Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
जोजोबेरा साउथ गेट के पास 7 मार्च को कंटेनर की चपेट में आकर कर्मचारी मनोज कुमार की हाे गई थी मौत फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जोजोबेरा साउथ गेट के पास 7 मार्च को कंटेनर की चपेट में आकर बी.वि.जी कंपनी के कर्मचारी मनोज कुमार की मृत्यु हो गई थी. कर्मचारी की मौत के बाद परिवार वालों ने कंपनी पर मुआवजा देने का दबाव डाला था. प्रबंधन ने नियमानुसार बिना देर किए मृतक कर्मचारी की आश्रित उनकी पत्नी को मुआवजा राशि व सभी तरह के सेटलमेंट की राशि देनेका फैसला लिया. यह भी पढ़े : Saraikela : राजनगर में 40 लोगों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोबारा सीएम बनने के बाद पीएम से हेमंत सोरेन की यह पहली मुलाकात है. हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी पीएम के साथ फोटो शेयर की है. यह भी पढ़े : Saraikela : राजनगर में 40 लोगों ने किया रक्तदान, गांव के युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाक़ात हुई. बता दें कि सीएम फिलहाल दिल्ली दौरे पर हैं.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाइगर आर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी गामदेसाई और सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के सौजन्य से राजनगर में तीसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 40 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर राजनगर जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन गए हैं। बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड सेंटर की टीम ने वीवीडीए के सहयोग से रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर वीवीडीए झारखंड के संस्थापक अध्यक्ष सुनील कुमार मुखर्जी और 74 बार रक्तदान कर चुके राजेश मार्डी ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़े : Jamshedpur : मिथिला रेल संघर्ष समिति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोमवार को मिथिला रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने बिष्टुपुर में लड्डू बांट कर टाटा जयनगर ट्रेन मिलने की खुशी मनाई। ज्ञात हो कि टाटा जयनगर ट्रेन के लिए मिथिला रेल संघर्ष समिति ने लंबा संघर्ष और ज़मीनी आंदोलन कर कोल्हान में रह रहे मिथलांचल के लोगों का आवाज बनने का काम किया। यह भी पढ़े : Jamshedpur : गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के अनियमितता के खिलाफ जिला परिषद, पंचायत जनप्रतिनिधि ने ज्ञापन दिया, छूटी बस्तियों में जल्द से जल्द जलापूर्ति की मांग मिथिला रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद निशिकांत…
100 करोड़ की योजना 2 वर्ष में ही धाराशाही : डॉ परितोष फतेह लाइव, रिपोर्टर. छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में अनियमित के खिलाफ आज पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह एवं सदस्य डॉक्टर परितोष के नेतृत्व में आठ सूत्रीय ज्ञापन उपायुक्त को सौपा गया, जिसमें गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की समस्याएं एवं सुधार अंकित थी। यह भी पढ़े : Dhanbad : जमीन के विवाद में हुई मारपीट में इलाजरत एक की मौ*त, गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम प्रतिनिधिमंडल ने आठ सूत्री मांग पत्र दिया 1. छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत 21 पंचायत के लगभग 22000…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिले के सदर थाना क्षेत्र के बारामुड़ी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. मारपीट मोती यादव और शिबू गोप पक्ष के लोगों के बीच हुई. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने मोती यादव के सिर पर रॉड से हमला कर दिया. मोती यादव के बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां रविवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग मोती यादव की मौत हो गई. यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा मानसिकता से कार्य ना…
फतेह लाइव,रिपोर्टर जिला के अधिकारी भाजपा मानसिकता से कार्य ना करें, यह बातें पूर्व सांसद सह कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सह पर अधिकारी झारखंड की इंडिया गठबंधन की सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे है। यह भी पढ़े : Dhanbad : कतरास रेल थाना जीआरपी के नए प्रभारी बने मोहम्मद शमीम अंसारी उनकी साजिश नाकाम होगी और साजिश करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है की वे इस मामले में कानून विशेषज्ञों से बात करेंगे। भुइयांडीह…
अपराध नियंत्रण करना पहली प्राथमिकता :थाना प्रभारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को कतरास रेल थाना जीआरपी में मोहम्मद शमीम अंसारी ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके अधिकार क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा । विशेष कर महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराध पर नियंत्रण की जाएगी ,एवं लुट- पाठ की घटना में सख्ती बरती जाएगी। यह भी पढ़े : Ranchi/Jamshedpur : तमाड़ में बारातियों से भरी बस बिजली की तार की चपेट में आई, तीन की मौ*त उन्होंने यात्रियों एवं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राजधानी रांची से 60 किमी दूर तमाड़ में बारातियों से भरी बस बिजली के तार की चपेट में आ गई। इस घटना में एक नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बाराती बस की छत पर बैठे थे। रविवार रात बारात जब तमाड़ के चोगागुटू गांव में घुसने वाली थी, तभी ये हादसा हुआ। छत पर बैठे बाराती हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में गाड़ी रोककर बस के अंदर बैठे लोगों को उतारा गया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डुमरिया में जोहर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें डुमरिया प्रखंड के सभी पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान अध्यक्ष महीन सरदार, संस्थापक तपन दास, महासचिव श्रीकांत सरदार, कोषाध्यक्ष श्यामल सरदार, सदस्य बृहस्पति सरदार, उपाध्यक्ष हिंदू राम हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान डुमरिया प्रखंड के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। यह भी पढ़े : Potka : झामुमो की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक रायपुर में आयोजित, विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिए टिप्स साथ ही साथ आबुआ आवास एवं अन्य सरकारी योजनाएं अंतिम…
