WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi/Jamshedpur : तमाड़ में बारातियों से भरी बस बिजली की तार की चपेट में आई, तीन की मौ*त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राजधानी रांची से 60 किमी दूर तमाड़ में बारातियों से भरी बस बिजली के तार की चपेट में आ गई। इस घटना में एक नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बाराती बस की छत पर बैठे थे। रविवार रात बारात जब तमाड़ के चोगागुटू गांव में घुसने वाली थी, तभी ये हादसा हुआ। छत पर बैठे बाराती हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में गाड़ी रोककर बस के अंदर बैठे लोगों को उतारा गया।

यह भी पढ़े : Potka : झामुमो की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक रायपुर में आयोजित, विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिए टिप्स

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सभी पीड़ितों रविवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमाड़ लाया गया। जहां घायलों का इलाज किया गया। वहीं मृतकों को वहां से पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से बारातियों से भरी बस तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू गांव आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 90 लोग सवार थे। अंदर सभी सीटें फुल हो गई थी तो कुछ लोग बस की छत पर चढ़ गए थे।

इसी क्रम में गांव में घुसने से पहले ही बस बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इस हादसे में दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) की मौत हो गई। जबकि लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। लड़की वालों के घर पर भी माहौल गमगीन हो गया। लड़की पक्ष को शादी की चिंता सताने लगी। बताया जा रहा है कि लड़की वालों की परेशानी हो देखते हुए दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठकर बात की और शादी कराई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर