Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। “सिख गुरूओं ने मानवसेवा के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दे दी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है. सिख गुरूओं और संगत का देश की सेवा में अहम योगदान रहा है. रंगरेटा महासभा का नयी पीढ़ी को शिक्षा देने के लिए ऐसे समागम का आयोजन सराहनीय है.” उक्त बातें उड़ीसा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रंगरेटा महासभा के बैनर तले एग्रीको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं. दास ने प्रधानमंत्री द्वारा सिख गुरूओं के सम्मान में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीएच एरिया स्थित प्ले स्कूल, स्टेप बाय स्टेप विथ डॉली आंटी ने एक जीवंत क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया, जिसने बच्चों और उनके माता-पिता के दिलों में खुशी ला दी। स्कूल परिसर में आयोजित कार्निवल एक जीवंत कार्यक्रम था, जो हंसी, उत्सव की भावना और समुदाय की भावना से भरा था। प्रिंसिपल डॉली उपाध्याय ने बच्चों के लिए यादगार अनुभव बनाने की प्रतिबद्धता के साथ इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। क्रिसमस कार्निवल में ढेर सारी मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल थीं, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि बच्चों और उनके माता-पिता का दिन खुशी से भरा रहे। क्लासिक मज़ेदार खेलों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन निबंधित एजेंसी सुपरस्टार सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड ने करोड़ो रुपए का घोटाला पी एफ के रूप में किया है. सुपरस्टार कंपनी पिछले 2 सालों से कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन संचालित तमाम कॉलेजों में आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारी नियुक्त करती है. एजेंसी द्वारा पीएफ की राशि में 12:50 परसेंट की जगह 25% की कटौती करके कर्मचारियों को वेतन से कटौती की है. यह कारनामा 2 साल से चल रहा है, परंतु विश्वविद्यालय की मिली भगत के कारण इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है. पीएफ विभाग के नाक के नीचे घोटाला लगातार चल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है. 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी, कि 26 दिसंबर को दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों साहेबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की स्मृति में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत आज पहला वीर बाल दिवस मना रहा है. यह राष्ट्र के लिए एक नई शुरुआत का दिन है. जब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ एडुकेशन में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें बीएड प्रथम अर्द्धांश, सत्र 2023-25 के छात्राध्यापकों के लिए द्वितीय अर्द्धांश, सत्र 2022-24 के छात्राध्यापकों ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया. समारोह में अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डॉ) गंगाधर पंडा, उप प्रो आचार्य ऋषि रंजन, कुलसचिव नागेन्द्र कुमार, डीन अकादमिक प्रो डी शोम, डीन प्रशासनिक प्रो नजिम खान समेत विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. समारोह की विधिवत शुरुआत के पश्चात् अतिथि के रूप में उपस्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डॉ) गंगाधर पंडा,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रंगरेटा महासभा की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लौहनगरी में शहीदी दिहाड़ा मनाया गया जिसमें झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी संगत का आगमन हुआ.दो दिनों तक चलने वाले इस विशाल गुरमत समागम की शुरुआत आज सुबह टुईलाडुंगरी के श्री कलगिधर गुरूद्वारा साहिब से हुई जहां सुबह 9.00 बजे विशाल शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने कहा कि आज से दो दिवसीय समागम की शुरुआत शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह और चार साहिबजादों के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ग्रीनफील्ड संस्कारशाला, सोनारी और कदमा जमशेदपुर प्ले स्कूल ने शनिवार को टाटा ऑडिटोरियम एक्सएलआरआई में अपनी 11वीं वर्षगांठ मनाई. मुख्य अतिथि केरल समाजम स्कूल की प्रिंसिपल नंदनी शुक्ला ने शिक्षाविद् रत्नबली सेनगुप्ता के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ग्रीनफील्ड की प्रिंसिपल एकता अग्रवाल, स्टाफ और छात्र हिंदी नाटक राम कथा नमक संगीत की प्रस्तुति के लिए उत्साहित दिखे। विद्यालय के कुल 175 विद्यार्थियों ने स्वयं को रामायण के विभिन्न पात्रों के रूप में प्रदर्शित एवं चित्रित कर गौरवान्वित महसूस किया। प्ले ग्रुप और नर्सरी कक्षा के 3 से 4 वर्ष के बच्चों ने रंग-बिरंगे भारतीय परिधान पहनकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. “राष्ट्र रक्षक युद्ध वीरों के सम्मान में खड़ा दिखा पूरा आवाम”. उक्त बातें कठिन परिस्थितियों में लड़कर भी विजय हासिल करने वाले भारतीय सेना के वीर योद्धाओं की वीरता को नमन करते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने शौर्य पराक्रम यात्रा में कही. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित ‘वीर सम्मान सह शौर्य पराक्रम यात्रा’,1971 के विजय दिवस की 54वीं वर्षगांठ पर रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले शौर्य पराक्रम यात्रा शहीद स्थल गोलमुरी से निकाली गई, जिसमें सैकड़ों पूर्व सैनिक, सैन्य मातृसक्ति,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण परिवार की ओर से शरद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल के समीप ओल्ड दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित शरद मिलन समारोह में शहर के सामाजिक एवं राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर समारोह में आये लोगों ने एक साथ बैठकर स्वादिष्ट लिट्टी पार्टी, कॉफी का आनंद लिया। संस्था के अध्यक्ष ललित दास की अध्यक्षता में आयोजित शरद मिलन समारोह में आये हुए अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। वहीं, संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने बताया कि ऐसे आयोजनों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं फोर्टिस अस्पताल, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन परिसर में आयोजित जांच शिविर का विधिवत शुभारंभ जमशेदपुर के सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत एवं संस्था के संस्थापक सह बीजेपी झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी व अन्य ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चले शिविर में जाँच हेतु पुलिसकर्मी एवं उनके परिवार के लोगों की व्यापक भागीदारी रही। जिसमें 371 से अधिक मरीजों की…
