Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीकेपी रेल मंडल अंतर्गत RPF उड़नदस्ता दल चक्रधरपुर मंडल एवं GRP टाटानगर के संयुक्त प्रयास से एक गांजा तस्कर को 17 किलो अवैध गांजा के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया. उक्त गांजा तस्कर इस गांजा को उड़ीसा के जरपाड़ा स्टेशन से लेकर आ रहा था, जिसे यहां के बाद बस के रास्ते डाल्टनगंज लेकर जाना था. पकड़े गए व्यक्ति का नाम उदय कुमार उर्फ मंटू है, जो हरिहरगंज पलामू का रहने वाला है. सारी कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रेल जमशेदपुर के नेतृत्व में की गई है.
टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में अरविंद पांडेय ने दिखाया आईना आखिरकार कमेटी मेंबरों को बताना पड़ा कि संविधान में क्या होंगे बदलाव दबाव बनाया गया तो तय हुआ कि कमेटी मैंबर की सीट 160 से कम नहीं होगी सहमति के लिए एक बार और आहूत होगी टीडब्ल्यूयू की कमेटी मीटिंग लंबे अंतराल के बाद पुराने अंदाज में नजर आए ट्यूब डिवीजन के सरोज सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. संविधान संशोधन के मसले पर शुक्रवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में दूसरी बार टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग बुलाई गई. इरादा था कि पिछली कमेटी मीटिंग के मिनट्स को पारित…
कहा – दम तोड़ चुका है सेवा का अधिकार अधिनियम इसे याद करना जले पर नमक छिड़कने जैसा लोगों को नहीं पता कि इस अधिनियम के तहत उनके अधिकार हैं क्या-क्या जेएनएसी, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद ने सरकारी धन का क्या किया? फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की दूसरी पाली की पहली वर्षगांठ पर सरकार ने उपलब्धि कार्यक्रमों का पिटारा खोल दिया है। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण है 10,000 युवाओं को नियुक्ति देना और फिर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम। सरकारें ऐसे अवसरों का यहीं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. समर्पण, संतुलन और संकल्प—इन्हीं तीन स्तंभों पर अपनी सफलता की इमारत खड़ी करने वाली जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी ने आज झारखंड प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत उप-समाहर्ता (Deputy Collector) पद के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। उन्होंने JPSC परीक्षा में शानदार 30वीं रैंक हासिल की थी। शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उन्होंने पति कन्हैया कुमार और अपनी तीन वर्षीय पुत्री संस्कृति श्रृंगारिका के साथ शिरकत किया। अंकिता कुमारी, जमशेदपुर के भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन हैं तथा टेल्को निवासी बिनोद तिवारी और सीमा देवी की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भाजपा सरकार द्वारा लाये गये काले श्रम कानून के खिलाफ नरेंद्र मोदी एवं मनसुख मानडविया श्रम मंत्री का पुतला दहन कर श्रमिक के अधिकार हनन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं वरिष्ठ मजदूर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में लगातार श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है। अब तो श्रमिक अपने अधिकारों के रक्षार्थ युनियन का गठन भी नही कर सकते है। फैक्ट्री इंस्पेक्टर के अधिकार बहाल करने की मांग की गई, जिसके…
वर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल को दोबारा चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनने का कार्यसमिति ने किया आग्रह फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन (सत्र 2023-25) की कार्यसमिति की अंतिम बैठक जैन भवन सभागृह, साकची में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के वर्तमान कार्यकाल में हुए उल्लेखनीय कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी सत्र चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुवात अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने राम के नाम से की और इस बात पर प्रकाश डाला कि राम क्यों पूजे जाते हैं। बैठक के दौरान उनके नेतृत्वकाल में संपन्न प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। मुकेश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपियों के पास से चोरी की दो होंडा डियो स्कूटी बरामद की गई है. बरामद वाहनों में काले-ग्रे रंग की स्कूटी संख्या JH 05CB 9662 और लाल-सफेद रंग की स्कूटी संख्या JH 05BT 6081 शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 निवासी हनि ठाकुर तथा धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी सन्नी राम के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों को कदमा-सोनारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की बिष्टुपुर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में बागबेड़ा निवासी आदित्य झा उर्फ सन्नी (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसके पास से एक देसी पिस्तौल, तीन गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. इस संबंध में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि साउथ पार्क स्थित चिन्मया स्कूल के समीप एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है. सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश और सिटी एसपी के मार्गदर्शन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राज्य की महिलाएं अब खनन के क्षेत्र में काम करने के लिए आगे बढ़ रही हैं. टाटा स्टील ने अपने खनन क्षेत्रों में महिलाओं को कार्य देने के लिए पहल शुरू की थी. अब कई अन्य कंपनियां भी महिलाओं को इस क्षेत्र में काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. टाटा स्टील के नोवामुंडी खनन क्षेत्र में एक शिफ्ट पूरी तरह से महिलाओं के हवाले है. यानी सारा कार्य महिलाएं ही करती हैं. इसमें भारी मशीन चलाने से लेकर सभी तरह के कार्य शामिल हैं. उक्त बातें टाटा स्टील और खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वाधान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. उत्तर प्रदेश:एक ऐसा शातिर चोर जो गंजा होकर अपराध करता है. रात में बिग पहन लेता है और पुलिस को चकमा देता रहता है. ये किसी बॉलीवुड फिल्म का सीन सा लगता है ना? पर ये हकीकत है. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर बदमाश को दबोच लिया है. नाम है जितेंद्र उर्फ जीतू. मैनपुरी का रहने वाला ये बदमाश 28 मामलों का अपराधी है. मंगलवार की रात सिकंदराबाद थाने की पुलिस रूटीन चेकिंग पर दनकौर रोड के पावर हाउस के पास गश्त दे रही थी. पुलिस को अचानक एक बाइक पर…
