Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787

SHARE:

करीब 8 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, 1 अक्टूबर को खातों में पहुंचेगी बोनस राशि

151 अप्रेंटिस की होगी बहाली, डिप्लोमा के बाद स्थायीकरण का रास्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को वार्षिक बोनस समझौता संपन्न हो गया। प्रबंधन और यूनियन के बीच लगातार चली वार्ता के बाद सोमवार को जनरल ऑफिस में सौहार्दपूर्ण माहौल में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस वर्ष कर्मचारियों को 14.03 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 87,543 रुपये और औसतन 53,787 रुपये प्राप्त होंगे।

पिछले वर्ष बोनस 12.3 प्रतिशत था। उस समय अधिकतम बोनस राशि 75,223 रुपये और औसत बोनस 50,160 रुपये रहा था। इस बार बोनस प्रतिशत के साथ अधिकतम और औसत भुगतान में भी बढ़ोतरी हुई है।

समझौते का लाभ करीब 8,000 कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस की राशि 1 अक्टूबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। वहीं सुपरएनुएशन के सदस्यों को 15,791 रुपये की राशि मिलेगी।

151 अप्रेंटिस की बहाली, डिप्लोमा के बाद स्थायीकरण

बोनस समझौते के साथ मजदूर हित से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी सहमति बनी है। समझौते के अनुसार प्रत्येक वर्ष 151 अप्रेंटिस की बहाली की जाएगी। अप्रेंटिस प्रशिक्षण के बाद डिप्लोमा पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं के स्थायीकरण का प्रावधान रहेगा।

इसके अलावा मल्टी स्किल का लाभ, लंबित टीएमएसटी प्रशिक्षुओं के नियोजन और पुराने डिप्लोमाधारियों को अतिरिक्त इंक्रीमेंट समेत अन्य लाभ देने पर भी सहमति बनी है।

समझौते के बाद निकला जुलूस

समझौते पर हस्ताक्षर के बाद यूनियन और प्रबंधन के पदाधिकारी टाटा साहब की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और संयुक्त फोटो कराया।

इसके बाद कंपनी गेट से यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और यूनियन सलाहकार प्रवीण सिंह खुले वाहन पर सवार होकर जुलूस की शक्ल में निकले। गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस के दौरान आतिशबाजी भी की गई। जुलूस शाम करीब 7 बजे यूनियन कार्यालय पहुंचा।

यहां यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और सलाहकार प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर समझौते की जानकारी दी।

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि बोनस समझौते के साथ मजदूर हित से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण समझौते भी किए गए हैं।

समझौते में शामिल प्रमुख बिंदु

1. 151 अप्रेंटिस की बहाली

हर वर्ष 151 अप्रेंटिस लिए जाएंगे। डिप्लोमा कराने के बाद स्थायीकरण का रास्ता रहेगा।

2. मल्टी स्किल का लाभ

कर्मचारियों को मल्टी स्किल का लाभ मिलेगा।

3. 5 टीएमएसटी प्रशिक्षुओं का नियोजन

जिन पांच टीएमएसटी प्रशिक्षुओं का नियोजन लंबित था, उन्हें नियोजन दिया जाएगा।

4. पुराने डिप्लोमाधारियों को अतिरिक्त इंक्रीमेंट

पुराने डिप्लोमा धारकों को एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा।

5. प्रगति स्कीम के प्रशिक्षुओं को विशेष इंक्रीमेंट

प्रगति स्कीम के तहत प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षुओं को विशेष इंक्रीमेंट दिया जाएगा।

बोनस समझौते में ये रहे शामिल

यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह वार्ता में शामिल रहे। प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ डीपी नाम्बिया, वीपी ऑपरेशन विशाल बादशाह, प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य वरीय अधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए।

📌  इस बार कर्मचारियों को कितना बोनस?

2025         2026

बोनस प्रतिशत  –    12.3%           14.03%

अधिकतम बोनस -₹75,223         ₹87,543

औसत बोनस         ₹50,160       ₹53,787

बोनस पाने वाले कर्मचारी

करीब 8,000

भुगतान की तारीख – 1 अक्टूबर

📌 खास बात

₹87,543 — इस बार अधिकतम बोनस

₹53,787 — औसत बोनस

14.03% — बोनस प्रतिशत

₹15,791 — सुपरएनुएशन सदस्यों की राशि

8,000 — करीब कर्मचारियों को लाभ

151 — हर साल अप्रेंटिस की बहाली

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर