WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन से 1332 रामभक्तों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन, सांसद विद्युत महतो ने दिखाई हरी झंडी, जय श्री राम के उद्घोष से स्टेशन परिसर हुआ राममय, मौजूद रहे सैकड़ों कार्यकर्ता, देखें – Video

SHARE:

हजारों रामभक्तों के संग पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा भी अयोध्याधाम यात्रा के लिए हुए रवाना

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

श्री रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी निमित्त, सोमवार को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत कई अन्य नेतागण मौजूद रहे। टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से सुबह 11:50 बजे उत्तर प्रदेश के दर्शननगर स्टेशन के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या जा रहे 1332 रामभक्तों के लिए यादगार बन गयी। श्रीरामलला के दर्शन के लिए रामभक्तों में गजब का उत्साह देखा गया।

पूरा स्टेशन परिसर जय श्रीराम और नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के नारे से गूंज उठा। इस दौरान अयोध्या जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं पुरुष सभी का उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। रेलवे की ओर से सभी श्रद्धालुओं को लाल तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। सांसद विद्युत वरण महतो ने 20 बोगी वाली आस्था स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे सभी श्रद्धालुओं से मुलाकात की और बोगी की साफ-सफाई एवं स्वच्छता का जायजा लिया। ट्रेन में श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का ख्याल रखते हुए उनके खान-पान एवं अन्य चीजों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। दर्शन करने वाले जत्थे में भजन-कीर्तन मंडली भी शामिल हैं। आस्था स्पेशल ट्रेन में पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा भी अयोध्याधाम के लिए रवाना हुए। 21 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन सभी श्रद्धालुओं को लेकर रात्रि 11 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी।

इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि देश भर के राम भक्तों को रामलला के दर्शन के लिए जो सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं वह अतुलनीय और और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व के राम भक्तों के 500 साल के इंतजार को खत्म कर दिया। जमशेदपुर के सभी रामभक्तों के लिए यह वह पहला मौका है जहां एक साथ सभी रामलला के दर्शन कर सकेंगे। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को देश के प्रत्येक व्यक्ति को आत्मसात करना चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत को पुनः विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने की ओर एक बड़ा कदम है। उन्होंने अयोध्याधाम दर्शन यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगम और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अयोध्या धाम रवाना होने वाले सभी राम भक्तों को शुभकामनाएं दी। कहा कि राम मंदिर विश्व में अध्यात्म का सबसे बड़ा केंद्र और सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रीय भावना का विराट प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि आस्था स्पेशल ट्रेन के प्रत्येक बोगी में बोगी प्रमुख की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही सभी लोगों को विशेष परिचय पत्र दिया गया है, जिसमें महत्वपूर्ण सूचनायें हैं। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि हमने रामलला के लिए 500 वर्षो तक संघर्ष किया और पूर्वजों के बलिदान, प्रतीक्षा और त्याग का फल हमें आज मिला है। सम्पूर्ण विश्व के जनमानस के मन में प्रभु श्री रामलला के दर्शन की उत्सुकता है। उन्होंने कहा कि दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास एवं आवागमन की सुविधा भाजपा की ओर से उपलब्ध कराई गई है। पार्टी ने सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सहूलियत को लेकर तैयारी की है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, कल्याणी शरण, पप्पू सिंह, मनोज राम, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, सुबोध झा, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, बिनानंद सिरका, संजय सिंह, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, हलदर दास, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, अजय सिंह, पवन सिंह, त्रिदेव चट्टराज, मंटू चरण दत्ता, सुशील पांडेय, राकेश लोधी, संजीत चौरसिया, सूरज सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर