Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. देसी कैलेंडर अनुसार भादो माह की संग्राद पर गुरुवार को साकची गुरुद्वारा में संगत ने हाजरी भर गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख विश्व कल्याण के लिए अरदास की। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) द्वारा आजोजित भादो माह की संग्रांद में संगत ने बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। इस उपलक्ष्य पर आयोजित कीर्तन दरबार में गुरुद्वारा साहिब साकची के हजूरी रागी जत्था भाई कर्मवीर सिंह जी राजपुरा ने ‘भदूय भरम भुलानिया दूजे लगा हेत, लख सिगार बड़ाईआ कारज नाहीं केत’ कीर्तन गायन किया। इस अवसर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। 20 सूत्री से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उन्होंने उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री सदस्यों का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ है। इस पर उपायुक्त ने सम्बन्धित पदाधिकारी को यथोचित कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री समिति की बैठक भी नियमित आयोजित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर 20 सूत्री सदस्य प्रमोद लाल व अन्य उपस्थित थे।
कुंभकरणीय निद्रा में सोया हुआ है पीएचडी विभाग: विकास सिंह, चंदा करके कराएंगे कार्य फतेह लाइव, रिपोर्टर। मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 के गैस गोदाम के समीप समता नगर के प्रवेश पथ के समीप लगभग तीन वर्षों से पेयजल आपूर्ति योजना की सप्लाई वाली पाइप क्षतिग्रस्त है। लाखों लीटर पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि तीन वर्षों में हम लोगों ने कई पत्राचार किया। कई बार मौखिक रूप से बगल में ही स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में जाकर इसकी शिकायत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भारतीय मजदूर संघ,पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों ने रेलवे मजदूर संघ के टाटानगर कार्यालय में मृदु भाषी प्रखर वक्ता तेजस्वी पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन करते हुये भावभीनी श्रंद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अभिमन्यु सिंह ने उनकी जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके प्रधानमंत्री काल में 11 से 13 मई 1998 में राजस्थान के पोखरण में 5 परमाणु परीक्षण किया गया था, जिसके कारण अमेरिका सहित अनेक देशों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था, परन्तु श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उस समय…
जिम्मेवार लोगों से कारण पृच्छा की उठाई मांग, अंकित ने डीसी को किया ट्वीट फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के विभिन्न पंचायत क्षेत्र इन दिनों डेंगू एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों के प्रकोप से जूझ रहे हैं। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 05 के कुछ क्षेत्र डेंगू के हॉट स्पॉट जोन के रूप में चिंहित भी हुए हैं। इसी क्षेत्र से सटे पश्चिम घोड़ाबंधा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही और संवेदनहीनता का एक मामला सामने आया है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने इस बाबत ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए पंचायत की मुखिया एवं अन्य पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को और बर्मामाइंस थाना क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों में फाइन से संबंधित स्टीकर चिपकाया गया. टेल्को और बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बड़े वाहन सड़क किनारे लगा दिए जाने की वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. इस स्थिति को देखते हुए जिले के एसएसपी के निर्देश पर टेल्को और बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में विशेष सघन जांच अभियान चलाकर वैसे वाहनों को चिन्हित किया गया जो की सड़क किनारे खड़े…
जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित ‘रेडफायर फिटनेस’ जिम शहर के युवाओं को फिट बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है । यह विशेष फिटनेस सेंटर ‘एम इ स्कूल रोड’ पर स्थित है और यहाँ पर पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। रेडफायर फिटनेस जिम ने जून माह में अपने उद्घाटन से ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है। जिम के संस्थापक प्रीति कश्यप और नवीन सिंह ने बताया कि “हमारा उद्देश्य शहर के लोगों को स्वस्थ और पूरी तरह से सकुशल बनाना है। हमने इस जिम में विशेष ध्यान दिया है कि युवाओं को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं योगासन भारत की ओर से 19 एवं 20 अगस्त, 2023 को पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन प्रतियोगिता का आयोजन धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर में किया जाएगा. प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक काशीडीह दुर्गा मंदिर में हुई, आयोजन से संबंधित कई निर्णय लिए गए. उक्त प्रतियोगिता कार्यक्रम की सूचना जिला खेल पदाधिकारी को भी दी गई. ज्ञात हो कि योग संस्था सरकार योगा अकादमी, जमशेदपुर का सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूरे होने पर उक्त प्रतियोगिता को प्रायोजित किया गया है. अकादमी के संस्थापक, निदेशक एवं…
जमशेदपुर: स्टेप बाय स्टेप प्ले स्कूल ने ‘अतुल्य भारत’ कार्यक्रम की मेजबानी करके स्वतंत्रता दिवस की भावना को अपनाया, जिसमें एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी शामिल थी। भारत के प्रतिष्ठित नेताओं की भूमिका निभाते हुए छोटे सितारे चमक उठे, उन्होंने अपनी जीवंत वेशभूषा और उत्साही प्रदर्शन के माध्यम से इतिहास को जीवंत कर दिया। प्रिंसिपल डॉली उपाध्याय ने कहा कि इस कार्यक्रम ने न केवल हमारे देश की समृद्ध विरासत का जश्न मनाया, बल्कि युवा मन में देशभक्ति और एकता की भावना को भी बढ़ावा दिया, जिससे सभी को भारत की आजादी के लिए किए गए बलिदानों की याद आई।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आजादी के गौरवशाली 77 वें वर्षगाँठ व अमृत महोत्सव काल में भाजयुमो गोलमुरी मंडल अंतर्गत टिनप्लेट गंधक रोड में देश की आन, बान और शान पवित्र तिरंगा का ध्वजारोहण जमशेदपुर भाजुयमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अमित अग्रवाल ने कहा कि भारत युवा देश है और हम सभी युवाओं को मिलकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना भरपूर सहयोग देना है. आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, भाजपा वरिष्ठ नेता हरेराम यादव, महामंत्री अमरिंदर कुमार, पीयूष पॉल…
