Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पटमदा डिमना लेक से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित बंद पड़ी आइसक्रीम फैक्ट्री में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। ग्रामीणों की सूचना पर हुई कार्रवाई में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो नामजद आरोपी फरार हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मिर्जाडीह, हलूदबनी, सीमागोड़ा, कुलटांड़, पातीपानी और गेरूआ समेत आसपास के गांवों में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के पास जमा हो गए, जहां एक महिला को अकेले घूमते देख उस…
केवल सिंह परिवार को समाज की ओर से सम्मानित किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर में मंगलवार को जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187 जयंती पर सरदार केवल सिंह परिवार द्वारा 5 वर्ष पूर्व अपनी निजी जमीन पर बनाई गई जेएन टाटा की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर अपने संबोधन में सरदार शैलेंद्र सिंह ने जेएन टाटा की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल सिंह परिवार ने अपनी निजी जमीन पर जे एन टाटा की प्रतिमा लगाई एवं उनके नाम पर छोटा सा पार्क भी बनाया जो सिख समुदाय को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टेल्को थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग ने पास ही खड़ी एक ‘वोल्टास’ क्रेन को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार lछठ घाट के पास स्थित झाड़ियों में किसी कारणवश आग लग गई थी। गर्मी और सूखी घास के कारण आग तेजी से फैली और वहां खड़ी एक वोल्टास क्रेन तक पहुँच गई। आग की लपटों ने क्रेन के टायरों को अपनी चपेट में लेना शुरू…
शिकायत पर भी नहीं की जाती है कोई कार्रवाई, वरीय अधिकारियों को अंधेरे में रख बनाये जा रहे नियम स्टेशन पार्किंग आउट गेट और रिजर्वेशन काउंटर के पास अवैध रूप से सजाई गई दुकानें फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर स्टेशन में एक नंबर प्लेटफार्म पर आवंटित एक फ़ूड स्टॉल को नियमों के विरुद्ध संचालित होने का मामला सामने आया है. जहां स्टॉल में खुलेआम वैसे खाद और पेय पदार्थ की बिक्री की जा रही है जो टेंडर नियम में है ही नहीं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इससे यात्रियों की जान को भी जोखिम…
पीड़ित ने कहा प्रेमिका पक्ष द्वारा मारपीट के बावजूद थानेदार ने नहीं की कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में विगत एक सप्ताह से जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी से लापता प्रेमी युगल जाहिद हुसैन और निखद गुल का मामला पीड़ित परिवार द्वारा एसपी ऑफिस पहुंच कर सिटी एसपी शिवाशिष कुमार को बताया गया. जुगसलाई में अपने बेटे जाहिद उर्फ विक्की की प्रेमिका निखद के परिजनों से पिटाई खाकर भी जुगसलाई थाना में मामला दर्ज न होने पर मुजाहिद हुसैन ने सपरिवार जमशेदपुर एसपी को लिखित शिकायत के साथ अपनी पीड़ा बताई है. मुजाहिद ने बताया कि उसके 25 वर्षीय पुत्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अचानक हुई गोलियों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार फायरिंग के दौरान 22 वर्षीय राजवीर सिंह को गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा 2 मार्च को जुगसलाई नया बाजार में होलिका दहन से पहले सुबह में नई दुल्हन एवं समाज की महिलाओं ने पूजन किया. मारवाड़ी समाज में गोबर का बड़कुला बनाकर होलिका की पूजा की जाती है. झारखंड की मशहूर मंगल पाठ वाचक एवं भजन गायिका सुनीता भारद्वाज ने बताया कि ये होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है. शादी के बाद की पहली होली बहुत खास होती है. पहली होली लड़की अपने मायके में मनाती है और गणगौर की पूजा करने के बाद ससुराल वापस जाती है. पकवान में मूंगदाल का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में तीन मार्च को सुनिश्चित जेएन टाटा साहब के प्रतिमा के अनावरण एवं विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगंतुक अतिथियों के स्वागत , रक्तदाताओं के सुविधाओं, भोजन, पार्किंग आदि के प्रबंध पर गहन विचार – विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने – अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करें ताकि यह वृहद आयोजन सफल हो। उन्होंने तैयारियों के समीक्षा के उपरांत बारी – बारी से सबों को आवश्यक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के पौत्र के असामयिक निधन पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस क्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल चम्पई सोरेन से उनके आवास पर मिला और इस दुःखद क्षण में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। प्रतिनिधिमंडल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को गश्ती के दौरान एनएच-33 पर डिमना चौक की ओर जाते समय पुलिस ने मुखियाडांगा, मिथिला मोटर्स के पास एक पिकअप वैन (JH05CM 9981) से शराब के कार्टन गिरते हुए देखा। मौके पर कुछ लोग गिरे हुए कार्टनों को दूसरी टाटा एस (JH05BD 8790) में लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजीव कुमार रंजन उर्फ रंजन…
