Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा में चुनावी रणनीति को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से पश्चिम विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया. शनिवार को जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने पश्चिम विधानसभा के सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर एवं साकची पश्चिम मंडल के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया. सांसद बिद्युत महतो ने सोनारी मंडल के गुदड़ी बाजार, कदमा मंडल के कदमा बाजार, बिष्टुपुर मंडल के राम मंदिर के समीप एवं साकची पश्चिम के एएसजी अस्पताल के समीप बने कार्यालय का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उप विकास आयुक्त ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग मनीष कुमार ने युवा वॉलंटियर के साथ बैठक कर बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए स्वीप कोषांग के साथ मिलकर मतदाताओं को जागरूक करने में बढ़-चढ़ हिस्सा लेने की अपील की है. बैठक में जिला के द्वारा तैयार स्वीप कार्ययोजना को धरातल पर उतारने, चुनाव में जन भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए चर्चा की गई तथा विशेषकर शहरी क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान कराने पर बल दिया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : डेलॉयट ने कम्प्यूटर एप्पलीकेशन विभाग के 5 छात्रों को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की प्लेटमेंट ईकाई की ओर से कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया. इसमें विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर एप्पलीकेशन विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इनमें से पांच विद्यार्थियों का ‘डेलॉयट’ कंपनी की ओर से अंतिम रूप से चयन हुआ. विश्वविद्यालय के प्लेटमेंट सह मानव संसाधन विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम पूर्ण होने के साथ ही रोजगार के अवसर प्राप्त हों, इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है. इसमें देश-विदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियों से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक किल्लु शिव कुमार नायडू, जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल तथा प्रत्याशियों व इलेक्शन एजेंट की उपस्थिति में मतदान केन्द्रवार ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया. समाहरणालय सभागार में आयोजित रेंडमाईजेशन में प्रत्याशी व इलेक्शन एजेंट की सहमति पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रवार रेंडमाईजेशन की सूची तैयार की गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र काशीडीह गांव के जंगल में उत्पाद विभाग ने की छापामारी पहले भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के सामना किया जा चुका…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत काशीडीह गांव के जंगल से उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर लगभग 1100 किलो महुआ जब्त किया है. उत्पाद आयुक्त राम लीला रवाणी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी की एमजीएम थाना अंतर्गत काशीडीह गांव के जंगल में महुआ शराब बनाया जा रहा है, जिसके बाद विभाग ने एक टीम गठित कर जंगल में छापेमारी की जहां से 1100 लीटर कच्चा महुआ शराब बारमद किया गया जिसकी बाजार मूल्य लगभग 27 हजार रुपये है. उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त इस तरह की नशीली प्रदार्थ का उपयोग किया जाता है. इस मामले…
Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कांफ्रेंस का हुआ आयोजन
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार को एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसका विषय था “क्वालिटी एश्योरेंस एंड स्टैंडर्ड इन नर्सिंग प्रैक्टिस”. इस कांफ्रेंस में “की नोट स्पीकर” के रूप में प्रोफेसर देवस्मिता त्रिपाठी, एनपीएम स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग क्योंझर, उड़ीसा से आमंत्रित थी. प्रोफेसर संतोषिनी जेना (सद्गुरु कॉलेज ऑफ नर्सिंग उड़ीसा), कोल्हान विश्वविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर और एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता, सदर अस्पताल की प्रिंसिपल बिजली मैथ्यू, गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग से प्रोफेसर रजत कुमार पांडे अतिथि वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एग्रीको मैदान में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के द्वारा 21वाँ समर कैंप शुरू हुआ. यह समर कैंप 15 दिनों तक चलेगा जो 11 से 24 मई तक आयोजित होगी. जिसमें जमशेदपुर के 300 बच्चे विभिन्न 15 इवेंट्स में भाग लेंगे. जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, एथलीट्स, योग सहित अन्य खेल होंगे. इन सभी खेलों को 50 कोच के माध्यम से इन बच्चों को इसका हुनर सिखाया जाएगा जो सबेरे साढ़े 5 बजे से साढ़े 7 बजे तक प्रतिदिन आयोजित होगी. समर कैंप के उद्घाटन समारोह में काफी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य, बच्चों के अभिभावक मौजूद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों पुणे स्थित टार्क रोबोटिक्स कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. जिसमे सर्वप्रथम लिखित परीक्षा ली गई. उसके बाद छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं अंतिम दौर में इंटरव्यू के बाद फाइनल सिलेक्शन किया गया. जिसमें छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया. पुणे स्थित टार्क रोबोटिक्स कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के 5 छात्रों को 2.80 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर अपनी जगह इस कंपनी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ट्राईबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर जमशेदपुर के युवा रक्तदाता राजेश मार्डी ने कारगिल युद्ध में शहीद दिलीप बेसरा की माता फुलमनी बेसरा और पिता सिंघराई बेसरा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. विगत एक अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित माईकल जॉन ऑडिटोरियम में वीवीडीए के वार्षिक सम्मान समारोह में शहीद के माता-पिता शामिल नहीं हो सके थे, जिसके कारण वीवीडीए के आजीवन सदस्य राजेश मार्डी ने उन्हें बेनाशोल स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें मोमेंटो प्रदान किया. मोमेंटो पाकर शहीद के माता-पिता बहुत खुश हुए और उन्होंने राजेश मार्डी को अपना आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर गांव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जी टाउन के पास से साकची डालडा लाइन निवासी कृष्णा नरेडी नामक युवक का अपहरण करके उसे नग्न करके पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गत 26 अप्रैल शाम की है. इस सम्बन्ध में बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इधर घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार को जिला मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने परिजनों के साथ एसएसपी किशोर कौशल से शिकायत की. एसएसपी ने सीसीआर डीएसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया है.…
