Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पहले कार्यक्रम के तहत भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती मनाई गई. वहीँ, दूसरा कार्यक्रम बीटेक नए सत्र का ओरिएंटशन रहा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईआर एनएमएल के चीफ साइंटिस्ट डॉ मनीष कुमार झा उपस्थित थे. जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ (प्रो) गंगाधर पंडा, प्रति उपकुलपति डॉ (प्रो) आचार्य ऋषि रंजन, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह शामिल हुए. सबसे पहले सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथी उनकी कृतियों, जीवनी आदि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा अनंतनाग में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए तीनों सेना से सेवानिवृत सैनिक साथी गोलमुरी स्थित शहीद स्थल में शुक्रवार को एकत्रित हुए। ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर में देश ने सेना के तीन अफसर एवम् एक जवान खो दिए। इनमें एक कर्नल, एक मेजर और एक डीएसपी का नाम शामिल है जिसमे सेना के राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर (कर्नल) मनप्रीत सिंह, एक कंपनी कमांडर (मेजर) आशीष धोंचक और एक जम्मू कश्मीर पुलिस में डीएसपी हुमायूं भट,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी बर्मामाइन्स के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचार के साथ पुरोहित प्रमोद मिश्रा के देखरेख में आज संपन्न हुवा। पूजा कमिटी के महामंत्री शैलेंद्र राय ने बताया की 1977 से यह दुर्गा पूजा अपने विशाल पूजा एवं मेला के लिए जाना जाता है। यहां का मेला पूरे झारखंड में चर्चित एवं झूला आकर्षण का केंद्र होता है। भूमि पूजन में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, महामंत्री शैलेंद्र राय, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, सह अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, अध्यक्ष रामबाबू तिवारी, चिंटू सिंह राजपूत, शंकर सिंह, शंभू…

Read More

रागी संदीप सिंह का कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये…….’ सुन भाव-विभोर हुई संगत फतेह लाइव, रिपोर्टर। जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहेब का प्रकाश पर्व मनाते हुए शुक्रवार को कोल्हान के गुरुद्वारों का केंद्रीय बिंदु कहे जाने वाले साकची गुरुद्वारा का नवनिर्मित दरबार हॉल संगत को सुपुर्द कर दिया। 75 लाख की लागत से पिछले चार महीने में प्रधान निशान सिंह एंड टीम ने संगत के सहयोग से इसका निर्माण कराने में सफलता हासिल की है. इसमें सेंट्रलइाजड एसी, राजस्थान के संगमरमर की सुसज्जित पालकी साहेब, आकर्षक झुमर आदि कार्य किया गया है. इस कार्य को देखकर संगत ने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जी हां !आदित्यपुर से मरीन ड्राइव को जाने वाला रोड़ इन दिनों मौत का रास्ता बना हुआ है ! शुक्रवार को जल जमाव वाली इस सड़क पर दिन के 11: 48 बजे एक माल वाहक ऑटो पलट गया, जिसमें ड्राईवर बाल – बाल बच गया। बताते चलें कि उक्त सड़क पर दो दिन पूर्व ही एक युवक की ट्रेलर से कुचलकर मौत हो गई थी। सड़क पर अनेकों डोभा बने हुए हैं, जिसमें बरसात का पानी जमा है। ऐसे में वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर उक्त रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। सोनारी निवासी अभिजीत…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  स्टील सिटी जमशेदपुर में यूं तो इंजीनियरिंग के एक से बढ़कर एक नायाब नमूने हैं। लेकिन जब बात इंजीनियरिंग की होगी तो सर् एम विश्वेश्वरा का नाम अवश्य लिया जाएगा। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के कारण ही 15 सितंबर को उनकी जयंती ‘इंजीनियर्स डे’ के तौर पर मनाई जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को गोलमुरी एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में  इंजिनियर्स डे मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रीता जॉन एवम् उप प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलित एवं विश्वेश्वरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए…

Read More

. झारखंड का एकमात्र सरकारी लॉ कॉलेज, जमशेदपुर कॉ-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज जो कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन संचालित है. उसके स्वतंत्र इकाई की मांग को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिसको लेकर पुनः कॉलेज के छात्र अमर तिवारी ने शुक्रवार को राजभवन रांची जाकर राज्यपाल झारखंड को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया गया कि जमशेदपुर कॉ-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज पिछले 20 सालों से स्वन्त्र इकाई घोषित नही हो रहा है. कॉलेज कई समस्याओं से जूझ रहा है. उसके स्वतंत्र इकाई नहीं होने के कारण कॉलेज को कोई फंड आवंटित नहीं होती है और कोई नियुक्ति भी नहीं हो रही है.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। भाजपा नेता विकास सिंह ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र एवं ईमेल के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के अश्लील वीडियो की फॉरेनसिक जांच कम से कम दो प्रदेशों में करने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास सिंह ने पुलिस महानिदेशक को अश्लीलता से भरे वीडियो की जानकारी देते हुए कहा कि गत 23 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो एक चैनल में दर्शाया गया था, जिसमें साफ साफ दिख रहा था कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। सी.पी कबीर क्लब महिला समिति (टुईलाडूंगरी) की ओर से महिला समिति के अध्यक्ष देवकी साहू की अध्यक्षता में क्लब प्रांगण में पोरा उत्सव मनाया गया। इस दौरान “भाई मन तीजा लेवेला गुलगुला मिठाई लेके अपन बहिनी के घर जाही” गीत महिलाएं गुनगुना रही थी। अच्छी फसल के लिए होती है बैल की पूजा  छत्तीसगढ़ में अच्छी फसल के लिए बैल यानी नंदी की पूजा की जाती है। यह पर्व भाद्रपद अमावस्या में मनाया जाता है। भगवान शिव माता पार्वती एवं नंदी जी की पूजा की जाती है। अच्छे पकवान बनाती हैं महिलाएं सुबह होते ही घर की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने रेल अधिकारियों से अनुरोध किया है कि 24 घंटे के अंदर अंदर टाटानगर रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज की सड़क की अविलंब मरम्मत करे अन्यथा रेलवे के संबंधित अधिकारियों के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही आंदोलन के पहले चरण में सड़कों पर चलने वाले रेल वाहनों को रोका जाएगा और जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक इन वाहनों को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को भी लिखित ज्ञापन देकर इस सड़क से संबंधित सारा विवरण दिया गया है, परंतु…

Read More