Author: फतेह लाइव • एडिटर
रक्त कैंसर और रक्त बिकारों के लिए स्टेम सेल दान से जीवन का दूसरा अवसर विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित फतेह लाइव, रिपोर्टर. रोट्रेक्ट क्लब ऑफ़ डी.बी.एम.एस. कॉलेज में मंगलवार को “रक्त कैंसर और रक्त बिकारों के लिए स्टेम सेल दान के माध्यम से जीवन का दूसरा अवसर “ विषय पर छात्रों, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के बीच जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. यह सत्र डी.के.एम.एस फाउंडेशन इंडिया के प्रतिनिधि आयुष सिंह और ओम कोरे द्वारा संचालित किया गया. यह एक स्वयंसेवी संगठन है जो रक्त कैंसर और अन्य रक्त विकारों से लड़ रहे रोगियों के लिए मिलते जुलते दानकर्ता…
आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता फतेह लाइव, रिपोर्टर. आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा सोमवार को हटिया रेलवे स्टेशन में संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता हासिल की गई. ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने संदिग्ध रूप से बैठे दो व्यक्तियों की जांच की, जिनके बैगों से प्लास्टिक में पैक कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,50,000 है. आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त, रांची अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी कानूनी प्रक्रिया…
झारखंड विधानसभा के मुख्य द्वार में संथाली भाषा की ओल चिकी में झारखंड विधानसभा शीघ्र लिखा जाए – कृतिवास मंडल कृतिवास मंडल ने अवर सचिव प्रधानमंत्री कार्यालय में दर्ज करवाई शिकायत फतेह लाइव, रिपोर्टर. आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल के द्वारा अवर सचिव प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार नई दिल्ली में एक शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत में कहा गया है कि बहुत ही विडंबना है कि झारखंड अलग राज्य बने. आज लगभग 25 वर्ष होने के पश्चात भी झारखंड विधानसभा के मुख्य द्वार पर झारखंड राज्य की एक मात्र संविधान की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कपाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को हल्की चोटें आई हैं। मृतक की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है, जो सोनारी, जमशेदपुर का निवासी था। उनके पिता का नाम स्व. सत्येंद्र कुमार बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रोशन कुमार कपाली में मुर्गा की दुकान चलाते थे। सोमवार रात वह दुकान बंद कर अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उत्सव रेस्टोरेंट के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने सोमवार को भालूबासा शाखा में सम्मेलन के सदस्यों से मुलाकात की और आगामी चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन एवं मतदान का आग्रह किया। भालूबासा शाखा के अध्यक्ष पंकज छाबछड़िया एवं शाखा सचिव मालीराम अग्रवाल के नेतृत्व में एग्रीको क्लब हाउस में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे, जहां मुकेश मित्तल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां और भावी योजनाओं को समाज के लोगों के बीच रखा. लोगों से मिल रहे समर्थन से उम्मीदवार मुकेश मित्तल गदगद हैं. बैठक में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इन दिनों हर थाना की पुलिस नशा के विरुद्ध सख्त कदम अपनाये हुई है. इसी क्रम में बागबेड़ा थाना प्रभारी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन रविवार 7 दिसंबर को छापामारी कर एक व्यक्ति को गांजा बिक्री करने के आरोप में रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी विजय राम उम्र करीब 48 वर्ष, पिता- पूना राम, पता- हरहरगुटू, दुर्गा पूजा मैदान का रहने वाला है. उसके पास से 90 पुड़िया गांजा (वजन करीब आधा किलोग्राम ) के साथ पकड़ा गया. इस संबंध में बागबेड़ा थाना में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह को दोबारा सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सभी गुरुद्वारा कमेटियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव का मौका हो या कोई और कार्यक्रम जाति-बिरादरी की बात कतई नहीं होनी चाहिए. सिख पंथ के तले सब बराबर है. सरदार भगवान सिंह को भी किसी एक बिरादरी विशेष के लोगों ने नहीं, बल्कि सभी गुरु नानक नाम लेवा गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधियों ने चुना है. उन्होंने जात-पात फैलाकर चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार कितनी गंभीर है, इसका खुलासा खुद सरकार के विधानसभा में दिए गए जवाब से हो गया है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा पूछे गए प्रश्न पर सरकार ने जो उत्तर दिया, उसे विपक्ष सरकार की मंशा पर बड़ा सवाल बता रहा है। सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में पूछा था कि ओबीसी आरक्षण देने के लिए 2019 में शुरू हुआ आर्थिक एवं सामाजिक सर्वेक्षण कब पूरा होगा और इसके आधार पर सरकार कब तक ओबीसी को उनका हक देगी। इसके जवाब में सरकार ने कहा कि कोरोना महामारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जरूरत और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था जीवन द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इनमें अर्ली चाइल्डहुड मेंटल हेल्थ अवेयरनेस मंथ, मेंस हेल्थ अवेयरनेस मंथ (Movember), नेशनल स्ट्रेस अवेयरनेस डे, वर्ल्ड काइंडनेस डे और इंटरनेशनल सर्वाइवर्स ऑफ सुसाइड डे प्रमुख हैं। जीवन ने पूरे नवंबर माह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न वर्गों पर केंद्रित जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित कीं। इनमें सबसे प्रमुख अर्ली चाइल्डहुड मेंटल हेल्थ अवेयरनेस मंथ के तहत छोटे बच्चों के भावनात्मक और सामाजिक विकास पर विशेष कार्यक्रम शामिल रहे। विशेषज्ञों ने माता-पिता और…
पोटका क्षेत्र के 20 पंचायतों के लगभग एक लाख लोगों को मिलेगा लाभ, पंचायत प्रतिनिधियों के आग्रह पर सदन में गूंजा मुद्दा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से पंचायत प्रतिनिधियों के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा सत्र के दौरान शून्य काल में अपने क्षेत्र की ज्वलंत समस्या को जोरदार ढंग से उठाते हुए टाटा स्टील के सीएसआर मद से स्थायी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग सरकार के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि पोटका क्षेत्र अंतर्गत बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, करनडीह, पुड़ीहासा, केरूवाडूंगरी, वयांगिल सहित 20 पंचायतों के लगभग एक लाख लोग टाटा स्टील कंपनी के…
