Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी के 99वीं जयंती को समर्पित करते हुए पार्टी नेताओं ने सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया. जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में गोलमुरी अंतर्गत केबल वेलफेयर क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित रक्तदाताओं ने शिरकत की। इस दौरान कुल 497 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी शामिल हुए और रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने रक्तदान के पुनीत आयोजन के उद्देश्य को सराहा. इससे पहले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को इंसाफ़ मिलना आसान नही था। इसे आसान बनाया सतनाम सिंह गंभीर की कड़ी मेहनत और संघर्ष ने। आज इसी के कारण ही बोकारो के पीड़ित परिवारों को इंसाफ़ मिल सका ये बातें आज ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर का अभिनंदन करने बोकारो से जमशेदपुर पहुँचे पीड़ित परिवार के जसमीत सिंह सोढ़ी ने कही। सबसे पहले पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सतनाम सिंह गंभीर के कार्यालय में उनको शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया और उनके द्वारा समाज हित में किये जा रहे कार्यों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ग्राहक के हित और जागरूकता के विषय में कार्य करने वाली संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का 50 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे स्वर्ण जयंती समारोह समिति बनाकर स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है, यह स्वर्ण जयंती वर्ष है। इस उल्लेखनीय वर्ष के लिए आयोजन समिति के गठन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रान्त बैठक का आयोजन 24 दिसंबर 2023 को होटल मेरिडियन सभागार, स्टेशन रोड में आयोजित किया गया। यह बैठक तीन सत्र में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। वीर बाल दिवस पर साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन 26 दिसंबर को होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस कीर्तन दरबार में मुख्य रुप से प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. वीर बाल दिवस कार्यक्रम के झारखंड में सह-संयोजक भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी इसकी तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठक कर चुके है और इसको अंतिम रुप दे चुके है. इस दौरान चार साहिबजादे के याद में साकची गुरुद्वारा में मंगलवार 26 दिसंबर सुबह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष बबलू गोप की अध्यक्षता में सोमवार को मनाई गई. बिरसानगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बिरसानगर मंडल प्रवासी कुलवंत सिंह बंटी ने पर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. बंटी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई सभी दलों के नेता थे. उनसे हमे सीख मिलती है. इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, नरेश प्रसाद सिंह, अनूप पांडे, निर्मल हेंब्रम, सतनारायण पाल, विकास डे, दिलीप लोहार, निर्मल स्वराज, सूरज लोहार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बाल भारती विधालय काशीडीह गोलकटा के 150 विधार्थियों को विद्यालय प्रबंधक के द्वारा डायरेक्टर गनौरी प्रसाद के नेतृत्व में चिड़ियाघर की सैर करने के साथ-साथ जुबली पार्क घुमाया गया। पार्क घूमने के बाद पार्क डिमना डैम के पास पिकनिक मनाकर मनोरंजन के साथ ज्ञान प्राप्त किया। समाजसेवी सह भाजपा के नेता विकास सिंह ने भी बच्चों के साथ चिड़ियाघर एवं जुबली पार्क घूम कर बच्चों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। डायरेक्टर श्गनौरी प्रसाद ने विकास सिंह का आभार व्यक्त किया। बल भारती विद्यालय में वैसे बच्चे पढ़ते हैं जिनके पिता एवं माताजी दिहाड़ी मजदूरी में काम किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बर्मामाइंस, लकड़ी टाल में रविवार को विश्वकर्म योजना का कैंप लगाकर 92 लाभुकों का फॉर्म भरवारा गया. फॉर्म भरने वालों में ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा, लक्ष्मी देवी, कृष्णा शर्मा, श्रीलाल शर्मा, विदेशी शर्मा, सागर शर्मा, शंकर रजक, सोनी देवी, उमेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे। कैंप को लेकर बढ़़ई समाज में खासा उत्साह देखा गया . समाज के लोगों ने पीएम विश्वकर्म योजना की मुक्त कंठ से सराहना की. कैंप के आयोजन में बर्मामाइन्स मंडल भाजपा के अध्यक्ष दीपक झा, महामंत्री सूरज सिंह और मंडल के पीएम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोविंदपुर के रहने वाले हवलदार केशव प्रसाद सिंह ने 20 वर्ष की आयु में 13 जुलाई 1955 को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना पाल रखी थी। सेना की 61 इंजीनियर रेजिमेंट के इस सिपाही ने 1962, 1965 और 1971 का युद्ध देश कि रक्षा के लिए लड़ा है। सेना में भरती होने वाला हर सैनिक युद्ध की चाहत रखता भले ही हो, लेकिन अवसर विरलों को ही मिल पाता है। याद है चीन की भितरघात वाला युध्द तो अच्छी तरह उनके जहन में अब भी ताजा है. 1965 का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो एनएच 33 स्थित वसुंधरा एस्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा सोमवार 25 दिसम्बर को कलश यात्रा एवं व्यास पूजन से शुभारंभ होगा। कलश यात्रा के दौरान शिव परिवार की झांकी भी रहेगी। वसुंधरा एस्टेट से दोपहर 1 बजे कलश यात्रा निकलेगी, जो एनएच 33 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर वापस कथा स्थल लौटेगी। यह जानकारी कृष्णा शर्मा (काली शर्मा) ने रविवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार 26 दिसम्बर से श्री शिव महापुराण कथा का प्रसंग रोजाना संध्या 4 से 7…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते एग्रिको तारापुर स्कूल में हुए विवाद पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एग्रिको तारापुर स्कूल में हुए धर्मांतरण के आरोपों के चलते उठे सवालों ने समाज में विवाद का समूल बना दिया है. क्या स्कूल प्रबंधन ने वाकई में धर्म के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है, या यह सिर्फ एक सामाजिक विवाद है? स्कूल के बच्चों को टीका लगाकर आने पर खड़ा करने का मायने क्या है? इस मुद्दे पर हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोला है और स्कूल प्रबंधन से सवाल…
