Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने रेल अधिकारियों से अनुरोध किया है कि 24 घंटे के अंदर अंदर टाटानगर रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज की सड़क की अविलंब मरम्मत करे अन्यथा रेलवे के संबंधित अधिकारियों के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही आंदोलन के पहले चरण में सड़कों पर चलने वाले रेल वाहनों को रोका जाएगा और जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक इन वाहनों को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को भी लिखित ज्ञापन देकर इस सड़क से संबंधित सारा विवरण दिया गया है, परंतु…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में 21 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के गृह सचिव अविनाश कुमार से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए उन्हें शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपकर झारखंड राज्य में रहने वाले सिखों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र देने की मांग की गई, ताकि सिखों को आरक्षण का लाभ मिल सके। गृह सचिव अविनाश कुमार ने इस पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सीजीपीसी प्रधान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। झारखंड सरकार द्वार हालिया गठित अल्पसंख्यक आयोग में बंग भाषियों के एक भी प्रतिनिधि को स्थान न मिलने से समाज के लोग काफी आक्रोशित हैं. गुरुवार को बंग बंधु संस्था के पदाधिकारियों ने साकची में विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेतावनी दी. संस्था की केन्द्रीय उपाध्यक्ष अपर्णा गुहा के नेतृत्व में लोग वहां पहुंचे तथा आयोग में समाज के लोगों को स्थान देने सहित अन्य मांग की. इस क्रम में उन्होंने सिर पर काली पट्टी बांधकर मशाल जलाया तथा अपनी आवाज बुलंद की. मौके पर अपर्णा गुहा और सामंत कुमार ने कहा कि इसके पूर्व प्रत्येक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सामाजिक संस्था आग़ाज़ के सक्रिय सदस्य राजवीर भाटिया ने आज ब्लड बैंक में जाकर प्लेटलेट्स दान किया. जैसा कि ज्ञात है ज़िले में लगातार ड़ेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं. कई मरीज़ों को प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ रही है. इसी क्रम में ब्लड बैंक द्वारा आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह से संपर्क किया गया. इंदरजीत सिंह ने ये जानकारी आग़ाज़ के सदस्यों से साझा की, जिसके उपरांत राजवीर भाटिया ने ब्लड बैंक जाकर प्लेटलेट्स दान किया. इंदरजीत सिंह ने कहा कि ज़िले में बढ़ते ड़ेंगू मरीज़ों की संख्या को देखते हुए आग़ाज़ के सदस्य आवश्कता…
मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग बन्ना गुप्ता राज्य स्तरीय प्रखंड स्वास्थ्य मेला का जमशेदपुर से करेंगे शुभारंभ फतेह लाइव, रिपोर्टर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन 14 से 18 सितंबर तक किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रखंड स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग बन्ना गुप्ता द्वारा गांधी मैदान, मानगो, जमशेदपुर से किया जाएगा। कब कहां लगेगा स्वास्थ्य मेला, देखें एक नजर में 14.09.2023/ शहरी क्षेत्र/ गांधी मैदान, मानगो 14.09.2023/ पटमदा/ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटमदा 15.09.2023/…
‘सब सिखन को हुक्म है गुरु मान्यो ग्रन्थ’ जयकारे से गूंजा साकची, साकची में शोभा यात्रा निकालकर संगत ने अपने जुगो जुग अटल गुरु जी को नयी पालकी में किया विराजमान, 15 व 16 को होगी गुरबाणी की अमृत वर्षा फतेह लाइव, रिपोर्टर। साकची गुरुद्वारा द्वारा प्रकाशोत्सव को समर्पित बुधवार को निकाली गयी शोभा यात्रा में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के सम्मान में ‘धन्य है धन्य है धन्य है पंथ खालसा धन्य है’ और ‘सब सिखन को हुक्म है गुरु मान्यो ग्रन्थ’ के जयकारे के साथ साकची गूंज उठा. संगत ने गुरुद्वारा की नयी पालकी में गुरुग्रन्थ साहिब को विराजमान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में घनश्याम कृपालु धाम वृंदावन एवं जमशेदपुर सूर्य मंदिर समिति के संयुक्त सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन के तीसरे दिन पशुपतिनाथ जी नेपाल से आए हुए पूज्य स्वामी श्री रामदासजी ने भगवान से जीव का भेद भी है अभेद भी है विषय पर मार्गदर्शन किया। स्वामी श्री रामदासजी ने वेद एवं शास्त्रों से प्रमाण देते हुए यह कहा कि जब भगवान को जानने के लिए गुरु के पास श्रद्धापूर्वक जाएंगे। तब अनेक ग्रंथों को न पढ़ें। क्योंकि ग्रंथों को पढ़ने और समझने के लिए अधिकारित्व चाहिए। जैसे कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। इडिया वुडलाईन लिमिटेड ने अपने प्रमुख ब्रांड कलेक्टिव लग्जरी लैमिनेट का डीलर मीट बुधवार को बिष्टुपुर में आयोजित किया गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक मनव कठुरैआ की उपस्थिति में मीट का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर, मलिक प्लाईवुड एंड डेवेलपर्स प्रा लि के सुमित मलिक सहित अन्य साझेदार भी मौजूद थे। समारोह में झारखंड का डिस्ट्रीब्यूटर मलिक प्लाइवुड एंड डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को बनाया गया. इस महत्वपूर्ण मीट में कंपनी ने अपने डीलरों के साथ संवाद करने और उनकी तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं बनाई। मानव कठुरैआ, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। कारगिल शहीद राम भगवान केरकेट्टा की शहादत दिवस के अवसर पर उरांव समाज रक्तदान समूह चाईबासा की ओर से बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार को ब्लड बैंक (रक्त केंद्र, सदर अस्पताल) चाईबासा में किया गया। विदित हो कि शहीद राम भगवान केरकेट्टा शहर चाईबासा के मूल निवासी थे। आज ही के दिन 13 सितंबर को कारगिल युद्ध के दौरान वे शहीद हुए थे। उनकी शहादत, कुर्बानी को यादगार बनाते हुए उरांव समाज द्वारा प्रतिवर्ष उनके शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता आ रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर में बीके भगत प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी के न्यायालय ने अभियुक्त आशीष श्रीवास्तव एवं श्वेता कुमारी के विरुद्ध धारा 138 NIAct के अंतर्गत संज्ञान लेते हुए 11 अक्टूबर 2023 को उपस्थिति हेतु तिथि निश्चित की गई है. इन लोगों के विरुद्ध सोनारी कागलनगर निवासी श्याम सुंदर शर्मा ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराया है. शिकायत है कि व्यवसाय करने के लिए श्यामसुंदर शर्मा से ₹100000 कर्ज लिए थे एवं तीन माह के अंदर लौटाने का वादा किए थे. पूर्व में भी चेक बाउंस मामले में मिली है सजा मगर तीन महीने के अंदर वापस नहीं करने…
