Jamshedpur : कल 28 जून रविवार को अर्पण परिवार का 11वां महा रक्तदान शिविर, बैठक में तैयारियों को लेकर हुई चर्चा, देखें – Video

SHARE:

टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

‘अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में गर्मी के मौसम में रक्तदाताओं की संख्या में कमी आने से ब्लड बैंकों में अक्सर रक्त का संकट उत्पन्न हो जाता है। इसी चुनौती से निपटने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अर्पण परिवार द्वारा 28 जून (रविवार) को प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में 11वें महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर की तैयारियों को लेकर धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्तदाताओं के पंजीकरण, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों, प्रचार-प्रसार, व्यवस्थाओं तथा अधिकाधिक रक्तदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने इस सेवा अभियान को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में अर्पण परिवार के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि अर्पण परिवार का संकल्प है कि गर्मी के मौसम में शहरवासियों को रक्त की कमी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सभी सदस्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 28 जून (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानवता की इस पुनीत सेवा में सहभागी बनें। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।

इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के हेड संजय चौधरी ने कहा कि गर्मी के दिनों में रक्त की मांग लगातार बनी रहती है, जबकि रक्तदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम हो जाती है। ऐसे समय में अर्पण परिवार जैसे संगठनों द्वारा आयोजित महा रक्तदान शिविर समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अर्पण परिवार के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “अर्पण का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल है।”बैठक का संचालन जुगुन पांडे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जीवन सिंहदेव ने प्रस्तुत किया।

बैठक में अखिलेश पांडे, बंटी सिंह, बिभाष मजूमदार, प्रिंस सिंह, घनश्याम भिरभरिया, सुमन कुमार, रंजीत कुमार, दीपक सिंह, सूरज बाग, कौशिक प्रसाद, संतोष यादव, सरबजीत सिंह टोबी, मनोज मुखी, सागर मुखी, कोला मुखी, सूरज पाल, विवेक कामत, विकास गुप्ता, कमलेश पाठक, देवाशीष झा, कार्तिक जुमानी, मनोज हलदर, विक्की तारवे, मोहन दास, मनु ढोके, रामा राव, राजू कुमार, सूरज साह, भोला दास, काशीनाथ प्रधान, आकाश गोप, आकाश मूर्ति, सौरव रजक सहित अर्पण परिवार के अनेक सदस्यों ने भाग लिया तथा शिविर को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर