Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शौर्य के द्वारा आज बारीडीह के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कॉलेज के लगभग 500 विद्यार्थियों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया गया। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर माननीय प्रधानमंत्री “श्री नरेन्द्र मोदी जी” के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” लगाने का संकल्प लिया गया हैं। जिसके नियमित आज युवाओं को राष्ट्रीय भक्ति के प्रति समर्पण केलिए प्रेरित करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाने काआह्वान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहें संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि शौर्य संस्था निरंतर युवाओं को राष्ट्रप्रेम के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्र 19-22 के विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को आवेदन देकर यह बताया गया था कि समय पर सिलेबस खत्म नहीं होने के कारण विद्यार्थी 24 अगस्त से परीक्षा देने में असमर्थ हैं. इसीलिए सितंबर माह में परीक्षा कराए और कोल्हान विश्वविद्यालय के कैलेंडर के मुताबिक भी सितंबर माह में छठे सेमेस्टर के परीक्षा ली जानी थी, जिसके अनुरूप परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया था कि 9 सितंबर से परीक्षा कराई जाएगी, परंतु दो दिन बीत जाने के बाद भी सोमवार को नोटिफिकेशन नहीं आया, जिसको लेकर परीक्षा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस पार्टी में जुगसलाई प्रखंड के संगठन प्रभारी बनने के बाद तेज तर्रार नेत्री अपर्णा गुहा का सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष क़ैसर ए अंसारी के द्वारा जुगसलाई प्रखंड कार्यालय में स्वागत किया गया. इस दौरान यहां संगठन को लेकर विशेष चर्चा की गई, जिसमें कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने पर जोर दिया गया. अपर्णा गुहा ने निर्देश दिया कि प्रखण्ड स्तर पर आंदोलन का रूप रेखा तैयार किया जाये. प्रखण्ड स्तर पर सम्मेलन, जनसभा, रैली, पदयात्रा, जन-समस्याओं को लेकर प्रखण्ड एवं अनुमंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाये. साथ ही विशेष करके गुहा ने एक सप्ताह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया. इस दौरान मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा की दिनांक 14 अगस्त को पाकिस्तान भारत से अलग हुआ. भारत को 15 अगस्त को आजादी मिली किंतु यह आजादी अधुरी थी. एक बड़ा हिस्सा भारत माता का कट गया. आज भारत का एक खंड है कन्याकुमारी से कश्मीर तक. हम अखंड भारत का सपना देखते है.…
छठवें एक दिवसीय महा रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 1234 यूनिट रक्त संग्रह, संस्था ने शहरवासियों का जताया आभार फतेह लाइव, रिपोर्टर। लौहनगरी जमशेदपुर के युवाओं द्वारा संचालित समाजसेवी संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के तत्वावधान में एकदिवसीय स्वैक्षिक रक्तदान शिविर रविवार को सम्पन्न हुई। सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप सभागार में स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यस्मृति में आयोजित छठवें महारक्तदान शिविर में शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्यातिथि के रूप में शामिल पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं विशिष्ट अतिथि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से आजादी महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर क्लब हाउस में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और राष्ट्रगान गाकर किया गया। पूरा कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारतीय सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। अध्यक्षता कोल्हान प्रमंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह और संचालन रिद्धि सिंह ने किया। इस अवसर पर रेनू सिंह ने कहा की वीरांगनाओं ने इस महोत्सव के माध्यम से बहुत ही अच्छा संदेश देश के इन बच्चों को दिया है। वीरांगनाओं ने देश की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। गत अप्रैल महीने में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक अश्लील वीडियो बहुत जोर शोर से वायरल हुआ था। उस वीडियो में देर रात स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक महिला से चैटिंग करते दिख रहे थे। यूट्यूब चैनलों ने इस वीडियो को बखूबी दिखाने का कार्य किया था। इसके साथ ही गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को आम लोगों के बीच में लाया था। इधर, हमेशा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ विवादों में सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता विकास सिंह को इस वीडियो प्रकरण के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सांसद विद्युत वरण महतो ने बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर से राष्ट्रीय तिरंगा झंडा को ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा पर लगाने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसी कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए सांसद महतो ने प्रधान डाकघर से तिरंगा झंडा क्रय किया। इस झंडे को संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद महतो ने सभी जनता से आग्रह किया कि वे अपने अपने घरों पर अवश्य तिरंगा फहरायें। साथ…
कंस्ट्रक्शन विभाग के सभी वर्क आर्डर अब सीनी वर्कशॉप के माध्यम से पूरे होंगे, लगेंगे आधुनिक मशीन वर्कशॉप का होगा कायाकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर। सीनी वर्कशॉप के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारे दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा से दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल फेडरेशन के जोनल सचिव सह चक्रधरपुर मंडल संयोजक शशि मिश्रा के नेतृत्व में मिला। इस दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा का मेंस कांग्रेस सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट और शॉल देकर उनका स्वागत किया तथा रेलकर्मचारियों की समस्याओं को रखा. जीएम से वार्ता में रेलकर्मियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन जमशेदपुर में आयोजित संगोष्ठी में समावेशी शिक्षा की समग्र व्याख्या की गई. कार्यक्रम में कमला सुब्रमण्यम उपाध्यक्ष डी. बी.एम.एस. ट्रस्ट, लीना अदेसरा प्राचार्य ग्लोबल अकादमी श्वेता चांद विशेषज्ञ तथा सुखदीप कौर संस्थापक जीविका ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों की शिक्षा तथा उनके सही मार्ग-दर्शन पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव उषा रामनाथन, तमिलसेलवी बाला कृष्णन, प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता , उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल तथा सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। समावेशी शिक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी बहुत महत्व दिया…
