Author: फतेह लाइव • एडिटर
टाटा स्टील का ऐसा प्लांट जिसके विस्तार की अभी भी अपार संभावना इस्पात के कारखाना का नक्शा ऐसा कि कोई चाहे तो बहुत कुछ सीख जाए चरणजीत सिंह. प्रभु जगन्नाथ की धरा ओडिशा के कलिंगानगर में टाटा समूह का एक सपना अब मील का पत्थर बन चुका है. देखते देखते दस साल गुजर गए. तीन मिलियन टन का कारखाना अब आठ मिलियन टन यानी 80 लाख टन इस्पात का सालाना उत्पादन कर रहा है. सब कुछ बिल्कुल व्यवस्थित. उत्पादन लागत भी किफायती. टाटा स्टील के कलिंगानगर के कारखाना का नक्शा ऐसा है कि कोई भी चाहे तो बहुत कुछ सीख…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित टाटा हाईवे होटल में गुरुवार रात अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. तीन दिन पहले हुए आपसी विवाद के मामले में करीब 10 युवक होटल पहुंचे और होटल संचालक रंजीत कुमार से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की ज़िद करने लगे. युवकों ने संचालक को कहा कि पूर्व विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट हुई थी और वे उसका वीडियो फुटेज देखना चाहते थे. होटल संचालक ने साफ कहा कि वह किसी भी निजी व्यक्ति को फुटेज उपलब्ध नहीं करा सकते. उन्होंने युवकों को सलाह दी कि वे घटना…
निर्धारित व्यवस्था के तहत फील्ड मैकेनिकल मेंटनेंस के कर्मचारियों का प्रमोशन हुआ तो थपथपा ली पीठ ये वही विभाग है जहां प्रॉक्सी पंचिंग में कमेटी मैंबर शुभम टाटा स्टील गम्हरिया भेज दिए गए शुभम अब न टाटा वर्कर्स यूनियन के सदस्य रह गए, न ही एफएमएम के कमेटी मैंबर कर्मचारियों के तबादले पर ठोस नीति बनाने की आवाज उठाई तो शैलेन्द्र नहीं रहे जेडीसी चेयरमैन फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील के फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग (एफएमएम) के कर्मचारियों को लंबे अरसे बाद सुखद सूचना मिली. तयशुदा व्यवस्था के तहत डिप्लोमा कर चुके कर्मचारियों ने आंतरिक परीक्षा दी. उत्तीर्ण हुए तो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो स्थित इमामबाड़ा के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे अपराधियों ने मो. तौकीर उर्फ गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने तौकीर पर गोलियां चलाई और फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने तौकीर को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तौकीर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह हत्या के आरोप में जेल जा चुका था. कदमा पुलिस ने मार्च 2025 में उसे अपराध की योजना बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था. कुछ…
पुलिस ने तीन शूटर किये गिरफ्तार, ये था मुर्रम मैदान से पकड़ाए अपराधियों का राज, सिटी एसपी ने किया खुलासा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पति की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने जेल में बंद आपराधिक प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की योजना बनाई थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर समय रहते कार्रवाई करते हुए तीन शूटर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित महिला फरार है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह मामला बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 147/25 से संबंधित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव सरदार सुखविंदर सिंह को पितृ शोक हुआ है. 99 वर्षीय सरदार सोहन सिंह का निधन गुरुवार दोपहर में हो गया और उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट में ग्यारह बजे सिख परंपरा के अनुसार किया जाएगा. बेटे सुखविंदर सिंह ने बताया कि पार्थिव देह को टीएमएच शीतगृह में रखा गया है और शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे उनके निवास स्थान न्यू बारीडीह जेपीएस स्कूल से अंतिम यात्रा शुरू होगी. सोहन सिंह के निधन पर टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, भाजपा के…
कहा- एनडीए की यह सरकार बिहार के लिए स्थिरता, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी फतेह लाइव, रिपोर्टर. बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शपथ ग्रहण पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बनी यह सरकार बिहार के लिए स्थिरता, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी। पूर्व…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस पीके मिश्रा की अदालत में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या मामले में बरी हुए पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह के खिलाफ पीड़ित पक्ष की अपील पर मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित अन्य को नोटिस जारी किया है. अदालत ने मामले में लोअर कोर्ट रिकार्ड (एलसीआर) मंगाने का निर्देश दिया है. प्रार्थी इंदू देवी ने अपील दायर कर निचली अदालत के रिहाई के आदेश को चुनौती दी है. निचली अदालत ने संजीव सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को यूनियन एवं प्रबंधन की ओर से वृहस्पतिवार को डिवीजन के कांफ्रेंस हॉल में सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत 3 व 4 नवंबर को आदित्यपुर स्थित क्रूज होटल में कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के 38 वें गुणवत्ता चक्र सम्मेलन में टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन की टीम को विजेता घोषित किया गया था। बताते चलें कि इस सम्मेलन में राज्य भर से कुल 29 टीमें भाग ली थी। सभी टीम गुणवत्ता एवं नवीनीकृत बदलाव पर अपने – अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे। जिसका मुआयना निर्णायक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा बाजार में बुधवार देर रात अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने करीब आधा दर्जन दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने आशंका जताई कि किसी असामाजिक तत्व ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। रात करीब 12 बजे दुकानों से उठती लपटें देखकर लोगों ने तुरंत दुकानदारों और पुलिस-दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश…
