Breaking News
तानाशाही का नया अध्याय: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रशासन का दमन चक्र शुरू, हक मांगने वाले कर्मियों पर एक्शन पर भड़का महासंघ! Gangsters do not fear the Jamshedpur police : पुलिस गिरफ्त से कन्हैया सिंह की चुनौती के बाद अब ‘दोगला’ टिप्पणी पर चर्चा, बढ़ेगा गैंगवार या फिर…. Jamshedpur : सरकारी सुविधाओं से किसी व्यक्ति का वंचित रहना पूरे समाज को प्रभावित करता है : कर्नल नीलांबर झा Jamshedpur : महिला सम्मान और न्याय की आवाज दबाने के लिए हिंसा का सहारा निंदनीय : दिनेश कुमार Jamshedpur : साकची के बोधी मैदान में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया उत्सव, सेलिब्रिटी आर्टिस्ट आस्था सिंह होंगी आकर्षण Jamshedpur : साक्ष्य के अभाव में विक्की ठाकुर और सौरभ झा बरी, अधिवक्ता अमित कुमार सिंह ने की पैरवी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी विधानसभा की सड़कों में सरयू राय हाय-हाय और मुर्दाबाद के नारे लगे, देखें – Video

SHARE:

सूर्य मंदिर परिसर के छठ घाट तालाब में स्विमिंग पूल और आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण कार्य को लेकर शहर के आक्रोशित धर्मप्रेमियों ने निकाला मशाल जुलूस, विभिन्न थाना क्षेत्र के मशाल जुलूस में हजारों लोग हुए शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के पवित्र छठ घाट तालाब में स्विमिंग पूल और आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण कार्य के विरोध में शहर के धर्म प्रेमी सड़क पर उतर आए हैं। इस निर्माण कार्य का एक ओर जहां सूर्य मंदिर समिति ने कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज किया है। तो वहीं, सूर्य मंदिर में आस्था रखने वाले लाखों श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है। सूर्य मंदिर परिसर के छठ घाट तालाब में निर्दलीय विधायक के द्वारा स्विमिंग पूल और आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल शंख मैदान में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं कबड्डी कोर्ट निर्माण कार्य के विरोध में शनिवार को जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हजारों धर्मप्रेमी बंधुओ ने मशाल जुलूस निकाला।

Gambhir Car Associate Motion Ads

लोगों के बीच बांटे गए पत्र

इस दौरान लोगों ने मशाल एवं हाथों में तख्ती लेकर पैदल यात्रा करते हुए आमजनों को विद्यायक सरयू राय की धर्म विरोधी मानसिकता पर जागरूक किया। लोगों ने विधायक सरयू राय के धर्मविरोधी मानसिकता के विरोध में नारेबाजी कर लोगों को पत्रक बांटकर जागरूक किया। मशाल जुलूस के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा गया। मशाल जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि विद्यायक बनने के बाद से ही क्षेत्र की बढ़ते समस्याओं और ध्वस्त हो रहे कानून व्यवस्था पर कोई ठोस पहल ना कर निर्दलीय विधायक अनावश्यक विवाद उत्पन्न कर सिर्फ सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। लोगों ने कहा कि सूर्य मंदिर जमशेदपुर ही नही अपितू पूरे झारखंड में श्रद्धालुओं के अटूट आस्था और अपने सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।

मंदिर के कार्य में विघ्न डाल रहें विधायक

श्रद्धालु मंदिर परिसर में बने सूर्य मंदिर, शिवालय, श्री राधा-कृष्ण, माँ दुर्गा, वीर बजरंगबली के दर्शन के साथ अयोध्याधाम की तर्ज पर बने भव्य श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लोकआस्था के महापर्व छठ महापर्व पर मंदिर परिसर में बने दोनों छठ घाट पर हजारों व्रतधारी माताएं-बहनें प्रतिवर्ष भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसके साथ ही, शंख मैदान में धार्मिक अनुष्ठान के साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन निरंतर होता है। परंतु, निर्दलीय विधायक के द्वारा सूर्य मंदिर के कार्यों में बार-बार व्यवधान डालकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ खिलजी मानसिकता वाली सोच को लेकर सूर्य मंदिर के गौरव को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

लोगों ने कहा कि जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में कई स्थान बिना किसी उपयोग के खाली पड़े हैं, उन स्थानों पर विधायक द्वारा निर्माण ना कर छठ पूजा से कुछ माह पूर्व फिरसे सूर्य मंदिर में विवाद उत्पन्न करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। मशाल जुलूस में शामिल अन्य लोगों ने कहा कि निर्दलीय विधायक को विकास कार्यों को करने से कहीं अधिक दिलचस्पी विवाद पैदा कर सुर्खियों में बने रहने की है। कई मौकों पर देखा गया है कि अनावश्यक बयानबाजी और विवाद के बिना क्षेत्र में कोई काम नही होता है।

इन थाना क्षेत्रों से निकली मशाल जुलूस:

गोलमुरी थाना क्षेत्र में गोलमुरी रामदेव बागान से गोलमुरी बाजार का भ्रमण कर गोलमुरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर तक।

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में छायानगर, कल्याणनगर, बाबुडीह बस्ती से लिट्टी चौक, भालूबासा शीतला मंदिर से भालूबासा चौक, सीतारामडेरा शिव मंदिर से पुराना सीतारामडेरा चौक तक।

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में 10 नंबर बस्ती स्थित हिंदुस्तान मित्रमंडल, बागुनहातु चौक, बागुननगर चौक से बारीडीह बस्ती, बजरंग चौक तक।

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हिन्द आश्रम से जेम्को चौक तक।

बिरसानगर थाना क्षेत्र में बिरसानगर कुंवा मैदान से संडे मार्केट तक।

टेल्को थाना क्षेत्र के कृष्णानगर, जोजोबेड़ा में मशाल जुलूस निकाला गया।

ये थे शामिल

मशाल जुलूस में राजीव मिश्रा, धीरज पासवान, राकेश चौधरी, शशि सिंह, देवानंद सिंह, सौरव श्रीवास्तव, आशीष कुमार, सतेंदर रजक, अनिकेत सिंह, अमिश अग्रवाल, दीपक मुखर्जी, रबीन्द्र घोष, ममता कपूर, चंद्रकाता सिंह, सपना डे, नरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, रिशव सिंह, कमल गुप्ता, सुमित अग्रवाल, पंकज शर्मा, नवीन कुमार, नौशाद खान, विपिन सिंह, ओमी सिंह, शशांक शर्मा, महेंद्र रजक, उमेश, दयाल कंसारी, सुमन झा, शशि रंजन दयाल, मिलन, सूरज, भोला सिंह, राजा दुबे, पिंटू पांडे, रितेश झा,बलवान सिंह, मिठू चौधरी, बिनोद झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु तांती , रामदुलारी , राज कोर, सुषमा, लक्ष्मी यादव, सीता देवी, चंपा देवी, लीना देवी , करपुरा सुंडी, अनिल हांसदा, सत्य राव, वापी परीदा, श्रवण सिंह, अविनाश, दीपक बनर्जी, समीर, जितेंद्र तिवारी, जितेंद्र ओझा,, विकास डे, सत्यनारायण पाल, सुनील सिंह, कृष्ण राव, मोहन पांडे, मनोज बेहरा समेत धार्मिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ हजारों आमजनों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर