Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. दुर्गा पूजा के विसर्जन जुलूस में सोनारी दोहमोहनी के डोबो पुल बालू घाट पर सोनारी के कुछ अपार्टमेंट का प्रतिमा, को-ऑपरेटिव कॉलेज एरिया का प्रतिमा, आदर्श नगर पीएनबी कॉलोनी और कालीबाड़ी का प्रतिमा विसर्जन मिलाकर आठ , प्रतिमा विसर्जन संपन्न हुआ. इसमें कालीबाड़ी के प्रतिमा विसर्जन के दौरान मूर्ति रखा हुआ ट्रेलर ढलान रास्ते में फंस गया था, डीएसपी निरंजन तिवारी (मुख्यालय-2), सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के सूझबूझ और सही मार्गदर्शन से अनहोनी होते होते रुक गया और फिर सही तरीके से विसर्जन संपन्न हुआ। …

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मुसाबनी के मुख्य चौक के सामने स्थित रविंद्र संघ दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार को एक उत्तेजित सांड घुस गया, जिसके कारण शाम 6 बजे से पंडाल में प्रवेश निषेध कर दिया गया. मामले की सूचना मिलने पर मुसाबनी के अंचल अधिकारी और मुसाबनी थाना प्रभारी पहुंचे. इस संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की एक दिन पहले से ही एक मानसिक संतुलन खोया हुआ सांड क्षेत्र में घूम रहा है. उसके बाद शनिवार शाम को यह सांड पंडाल में घुस गया. इसके बाद इसने कई लोगों को खदेड़ा भी. बाद में पूजा कमेटी ने पंडाल…

Read More

फतेह रिपोर्टर लाइव. जमशेदपुर में मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर 10 हजार कार्यकर्त्ताओं में उत्साहवर्धन के उद्देश्य से “कार्यकर्त्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह”* का आयोजन गोपाल मैदान बिष्टूपुर में 16 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर उन्होंने जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को अनुमति पत्र एवं संगठनात्मक तैयारी के लिए लिखा है, जिस पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजन हेतू स्वीकृति प्रदान करते हुए जिला कमिटी द्वारा पूर्ण सहयोग करने का निर्देश जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित किया। कार्यकर्त्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन मंत्री…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पूर्वी घाघीडीह पंचायत अंतर्गत सोमाय झोपड़ी में जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक की अनुशंसा पर जल मिनार का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया गया। जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने कहा इस क्षेत्र में गर्मी के दिनों जल संकट काफी रहता है। लोग दूर-दराज से पानी लाते हैं। स्थानीय लोगों ने मांग किया था कि इस क्षेत्र में जल मिनार हो जाने से क्षेत्र में जल समस्या दूर होगी। इसको देखते हुए शनिवार को इसका शिलान्यास किया गया। हमें उम्मीद है कि जल मीनार बनने से यहां के लोगों को कठिनाइयों से राहत मिलेगी। इस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत के महान राजनीतिज्ञ व स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता रहे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने मानगो जेपी सेतु स्थित जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. भाजमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अमर रहे का नारा लगाया और उनके त्याग और बलिदान का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त की. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के कहा की लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी जिसका परिणाम हुआ की तानाशाह एवं निरंकुश तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को सत्ता से बेदखल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन किया. पत्नी सुधा गुप्ता के संग अपने कदमा स्थित आवास पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता नें सर्वप्रथम नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया. बता दें कि शारदीय नवरात्रि के दौरान पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है. महानवमी के दिन कुंवारी कन्याओं की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि कन्या में मन का स्वरूप निवास करता है और कन्या की पूजा करने से मन प्रसन्न होता है.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह प्रमथनगर मध्य हलुदबनी पंचायत अंतर्गत उज्जवल सुर के दुकान से सुब्रतो बरुआ के घर तक पेपर ब्लॉक द्वारा सड़क का निर्माण किया जाएगा. शुक्रवार को विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया. जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने कहा की इस क्षेत्र सड़क काफी जज्जर काफी दिनों से लोगों का मांग तक सड़क का निर्माण हो जाने से आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इसको देखते हुए आज सड़क का शिलान्यास किया गया. लोग काफी उत्साहित हैं. खुशी का लहर है.  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानिक मलिक,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल कोलाविरा का विधायक दशरथ गागराई ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने माता की पूजा अर्चना क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे सार्वजनिक आयोजन से सामाजिकता बढ़ती है। पूजा के दौरान लोग एक दूसरे से मिलते हैं। और यह त्यौहार हमारी सभ्यता और संस्कृति के साथ-साथ भाईचारे का भी प्रतीक है। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, सुधीर महतो, बासुदेव महतो, मोहम्मद सुविर,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह सीसीएल बेनियाडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी एस के सिंह का विदाई समारोह किया गया। उनके जगह सीसीएल गिरिडीह के नए परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा ने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मदनलाल विश्वकर्मा महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, के द्वारा उन्हे बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। मौके पर प्रशांत कुमार , प्रबंधक (वि एवं यां), राजवर्धन कुमार, प्रबंधक (कार्मिक), आर पी यादव, कोलियरी मैनेजर, श्यामनंदन गोस्वामी, ऑफिसर (सर्वे), प्रतीक झा, दानिश अकरम इत्यादि उपस्थित थे।

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने गुरुवार को कुचाई खरसावां का दौरा कर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कुचाई का फीता काट कर उद्घाटन किया। वहीं खरसावां के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पूजा अर्चना कर माथा टेका। साथ ही क्षेत्र के लोगों की सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की। मौके पर जिप अध्यक्ष बोदरा ने झारखंडवासियों‌ को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि यह सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। यहां की समृद्धि परंपराएं और धार्मिक उत्सव इस आध्यात्मिकता और संस्कृति का संगम बनाते…

Read More