Ranchi : कुमार संजय ने संभाला मुख्य आयकर आयुक्त का पद, अपने कार्यकाल में की 90 से अधिक छापामारी, चारा घोटाला मामला भी देखा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

1990 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी कुमार संजय को रांची में बिहार और झारखंड के मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है.उन्होंने अपना कार्य-भार संभाल लिया है.विभाग में 33 वर्षों के अनुभव के साथ मुख्य रूप से कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ में संजय ने काम किया है.

अपने शुरुआती वर्षों में उन्होंने बिहार में चारा घोटाला के मामलों को संभाला था. इसके पहले 2012-15 तक वे निदेशक (अनुसंधान) बिहार एवं झारखंड के पद पर पटना में पदस्थासपित थे तथा पुन: 2019-22 के बीच निदेशक(अनुसंधान) लखनऊ रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने अपने कार्यकाल में 90 से अधिक छापेमारी की है. उन्होंने भारत के शीर्ष 100 कंपनियों में से 50 से अधिक कंपनियों का भी कर निर्धारण किया है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक,पंजाब नेशनल बैंक, उबेर, पेप्सी, पीवीआर सिनेमा, सोडेक्सो पावरग्रिड, पीएफसी, पवनहंस हेलीकॉप्टर, एमटीएनएल जैसे कंपनियां शामिल हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें