Jamshedpur : हॉट स्ट्रिप मिल में जेडीसी ने रक्तदान शिविर आयोजित किया, 79 यूनिट संग्रह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के कारखाना हॉट स्ट्रिप मिल में जेडीसी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन मिल के सभागार कक्ष में शुक्रवार को किया गया। इसका विधिवत एवं संयुक्त उद्घाटन टाटा मुख्य अस्पताल के डॉक्टर सुदीप साहा, जेडीसी के सभापति तुहीन चटर्जी, उप सभापति राकेश सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में हॉट स्ट्रिप मिल के सभी कमेटी मेंबर, सभी सेक्शनल हेड और ऑफिस स्टाफ उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का संचालन जेडीसी की सेक्रेटरी चारु खुल्लर के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि टाटा मुख्य अस्पताल के डॉक्टर सुदीप साहा ने ब्लड की उपयोगिता और ब्लड देने के फायदे के बारे में जानकारी साझा की। रक्तदान शिविर में जेडीसी के सभापति तुहीन चटर्जी के द्वारा रक्त की उपयोगिता से कर्मचारियों को अवगत कराया गया। उन्होंने अपने संबोधन में रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने कहा विज्ञान आज इतना विकसित हो चुका है कि हम लोग चांद और अंतरिक्ष पर जा चुके हैं, परंतु विज्ञान के द्वारा आज भी रक्त के विकल्प की तलाश नहीं की जा सकी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जेडीसी के उप सभापति राकेश सिंह के द्वारा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, रक्तदान में हम सब को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है एवं उसका उपयोग नियंत्रित रूप से करना है। इस रक्तदान शिविर में कर्मचारियों के साथ-साथ ठेका कर्मचारियों ने भी अपना योगदान सुनिश्चित किया। शिविर में 79 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें