Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह रिपोर्टर लाइव, जमशेदपुर : विद्यासागर विद्यालय बामनगोड़ा के पूर्व शिक्षक सत्यदेव मिश्रा का मंगलवार की रात निधन हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। आंसू पूर्ण नयनों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। सादगी एवं साइकिल उनकी पहचान रही। प्रौढ़ावस्था में भी वो साइकिल से ही आना-जाना करते थे। विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षक रहे स्वर्गीय मिश्रा के निधन से स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। स्कूल के पूर्व छात्र रहे दीपक कुमार, रमेश कुमार सिंह, ललन कुंभकार , ओमप्रकाश, मदन रजक , उमेश शर्मा , संतोष मिश्रा, जेपी , हृदयानंद शर्मा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न रतन टाटा के निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में भारत रत्न रतन टाटा जी के अद्वितीय देश प्रेम एवं उद्योग जगत को दी गई प्रेरणा एवं देन को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हम उन्हें हमेशा अपने दिल में बसाए रहेंगे। उनके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज मजदूरों के मसीहा, उद्योगपति सर रतन टाटा को जॉइन्ट एक्शन कमिटी की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि आईएसडब्लूपी वर्कर्स यूनियन (तार कंपनी यूनियन) के प्रांगण में 12.00 बजे दी गई. सभी ने मिलकर दुनिया के सर्वोच्च व्यक्तित्व को नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की. जॉइन्ट एक्शन कमिटी के चेयरमैन राकेश्वर पांडे ने कहा की रतन टाटा जी मानवीय मूल्यों व परोपकार में गहरी आस्था रखने वाले उद्योगपति, ईमानदार, नैतिकता, दयालु और सद्भावना की मिसाल थे. स्वर्गीय श्री रतन टाटा जी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस शोक सभा में राकेशश्वर पांडे, महामंत्री पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश के रत्न, उद्योगपति और संवेदनशील व्यक्ति,टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा के निधन पर साकची गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी और सिख बीजेपी नेता सतबीर सिंह”सोमू” द्वारा गुरूद्वारा में श्रद्धांजलि हेतु अरदास की गई, और प्रशाद वितरण हुआ. इस दौरान मुख्य रूप से सेंट्रल गुरूद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, साकची गुरूद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह समेत समाज के कई वरिष्ठ जन शामिल हुए। उनका जाना न केवल उद्योग जगत, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कुशल नेतृत्व में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज हम सब एक महान व्यक्तित्व के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। रतन टाटा, एक ऐसे नाम जिन्होंने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में उद्योग और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी, का जाना हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका आकस्मिक निधन ना केवल झारखंड और जमशेदपुर के लोगों के लिए एक गहरा आघात है, बल्कि भारत और पूरे विश्व में रहने वाले लोगों के दिलों में भी एक खालीपन छोड़ गया है। रतन टाटा, जिन्होंने टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, न सिर्फ एक उत्कृष्ट उद्योगपति थे, बल्कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्व पीपी, वर्तमान में टाटा स्टील के विधि सलाहकार, मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के विधि सलाहार, जमशेदपुर और सरायकेला जिला पुलिस के विधि सलाहकार और वरीय अधिवक्ता जय प्रकाश ने रतन टाटा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि उनका निधन पूरे देश के लिय अपूर्णीय क्षति है. हमारे जमशेदपुर के लिए तो बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने अपने पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया. देश के हर आपदा में रहते थे आगे समाज के गरीब लोगों के लिए उनके दिल में खास जगह थी.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला महाविद्यालय कबड्डी टीम ने अपना दमखम दिखाते हुए युवा कबड्डी चैंपियनशिप 2024 जीत लिया है। विदित हो कि 8 अक्टूबर को गोविंदपुर, जमशेदपुर स्थित अखिल शौर्य कबड्डी क्लब द्वारा ओपन कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। घाटशिला महाविद्यालय से दो टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। दोनो टीमों को कोच के रूप में सुमन महतो ने ट्रेंड किया था। पहला टीम का कप्तान जाहिद था और दूसरे टीम का कप्तान विश्वजीत सिंह। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें घाटशिला कॉलेज के दोनो में से एक विजेता और एक उप विजेता बना।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता लखन मार्डी ने वरिष्ठ भाजपा नेता मुसाबनी प्रखंड बेनाशोल ग्राम निवासी समाजसेवी कैलाश मेहता के आवास जाकर मिले। कुशल क्षेम पूछा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। विगत कुछ दिनों से कैलाश मेहता की तबीयत खराब चल रही है। वर्तमान में बेनाशोल आवास पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहें हैं। मौके पर सुपाई मांडी, रितेश टुडू आदि उपस्थित थे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश के रत्न, उद्योगपति और संवेदनशील व्यक्ति, टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं, दुखी हूं। उनका जाना न केवल उद्योग जगत, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कुशल नेतृत्व में टाटा ग्रुप की कंपनियों ने देश के विकास में अहम योगदान दिया। देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग को गति देने के साथ ही युवा उद्यमियों को भी उन्होंने काफी बढ़ावा दिया। राष्ट्र सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। महाप्रभु जगन्नाथ उनको अपने निजधाम में स्थान दें। उनके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के तारकंपनी दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित C1 और C2 मैदान में इस वर्ष के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन बड़े धूमधाम से किया गया। समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। उद्घाटन के मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस झारखण्ड के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय और उनके साथ टाटा स्टील वायर डिवीज़न जमशेदपुर के HR प्रमुख शिल्पी शिवांगी ने रिबन काटकर समारोह की शुरुआत की। पूजा कमिटी के महामंत्री शेखर रवानी ने बताया कि इस वर्ष की पूजा विशेष है, क्योंकि इसे समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग…
