Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मन भी अर्पण,तन भी अर्पण. हे मातृभूमि,तेरे खातिर मेरा सारा जीवन है अर्पण। उपर्युक्त बात क्रीड़ा भारती के संरक्षक एवं कोशिका एवं मुस्कान के संस्थापक मुख्य अतिथि शिव शंकर सिंह ने अपने संबोधन में शनिवार को विजय दिवस की संध्या पर संगठन द्वारा शहीद स्थल, गोलमुरी में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ 1971 के युद्धवीरों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई,जहां वीर शहीद अमर रहे एवं भारत माता की जय के नारों के साथ वातावरण गुंजायमान रहा इसके बाद संगठन के सदस्यों द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर अतिथि के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। आगामी 23 से 26 दिसंबर 2023 तक गोपाल मैदान, जमशेदपुर में 33वें वार्षिक पुष्प शो सह बागवानी प्रदर्शनी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कार्यक्रम टाटा स्टील और टाटा यूआईएसएल के सहयोग से हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर द्वारा आयोजित किया गया है। इस वर्ष की थीम है “खुशहाल हों प्रकृति और घर संसार, जब हम लायें फूलों की बहार” । मौसमी फूल, बोनसाई, सब्जियाँ, मिट्टी रहित संस्कृति, गमले में लगे पौधों के साथ भू-दृश्य, नवोन्मेषी परिदृश्य सहित विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियाँ वर्ष की थीम को प्रतिबिंबित करेंगी। इसके अलावा, उत्पादों और तकनीकी सत्रों का एक बड़ा संग्रह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। सावित्रीबाई फुले सेवा दल के बैनर तले खासमहल निवासी गुरुवारी नामक महिला का संस्था के द्वारा आंख का ऑपरेशन कराया गया। साथ ही उनको पावर चस्मा एवं फल का सहयोग दिया गया। इस पुण्य कार्य में राजेश भगत, निकेश कुमार, अजीत कुमार भगत, सुबोध, प्रभाकर, रुपेश कुमार, शुभ नारायण भगत, महेश भगत, विनय कुमार भगत का सराहनीय योगदान रहा।

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और फ़तेह सिंह जी की शहादत को याद कर पोह माह की संग्रांद पर संगत ने साकची गुरुद्वारा में आयोजित कीर्तन दरबार में हाजरी भरी। शनिवार को गुरु गोबिंद सिंह के लाडले दोनों छोटे साहिबजादों की शहीदी को समर्पित साकची गुरुद्वारा परिसर में पोह माह की संग्रांद पर कीर्तन दरबार में संगत श्रद्धाभाव नतमस्तक हुई जहाँ भीगी पलकों से संगत ने उनकी शहादत पर गम के साथ गर्व महसूस किया। इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह शेरगिल, सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. हिंदुस्तानी सेना के वीरता शौर्य और पराक्रम की कहानी हैं वर्ष 1971 का भारत पाकिस्तान युद्ध। 03 से 16 दिसम्बर यानी मात्र 14 दिनों की इस लड़ाई में हमारी सैन्य रणनीति और सैनिकों के बुलंद हौसलों की वजह से 93000 से भी ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और दुनिया के युद्ध इतिहास का एक अविस्मर्णीय दिन बन गया,जिसे हम हिंदुस्तानी विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। युद्ध इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी देश की सेना ने अपने पराक्रम से सिर्फ इतिहास ही नहीं रचा बल्कि दुनिया के नक्शे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के पठन-पाठन के साथ ही उन्हें नयी तकनीक के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों की ओर से उन्हें एआई, चैटजीपीटी और बिंग एआई समेत कई अन्य तकनीकी जानकारी दी गयी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्र में किस प्रकार करियर बनाया जा सकता है, इससे जुड़ी जानकारी भी दी गयी. इसमें एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों में वैष्णवी कलंत्री, ईशज्योत सिंह, मोहित सिंह, निहिल वर्मा, वेदिका मूंदड़ा, प्रिय देवव्रत सिंह, संकेत गोसावी और सर्वेश टोर्का…

Read More

सलाना दो बड़े नगर कीर्तन के अलावा स्थानिक छोटे स्तर पर नगर कीर्तन निकालने पर लगेगी रोक: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर। सिखों के दसवें गुरु दसम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें जन्म दिहाड़े पर टेल्को गुरुद्वारा से भव्य नगरकीर्तन निकाला जायेगा। सीजीपीसी की अन्य सभी गुरुद्वारा प्रतिनिधियों संग की गयी आम बैठक में नगर कीर्तन के आयोजन के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शनिवार को सर्वसम्मति से एक और अहम फैंसले में विभिन्न संस्थाओ द्वारा संगत से अर्जित किये जाने वाले अनुचित ग्राही (दान) पर सीजीपीसी ने नियामवली तय कर स्थानीय गुरुद्वारा कमिटियों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। शहर की सांस्कृतिक संस्था नवीन कला केंद्र आगामी 22 दिसंबर को अपना ग्रांड फिनाले शो का आयोजन कर रहा है। यह शो सिदगोडा के बिरसा मुंडा टाउन हाल में आयोजित किए जाएंगे। इस शो मे भाग लेने बालीवुड के सलमान यूसुफ खान भाग लेंगे। इस बात की जानकारी संवाददाता सम्मेलन नवीन कला केन्द्र की निदेशक मोनिका घोष ने दी। उन्होंने बताया कि नवीन कला केन्द्र दो लाख इनाम वाली नृत्य-संगीत और ड्राइग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। पिछले पांच महिने से चले आ रहे प्रतियोगिता में करीब 670 बच्चो ने भाग लिया। इसमें झारखंड के जमशेदपुर,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। विगत 14 दिसंबर को कदमा निवासी व्यापारी हितेंद्र अग्रवाल के बैग चोरी मामले में बागबेड़ा पुलिस को 48 घंटे में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चुराए गए बैग के साथ चोर रवि कुमार पांडे को पुलिस ने धर दबोचा। बैग में रखे सामान और साढ़े 3 लाख रुपए नगद पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी सिटी एएसपी सुमित अग्रवाल ने शनिवार को जुगसलाई थाना में पत्रकारों को दी। उन्होने बताया प्रतिदिन की तरह व्यापारी हितेंद्र अग्रवाल कलेक्शन के काम के लिए बागबेड़ा बाजार आए हुए थे। बागबेड़ा थाना अंतर्गत गुदरी बाजार के निकट जल्दीबाजी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर पैदल मार्ग वाले रास्ते से देर रात कर सवार दो की संख्या में अपराधियों ने 8 माह की बच्ची का अपहरण कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी और, पर अब तक पुलिस का हाथ खाली हैं। जानकारी के अनुसार बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर स्टेशन के पैदल मार्ग वाले रास्ते के बाहर फुटपाथ पर से देर रात 8 माह की बच्ची जो कि अपने माता-पिता के साथ सोई हुई कि। तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्ची…

Read More