Author: फतेह लाइव • एडिटर
Breaking : गैंगस्टर मनीष को पकड़ने में नाकाम जुगसलाई थाना प्रभारी सस्पेंड, गुलाम रब्बानी को मिली कमान
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने सस्पेंड कर दिया है. उसकी जगह पटमदा सर्किल इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी खान को जुगसलाई थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. एसएसपी ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है. गुलाम रब्बानी को तत्काल प्रभाव ने पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है. जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से पुलिस गैंगस्टर मनीष सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने में नाकाम रही. इसे लेकर ही एसएसपी ने जुगसलाई थाना प्रभारी को सस्पेंड किया है.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सज्जन सच्चा पातशाह सिर शाहां दे शाह…। जुगो जुग अटल साहेब श्री गुरुग्रंथ साहेब में दर्ज गुरबाणी के उपदेशों से देश विदेश में लोकप्रिय हो रहे कथावाचक गुरमत प्रचार सेंटर, झारखंड के भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी का विशेष समागम लौहनगरी में होने जा रहा है. मंगलवार को जुगसलाई स्थित स्टेशन रोड गुरुद्वारा में शाम 7 से 7.45 बजे तक वह विशेष दीवान में गुरमत विचारों से संगत को गुरु घर से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने संगत को अपील की है कि वह स्टेशन रोड गुरुद्वारा में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें. मालूम हो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के साकची क्षेत्र के जन सुविधा प्रतिनिधि विवेक पांडेय ने धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह से मुलाकात की। उनकी मुलाकात अविनाश सिंह राजा, ज्योति सिंह और विधायक रागिनी सिंह से भी हुई। पांडेय ने संजीव सिंह को प्रचंड जीत के लिए बधाई दी और उन्हें निमंत्रण दिया कि वह जमशेदपुर आएं और मां शीतला के दरबार में पूजा पाठ करें। इस निमंत्रण को संजीव सिंह ने तत्काल स्वीकार किया और कहा कि निकट भविष्य में वह शीतला माता का दर्शन करने अवश्य ही जमशेदपुर आएंगे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के तत्वावधान में 8 मार्च रविवार को गुरुद्वारा साहिब साकची परिसर में पहली बार एक दिवसीय ‘होला महल्ला’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा। माता साहिब कौर गतका अकादमी के सहयोग से आयोजित होला महल्ला में खेल प्रतियोगिताएं, क्विज एवं आकर्षक सरप्राइज कार्यक्रम शामिल रहेंगे। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने के लिए सोमवार को कमिटी की एक बैठक साकची गुरुद्वारा साहिब में रखी गयी थी, जिसमे प्रधान निशान सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित सदस्यों में मुख्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक जावेद अली एक कार्यक्रम के दौरान आदित्यपुर के क्रूज होटल पहुंचे. जहां उनका भव्य और गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया. होटल परिसर में उनके आगमन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. होटल के मालिक अमनदीप सिंह एवं उनके साथियों ने स्वयं उनका स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया और उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर होटल प्रबंधन अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. अमनदीप सिंह ने बताया कि जावेद अली जैसे मशहूर कलाकार का क्रूज होटल आना उनके लिए गर्व की बात है. उनके आगमन से होटल की प्रतिष्ठा और बढ़ी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला जिला के कपाली ओपी अंतर्गत मल्लिक गार्डन के पास इम्तियाज़ अंसारी के कपड़ा गोडाउन में सोमवार तड़के करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। गोडाउन मालिक इम्तियाज़ अंसारी ने बताया कि उनकी दुकान का नाम हेदायत इंटरनेशनल क्लॉथ है और उनका मकान गोडाउन के ठीक बगल में स्थित है। उन्होंने बताया कि सेहरी के लिए जब वे उठे, तभी गोडाउन से आग की लपटें उठती दिखीं। आनन-फानन में उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद बस्ती के लोगों ने मिलकर पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना में गोडाउन में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डिमना गोकुल नगर स्थित लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का पहले वार्षिक उत्सव रविवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर शिक्षाविद एवं विधायक सरयू राय के शिक्षा प्रतिनिधि एसपी सिंह ने दीप जलाकर उद्घाटन किया एवं कहा कि स्थापना के 12 साल के लघु अंतराल में जैक से स्थापना अनुमति प्राप्त कर लेना और बच्चों का मैट्रिक में शत प्रतिशत रिजल्ट देना, विद्यालय के शिक्षकों का समर्पण एवं बच्चों की प्रतिभा को दर्शाता है। उन्होंने ट्रस्ट के निदेशक शिव प्रसाद, सचिन प्रभात कुमार सिंह एवं प्रिंसिपल अंजू पंडित की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावक…
सिख इतिहास से भी रू-ब-रू हुए बच्चे, बच्चों ने प्रतियोगी खेल के साथ फन गेम्स में मन मोहा फतेह लाइव, रिपोर्टर. बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा, जमशेदपुर द्वारा रविवार 1 मार्च को “होला महल्ला” को समर्पित आयोजित खेल प्रतियोगिता में जसविंदर सिंह, जसप्रीत कौर, संदीप सिंह, पलक कौर, पृथ्वीराज सिंह और गुरसिमरन कौर ने अपने अपने ग्रुप में दौड़ जीत कर खूब चमक बिखेरी। हर्षप्रीत सिंह ने दंड बैठक प्रतियोगिता जीती, जबकि जसप्रीत कौर, संदीप सिंह, पलक कौर, पृथ्वीराज सिंह और गुरसिमरन कौर को इस वर्ष का सबसे तेज धावक घोषित किया गया। रविवार को मानगो स्थित गुरुद्वारा श्री…
बगैर राजनीतिक दलों के समर्थन के जीत होना गर्व का विषय : प्रीतम भाटिया फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि झारखंड में पत्रकारों के निकाय चुनाव में हुई जीत से राजनीतिक कदम की शुरुआत हुई है. उन्होनें निकाय चुनाव में हजारीबाग से मेयर बने अरविंद राणा की जीत को बहुत बड़ी शुरुआत बताया. वहीं चास नगर निगम चुनाव में पत्रकार गजेंद्र हिमांशु मेयर सीट पर भले ही हार गए लेकिन एक शुरुआत तो कर दी जो आने वाले दिनों में बड़ा संकेत होगा. प्रीतम भाटिया ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में धनबाद के सिंदरी में विद्यापति परिषद भवन में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया.कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में हुआ.अध्यक्षता प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कि जबकि संचालन गणेश कुमार ने किया.धन्यवाद ज्ञापन धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने दिया.समारोह में सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही. जहां ऐसोसिएशन के प्रमंडल प्रभारी ने कहा कि होली में दिल खिल जाते हैं रंगों से रंग मिल जाते हैं.उन्होने कहा कि होली ही एक ऐसा त्योहार है…
