WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : जमीन के विवाद में हुई मारपीट में इलाजरत एक की मौ*त, गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिले के सदर थाना क्षेत्र के बारामुड़ी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. मारपीट मोती यादव और शिबू गोप पक्ष के लोगों के बीच हुई. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने मोती यादव के सिर पर रॉड से हमला कर दिया. मोती यादव के बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां रविवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग मोती यादव की मौत हो गई.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा मानसिकता से कार्य ना करे अधिकारी : डॉ. अजय कुमार 

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर 8 लेन सड़क पर पहुंच गए. दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने सड़क जाम कर दिया. करीब चार घंटे तक 8 लेन सड़क जाम रहा. सड़क जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों से बात की.

परिजनों को आश्वासन दिया गया कि 48 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. साथ ही मुआवजा देने पर भी सहमति बनी. जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया. डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि 48 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजा के साथ सभी सरकारी लाभ दिए जाएंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर