीन में सम्पन्न हुआ। चुनाव में दो उम्मीदवार अमित कुमार सिन्हा और हरदीप सिंह के लिए कुल 135 मतदाताओं ने अपना मतदान किया, जिसमे 134 वैध वोट और 1 अवैध वोट पड़े। जिसमे अमित कुमार सिन्हा को 56 वोट और हरदीप सिंह को 78 वोट प्राप्त हुए और हरदीप सिंह को विजयी घोषित किया गया। चुनाव संचालन समिति में इंटक प्रतिनिधि के रूप में ई सतीश कुमार, चुनाव अधिकारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह आलू गोदाम के समीप झाड़ियां में एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव मिलने की जानकारी पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के अनुसार युवक का उम्र लगभग 28 वर्ष तक है और प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है की शव तीन-चार दिन पुराना है और किसी अन्य स्थान से लाकर यहां पर फेंका गया है. संभवत उसकी हत्या की गई है. शव को जब्त करने तक उसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई है, फिलहाल पुलिस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को फिर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारीयों को नई जिम्मेदारी दी है. इसके तहत श्रीनिवास कुमार को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्हें बिष्टुपुर यातायात थाने का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा, बंधन भगत मानगो यातायात थाना प्रभारी बनाए गए हैं। राजन कुमार जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी बनाए गए हैं। विनय प्रसाद मंडल को गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है। इन्हें टेल्को अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कौशलेंद्र कुमार सिंह पटमदा के अंचल निरीक्षक बनाए गए हैं। मधुसूदन डे को घाटशिला अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय महतो के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां अध्यक्ष रविकांत गोप,जिला महासचिव सुमन मोदक,उपाध्यक्ष पंकज महतो और दिलीप चंद महतो ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से लातेहार में अजय सिन्हा की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर 7 सूत्री मांगें रखी गई. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष रविकांत गोप ने कहा कि लातेहार में ऐसोसिएशन के पलामू प्रमंडल प्रभारी और राष्ट्रीय नवीन मेल के ब्यूरो चीफ अजय सिन्हा की मौत के बाद सीआईडी…
