Author: फतेह लाइव • एडिटर

पोटका विधायक समेत कई गणमान्य हुए शामिल शिवम कुमार. जमशेदपुर। बगबेड़ा स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी लाल बिल्डिंग का भूमि पूजन रविवार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ संपन हुआ। ओड़िशा और बंगाल के कारीगरों द्वारा इस वर्ष उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर का स्वरूप बनाया जायेगा। कमेटी सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल के साथ-साथ विद्युत सज्जा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। भूमिपुजन के इस अवसर पर अतिथि के रूप में विधायक पोटका संजीव सरदार और मुखिया मायावती टुडू ने पूजा-अर्चना कर पूजा के सफल आयोजन की कामना की। मौके पर संजय सिंह, पियूष घोष, अमित सिंह,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। टेल्को प्रकाश नगर गुरुद्वारा के प्रधान स्वर्गीय दलबीर सिंह का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट मानगो में शनिवार को कर दिया गया. इसके पूर्व उन्हें प्रकाश नगर गुरुद्वारा ले जाया गया. जहां सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, प्रकाश नगर गुरुद्वारा के महासचिव श्रृंगारा सिंह, साकची के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, गम्हरिया गुरुद्वारा के चंचल सिंह, तार कंपनी गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह, टिनप्लेट गुरुद्वारा के गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन कमलजीत कोर एवं समाज के सभी प्रतिनिधियों, सगे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। स्थानीय एग्रीको में बाबा वडभाग सिंह का 308 वां प्रकाश पर्व गुरमत मर्यादा के अनुसार मनाया गया। बारीडीह गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग सभा जत्थे ने सुखमणि साहिब का पाठ एवं कीर्तन किया। बीबी दलवींदर कौर ने अरदास की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ लंगर ग्रहण किया। बीवी निर्मल कौर और बाबा कृपाल सिंह पाले के अनुसार लोगों के पीड़ा दुख दर्द का नाश सच्चे मन से की गई अरदास से होता है। प्रधान कुलविंदर सिंह, बिष्टपुर गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव अमरजीत सिंह, बीबी निर्मल कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी गुरमीत कौर, बीबी रानी कौर,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सिक्युरिटी एवं फायर ब्रिगेड विभाग के तत्वावधान में स्वयंसेवा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया. इस अवसर पर एक हजार नये पौधे लगाये गये और संकल्प लिया गया की इन सभी पौधो का संरक्षण और संवर्धन विभाग के स्वयं सेवकों द्वारा किया जाएगा। समय समय पर वरिष्ठ पदाधिकारीगण इस स्थल पर पहुंच कर पौधो का निगरानी और कमी बेसी का आंकलन किया करेंगे। संकल्प लिया गया कि ये पौधे जब तक दस फिट के नहीं हो जाते. इनका देखभाल हम सबको मिलकर करते रहना है. आज सुबह लगभग छः बजे एक सौ की संख्या…

Read More

सूर्य मंदिर परिसर के छठ घाट तालाब में स्विमिंग पूल और आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण कार्य को लेकर शहर के आक्रोशित धर्मप्रेमियों ने निकाला मशाल जुलूस, विभिन्न थाना क्षेत्र के मशाल जुलूस में हजारों लोग हुए शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के पवित्र छठ घाट तालाब में स्विमिंग पूल और आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण कार्य के विरोध में शहर के धर्म प्रेमी सड़क पर उतर आए हैं। इस निर्माण कार्य का एक ओर जहां सूर्य मंदिर समिति ने कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम ( जीएम ) की ओर से सीएक्सओ सिरीज के तहत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में 3 M एशिया पैसिफिक पीटीइ लिमिटेड के पूर्व डायरेक्टर मनोहर राघवन उपस्थित थे. बीएम, एचआरएम व जीएम के प्लेसमेंट के कन्वेनर प्रोफेसर कनगराज ने उनका स्वागत किया. बड़े भौगोलिक क्षेत्रों में भी एक लीडर के तौर पर रणनीति बनाना व उसके कार्यान्वयन की बारीकियों से संबंधित विषय पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में राघवन ने अपनी बातों को विस्तार पूर्वक रखा. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी बिजनेस का प्राइमरी ऑब्जेक्टिव अपने…

Read More

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में गरीब कमजोर तबके के लोगों का शोषण बर्दाश्त नहीं – विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर। जिओ फाइबर कंपनी में कार्यरत मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 1 का रहने वाला स्व .गुलशन बोपाई की विधवा मां मंजू बोपाई को भाजपा नेता विकास सिंह के अथक परिश्रम से किए गए आंदोलन के बाद जिओ फाइबर कंपनी के द्वारा ₹800000 (आठ लाख) मुआवजा के साथ-साथ टाटा मुख्य अस्पताल में गुलशन के इलाज के दौरान लगने वाला बिल, अंतिम संस्कार एवं शव वाहन की राशि देने पर समझौता होने के बाद मानगो के जिओ फाइबर कंपनी के कार्यालय का हुड़का…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। स्थानीय लोयोला स्कूल में शनिवार को ग्रैंडपेरेंट्स डे मनाया गया जिसके माध्यम से एक पीढ़ी के अंतराल के बीच का पवित्र प्रेम संबंध जीवंत नज़र आया। “अ सैल्यूट टू आवर रूट्स” के इस कार्यक्रम के तहत वर्तमान पीढ़ी को बताया गया कि दादा-दादी अर्थात पितामह ही उनके जड़ हैं। उनके कारण ही उन्हें भाभी पीढ़ी में कदम रखने का मौका मिला है। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दादा दादी का स्वागत करते हुए प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडिस ने बुजुर्गों की उपयोगिता प्रासंगिकता एवं जीवन पर पड़ने वाले सार्थक प्रभाव पर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) ने नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के परिसर में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे बीआईएस के उपनिदेशक आरका साहा और विशिष्ट अतिथि थे मानक संवर्धन अधिकारी सौरभ राय. प्रतियोगिता में प्राणी शास्त्र विभाग ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, उसके बाद डेटा विज्ञान विभाग का स्थान रहा। तीसरा पुरस्कार आईटी विभाग को दिया गया. कार्यक्रम में छात्रों से अपने विचारों को साझा करते हुए, गणमान्य अतिथियों ने बीआईएस के बारे में उन्हें जागरूक भी किया. बीआईएस कई…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर में निजी स्कूलों में चल रहे वाहनों में ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जमशेदपुर अभिभावक संघ ने जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की मांग की है. शनिवार को संघ ने प्रशासन को इस बाबत एक ज्ञापन सौंपा है. कुछ दिनों पहले जुगसलाई में ओवरलोडिंग की वजह से स्कूली वाहन से बच्चे चोटिल हुए थे, जिसमें साफ तौर पर ओवरलोडिंग करण देखा गया. लगातार ओवरलोडिंग की वजह से जहां एक तरफ अभिभावक चिंतित नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल आना जाना कर रहे हैं.…

Read More