WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 75 लाख की लागत से नवनिर्मित साकची गुरुद्वारा के दरबार हॉल को देखकर संगत ने की तारीफ, श्री गुरुग्रंथ साहेब का प्रकाश दिहाड़ा मनाते हुए संगत को सुपुर्द

SHARE:

रागी संदीप सिंह का कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये…….’ सुन भाव-विभोर हुई संगत

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहेब का प्रकाश पर्व मनाते हुए शुक्रवार को कोल्हान के गुरुद्वारों का केंद्रीय बिंदु कहे जाने वाले साकची गुरुद्वारा का नवनिर्मित दरबार हॉल संगत को सुपुर्द कर दिया। 75 लाख की लागत से पिछले चार महीने में प्रधान निशान सिंह एंड टीम ने संगत के सहयोग से इसका निर्माण कराने में सफलता हासिल की है. इसमें सेंट्रलइाजड एसी, राजस्थान के संगमरमर की सुसज्जित पालकी साहेब, आकर्षक झुमर आदि कार्य किया गया है. इस कार्य को देखकर संगत ने खूब सराहना की।

दरबार साहिब, अमृतसर से आये महान रागी संदीप सिंह की मनमोहक आवाज में कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये, आप मुकत मोहे तारे…….’ श्रवण कर संगत भाव-विभोर हो उठी और भक्तिरस में भींगे अश्रु नहीं रोक पायी।

शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर लगभग ग्यारह हजार सिख संगत ने गुरु महाराज के सम्मुख माथा टेक कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
प्रकाशपर्व के पहले दिन शुक्रवार को सर्वप्रथम दो दिन पूर्व आरम्भ किये गए अखंड पाठ की समाप्ति की। अरदास में सिख संगत बड़ी संख्या में शामिल हुई। ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन ने विश्वशांति की अरदास गुरु महाराज के सामने की। उपरांत सुखमणी साहिब कीर्तनी जत्था, स्त्री सत्संग सभा, भाई जसपाल सिंह, भाई दिलजीत सिंह भोपाल वाले ने शब्द-कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

श्री गुरुग्रन्थ साहिब के प्रकाशपर्व मनाने साकची गुरुद्वारा में उमड़ी संगत, छका लंगर, लिया प्रसाद

ढाढी जत्था भाई भूपिंदर सिंह जोगी ने भी संगत को सिख इतिहास से रु-बू-रु कराया। लेकिन जब दरबार साहिब, अमृतसर से आये महान रागी ज्ञानी संदीप सिंह ने शब्द-कीर्तन गायन शुरू किया तो संगत गुरु की बाणी के रस में ऐसा लीन हुई कि आंसू के रूप में भक्ति रस आँखों से बहने लगा। ‘धन्य धन्य रामदास गुर, जिने सिरया तिने सवारिआ’ और ‘मित्तर प्यारे नु हाल मुर्रीदा दा केहना’ शब्द गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संगत को पंगत बैठाकर लंगर छकाया और प्रसाद बांटा गया।

साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने पहले दिन के कार्यक्रम में गुरु घर में विशाल संख्या में हाजरी भरने के लिए संगत का धन्यवाद दिया और दूसरे और अंतिम दिन भी गुरु दरबार में हाजरी भरने की अपील जमशेदपुर की संगत से की।

ये कर रहे सहयोग

प्रकाशपर्व के मौके पर शहर के सिख कुछ शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया। प्रधान निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू-जगजीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सोनी, सतनाम सिंह घुम्मन, जगमिंदर सिंह, ताज सिंह, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छीते, जसबीर सिंह गाँधी, महेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, जसवंत सिंह लाडी, सन्नी सिंह, अमन सिंह और नानक सिंह समेत साकची कमिटी के सभी सदस्यों ने प्रकाशपर्व के पहले दिन को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभायी। जबकि मंच संचालन में सुरजीत सिंह छीते, मनमीत सिंह के नेतृत्व में नौजवान सभा के युवकों ने जोड़े घर एवं गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लंगर की सेवा बखूबी निभाई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर