Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर। बरनवाल मोदी सेवा समिति की बैठक सह अहिबरण जयंती मंगलवार संध्या MITZEE कैंपस साकची में निर्देशक प्रभात रंजन बरनवाल के सौजन्य से डाक्टर अशोक कुमार वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम अपने पूर्वज महाराजा अहिबरण जी के चित्र पर माल्यार्पण की गई, तत्पश्चात उपस्थित सभी बंधु-बांधवों ने पुष्पांजली अर्पण की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार वर्णवाल ने कहा हमारे पूर्वज महाराजा अहिबरण जी प्रभु श्रीराम जी के वंशज थे और बरण (वर्तमान में बुलंद शहर) राज्य के राजा पर, पर मुगलों के आक्रमण के बाद इनका राज पाट छिन्न भिन्न हो गया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। धार्मिक प्रचार के मामलों में सक्रिय जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी के तत्वाधान में हर साल की तरह बुधवार सुबह 6 बजे चेतना मार्च निकाला जायेगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चेतना मार्च स्टेशन रोड से निकलकर गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा जायेगा। वहाँ से नया बाजार, गौशाला रोड होकर वापस स्टेशन रोड गुरुद्वारा में पहुंचकर समाप्त होगा। यह जानकारी गुरुद्वारा कमेटी के नरेन्द्र पाल सिंह भाटिया ने दी। चेतना मार्च निकालने का उद्देश्य चार साहेबजादों को समर्पित है, जिनकी याद में विश्व में शहीदी सप्ताह मनाया जा रहा है। वैसे स्टेशन रोड गुरुद्वारा में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण का खेल जारी है। विगत दिनों रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के समय रेलवे की ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन पुनः इस जमीन पर अतिक्रमण किया गया। जहां रेलवे द्वारा मंगलवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे की जमीन पर लीज मिलने का अफवाह फैलाकर भू माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। भू माफियाओं के इस मंसूबे पर रेलवे के आई डब्ल्यू डिपार्टमेंट द्वारा पानी फेर दिया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। कदमा थाना अंतर्गत अनिल सुरपथ के रहने वाले चार युवक स्वर्णरेखा नदी में मंगलवार को डूब गये। इस घटना में दो युवक की डूबने से मौत हो गई है और दोनों युवक को बस्ती के लोगों ने बचा लिया है। वैसे सभी बालक कदमा और रामनगर का रहने वाला है। मृतक में से एक का नाम अभिमन्यु है तो दूसरा का नाम करणवीर। उधर, परिवार वालों का कहना है कि पिकनिक मनाने कह कर घर से निकला था और कपाली थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के सापड़ा घाट पहुंच गये और सापड़ा घाट में नहाने के क्रम में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री संग्रहालय तीन मूर्ति मार्ग नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन अटल फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। इस आयोजन में देश भर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले को सम्मानित किया गया। डॉ अनिता शर्मा को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेहवाल द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में डॉक्टर अनीता शर्मा विगत तेईस वर्षों से सतत प्रयत्नशील रही हैं। इन्हें वर्ष 2017 में बालिका शिक्षा उत्थान हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। निजी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन मंगलवार को वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने व्यास पीठ से शिव महापुराण, शोभायात्रा, महात्म वर्णन के प्रसंग का सुंदर व्याख्यान किया। कथा के दौरान प्रसंग के आधार पर कलाकारों ने जीवंत झांकी भी प्रस्तुत की। उन्होंने शिव कथा के विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव को अर्द्धनारीश्वर भी कहा गया है. इसका अर्थ यह नहीं है कि शिव आधे पुरुष ही हैं या उनमें संपूर्णता नहीं। दरअसल, यह शिव ही…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप ब्लैक बेल्ट में दिलजीत कौर ने गोल्ड कप अपने नाम किया। कदमा मंगल सिंह क्लब में आयोजित अंतर जिला ब्लैक बेल्ट चैंपियनशिप में उसने साउथ प्वाइंट क्लब एवं केसी क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया। वह बारीडीह रीक्रिएशन क्लब टीम का प्रतिनिधित्व कर रही थी। उसकी उपलब्धि पर पिता मनिंदर सिंह एवं परिजन गर्व महसूस कर रहे हैं। उसके दादा सरदार बलविंदर सिंह बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान रह चुके हैं और फिलहाल मार्गदर्शन की भूमिका में है। इस सफलता पर दिलजीत सिंह को चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर गिल, चेयरमैन करतार सिंह, प्रधान…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। टाटानगर स्टेशन के पास से 8 माह की बच्ची अपहरण मामले में जीआरपी को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है। जहां कुछ दिनों पहले जीआरपी ने 8 माह की बच्ची को सरायकेला जिले से बरामद किया था। वहीं आज फिर इस मामले में संलिप्त पांच महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विगत 14 दिसंबर की मध्य रात्रि टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर अपने मां पिता के साथ सो रही आठ माह की बच्ची का अपहरण कार सवार दो अपराधियों द्वारा किया गया कल। इस मामले में कार्रवाई…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्रीनारायण त्रिपाठी (एसएन त्रिपाठी) का निधन 4 दिसम्बर हो गया था. 1939 में कानपुर के खड़गपुर के एक विलक्षण गांव में एक किसान परिवार में जन्मे श्रीनारायण त्रिपाठी का जीवन करुणा, शिक्षा और समग्र कल्याण का प्रतीक था. उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के एक जीवंत शिक्षक, एक वैद्य विशारद (आयुर्वेद रत्न) और प्योरसम इंडिया फाउंडेशन के निदेशक के रूप में नारायण त्रिपाठी ने अपना जीवन शिक्षा और समग्र कल्याण के लिए समर्पित कर दिया. ज्ञात हो कि प्योरसम इंडिया हाल ही में गठित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) है, जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव का…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. नव वर्ष के शुभ अवसर पर मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ सोमवार को कलश (शोभा) यात्रा एवं व्यास पूजन महत्व से हुआ। वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज द्धारा श्री गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवगृह पूजन, कलश स्थापना आदि धार्मिक अनुष्ठान की विधिवत् रूप से पूजा अर्चना कराने के बाद शोभा यात्रा आगे बढ़ी और एनएच 33 स्थित राधा-कृष्ण के मंदिर तक गयी। मंदिर में पुनः व्यास एवं राधा-कृष्ण की पूजा करके शोभा यात्रा वापस वसुन्धरा स्टेट कथा स्थल पर आकर संपन्न…

Read More