Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री बेबी देवी ने मुलाकात कर डुमरी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया तथा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री बेबी देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री श्रद्धेय स्व० जगरनाथ महतो के सपनों को पूरा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हमारी सरकार उनके आदर्श एवं विचारों को आत्मसात करते हुए समस्त झारखंड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। समुद्र की लहरों में 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर बाइकिंग और तकरीबन 21.3 किलोमीटर दौड़ का अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा आयरन मैन 70.3 स्पर्धा में आदित्यपुर मांझी टोला के काजल दास आगामी 23 सितंबर को मस्कट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. वे पहले भी दो बार इस प्रतिस्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने लगातार डॉट इन से दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले वे इकलौता भारतीय हैं जिन्हें दूसरी बार इसमें इंट्री मिली है. देश की किसी कंपनी से स्पोंसर्स मिलने की इच्छा जताई उन्होंने बताया कि पिछले बार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना वर्षों से विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी है. नतीजा स्थानीय लोग प्यासे रहकर भुगत रहे हैं. अब जब इस योजना के जीर्णोद्धार को लेकर कदम उठाये गए हैं. उसमें भी बागबेड़ा के दो गुट श्रेय लेने से पीछे नहीं हैं. इसे लेकर जनता गुमराह हो रही है. जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सुबोध झा की ओर से कुछ वीडियो जारी किया गया है, जिसमें दिख रहा है की योजना को धरातल उठाने के लिए काम तेजी से चल रहा है. वहीं दूसरी ओर एक गुट ने यह घोषणा की है कि इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार सह कीताडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सलाहकार सरदार त्रिलोचन सिंह की माता सरबजीत कौर (85 वर्ष) का मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे टीएमएच के सीसीयू वार्ड में निधन हो गया। हार्ड अटैक आने के कारण रविवार को रात आठ बजे टीएमएच में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह 10:00 बजे उनके निवास स्थान कीताडीह निकट जदु बिल्डिंग से शव यात्रा निकलेगी, जो कीताडीह गुरुद्वारा साहिब में अरदास होने के बाद पार्वती घाट में दाह संस्कार किया जाएगा। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है। दो पुत्र और दो बेटियां हैं।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। 1990 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी कुमार संजय को रांची में बिहार और झारखंड के मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है.उन्होंने अपना कार्य-भार संभाल लिया है.विभाग में 33 वर्षों के अनुभव के साथ मुख्य रूप से कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ में संजय ने काम किया है. अपने शुरुआती वर्षों में उन्होंने बिहार में चारा घोटाला के मामलों को संभाला था. इसके पहले 2012-15 तक वे निदेशक (अनुसंधान) बिहार एवं झारखंड के पद पर पटना में पदस्थासपित थे तथा पुन: 2019-22 के बीच निदेशक(अनुसंधान) लखनऊ रहे. उन्होंने अपने कार्यकाल में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। मानगो थाना इलाके में स्थित जलसा बार में सोमवार रात गोली चालान की घटना से सनसनी फैल गई. दो लोगों को गोली लगने की सूचना है, जिन्हें पहले लोगों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाय और फिर टाटा मेन अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. गोली देव नारायण यादव उर्फ चौआ यादव और गुंजन उर्फ राजू को लगी है. दोनों ही मानगो के रहने वाले है. किसी गगराई नामक युवक का नाम गोली चलाने में आ रहा है. बताया जाता है कि जिन्हें गोली लगी है. वह ट्रांसपोर्ट यूनियन से जुड़े हुए हैं. घटना की जानकारी पाकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश की प्रसिद्ध मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) लुधियाना के बीच एक एमओयू हुआ है. हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उक्त दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से कार्य करेंगी. साथ ही हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर एक कोर्स डिजाइन किया जायेगा, जो हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए प्रबंधन कार्यक्रम व सहयोगात्मक अनुसंधान के लिए मददगार होगा. उक्त एमओयू पर सीएमसी लुधियाना में संयुक्त रूप से हस्ताक्षर हुआ. जिसमें एक्सएलआरआइ दिल्ली कैंपस के डायरेक्टर फादर केएस. काश्मीर एसजे, सीएमसी लुधियाना के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक साल पहले एक बच्चा चोरी होने के मामले का उदभेदन करने में नाकाम चक्रधरपुर मंडल रेल पुलिस प्रशासन की कार्यशैली एक बार फिर सुर्खियों में बनी है. ताजा मामला टाटानगर स्टेशन का ही है जहां से एक 20 वर्षीय युवक तीन दिनों से गायब है. वह भी तब जब वह रेल पुलिस के हाथ लग गया था. उसके बाद भी पुलिस ने उसकी केयर नहीं की, जिसके कारण वह मुंबई की ट्रेन में चढ़ गया और उसके बाद कोई पता नहीं चला. अब उसकी मां टाटानगर स्टेशन में आरक्षण केंद्र के बाहर…
Manprit singh फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर के नए एसएसपी के रूप में कौशल किशोर ने रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले की कमान संभाल ली है. तत्कालीन एसएसपी प्रभात कुमार ने कौशल किशोर को पदभार सौंपा. उनके आगमन पर पहले एसएसपी कार्यालय में कौशल किशोर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पदभार ग्रहण करते ही एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यह होगी की, शहर में हो रहे अपराध पर लगाम लगाया जाए. पुलिस शहरवासियों के लिए संवेदशील रहे. वे हमेशा जनता के साथ रहेंगे. उन्होंने कहा कि किसी को भी परेशानी हो वह थाना में आने में…
अब्दुल हमीद जैसे वीर हमारे प्रेरणा स्रोत : काले फतेह लाइव, रिपोर्टर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर रविवार को शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘नमन’ द्वारा साकची कार्यालय में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में कई गणमान्यों, महिलाओं एवं युवाओं ने हिस्सा लेकर वीर अब्दुल हमीद की कुर्बानी को याद किया और नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अब्दुल हमीद जैसे वीर हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। धन्य है वो मां जिसने ऐसे वीर शहीद को जन्म दिया। आजादी से लेकर अब तक शायद ही ऐसी कोई लड़ाई…
