मारपीट करने के बाद बागबेड़ा थाना को सौंपा, चली जाती जान तो कौन होता जवाबदेह
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में बागबेड़ा थाना इलाके के कीताडीह ग्वाला पट्टी से एक दुस्साहस वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक की ऐसी बेरहमी से पिटाई होती दिख रही है। जिस किसी ने भी इस वायरल वीडियो को देखा उसके रोंगटे खड़े कर दिए। इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह सामने आई कि जिस युवक को बेरहमी से पीटकर अधमरा किया गया। उसे हमलावर खुद लेकर बागबेड़ा थाना भी गए। जहां वह खुद से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उसके बाद बागबेड़ा थाना पुलिस ने क्या कार्रवाई की, यह भी कार्यशाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्पष्ट बातों में यदि कहा जाये अगर पिटाई से उस युवक की मौत हो जाती तो इसकी जवाबदेही किसकी होती? बहरहाल सूचना है कि सोमवार को उस युवक घर पहुंचा गया है।
ग्वालापट्टी गोवर्धन पहाड़ के पास रात को कैमरे में कैद हुआ नजारा
जानकारी के अनुसार रविवार रात परसुडीह नामोटोला निवासी अतुल राय कीताडीह से अपने घर जा रहा था। पूर्व में वह कीताडीह में ही रहता था। इसी दौरान वहां रहने वाले शालीग्राम तिवारी, पंकज तिवारी, बैजू तिवारी से उसका विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि अतुल को खटाल में ले जाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। ऐसी बेरहमी से पिटाई की गई कि वह अधमरा हो गया। इसी बीच पूरे दुस्साहस वाली घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जिसमें देखा जा सकता है कि जमीन में अधमरा पड़े अतुल को लकड़ी से अंधाधुंध पीटा जा रहा है। यह वीडियो देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।
बताया जाता है कि हमलावर घोड़ा पालक हैं। पूर्व में अतुल भी उनके यहां काम करता था। अतुल के पिता लोको पायलट हैं। सोमवार को इस वायरल वीडियो की चर्चा दिन भर इलाके से लेकर स्टेशन तक होती रही। हर कोई यही बातें कर रहा था कि क्या किसी को ऐसे मारने की इजाजत है? कानून को कोई भी हाथ में ले सकता है? इससे बड़ा दुस्साहस और क्या होगा की हमलावर खुद उसे थाना भी ले गए और बच भी गए।






































