WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कांफ्रेंस का हुआ आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार को एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसका विषय था “क्वालिटी एश्योरेंस एंड स्टैंडर्ड इन नर्सिंग प्रैक्टिस”. इस कांफ्रेंस में “की नोट स्पीकर” के रूप में प्रोफेसर देवस्मिता त्रिपाठी, एनपीएम स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग क्योंझर,  उड़ीसा से आमंत्रित थी. प्रोफेसर संतोषिनी जेना (सद्गुरु कॉलेज ऑफ नर्सिंग उड़ीसा), कोल्हान विश्वविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर और एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता, सदर अस्पताल की प्रिंसिपल बिजली मैथ्यू, गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग से प्रोफेसर रजत कुमार पांडे अतिथि वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : एग्रीको मैदान में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन का 21वां समर कैंप शुरू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दीप प्रज्वलन व ईश वंदना के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और ईश वंदना के साथ किया गया. तत्पश्चात सभी गणमान्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह, उत्तरीय और पौधा भेंट कर उनकी उपस्थिति के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया गया. छात्रा दिव्या ने स्वागत गीत नृत्य प्रस्तुत किया. विषय प्रवेश कराते हुए सचिव गौरव बचन ने कहा कि नर्सिंग सबसे सम्मानित और आवश्यक प्रोफेशन है. हम सभी को इसके प्रति सम्मान प्रदर्शित करना चाहिए. आशीर्वचन देते हुए अध्यक्ष राम बच्चन ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक आयोजन हमें सीखने का अवसर देता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनटीटीएफ के 5 छात्रों का टार्क रोबोटिस में हुआ कैंपस सलेक्शन, 2.80 लाख के पैकेज पर लॉक

नर्सिंग और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी नवाचार और सक्रियता की जरूरत है

की नोट स्पीकर प्रोफेसर देवस्मिता त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में कहा कि नर्सिंग और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी नवाचार और सक्रियता की जरूरत है. बिजली मैथ्यू ने “रिसेंट टेक्नोलॉजी इन नर्सिंग” विषय पर अपना विचार व्यक्त किया. सद्गुरु कॉलेज, कटक की असिस्टेंट प्रोफेसर संतोषनी जेना ने मॉडल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस इन नर्सिंग प्रैक्टिस पर अपने विचार व्यक्त किए. इस कांफ्रेंस में रंभा शैक्षणिक संस्थान के फैकल्टी के द्वारा लिखे गए रचनाओं का संकलन पुस्तक “एनईपी 2020 : रिवाइवल ऑफ एजुकेशन” का विमोचन भी अतिथियों के द्वारा किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कारगिल शहीद दिलीप बेसरा के माता-पिता को राजेश मार्डी ने किया सम्मानित

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पुस्तक के विषय पर डॉक्टर सुमन लता ने अपनी बात रखी. कॉन्फ्रेंस के दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों के द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी रखा गया था जिसका जजमेंट बिजली मैथ्यू मैडम और प्रोफेसर संतोषिनी जेना के द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे छात्र ऋषु राज, द्वितीय स्थान पर रही पी दिव्या रौशनी और तृतीय स्थान पर खुशी कुमारी. द्वितीय सत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर रिसाली मैम, असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा मैम, ट्यूटर नमानि मैम, गांधी नर्सिंग कॉलेज के रजत कुमार पांडे ने पीपीटी के द्वारा अपना पेपर प्रेजेंट किया. कार्यक्रम का संचालन किया असिस्टेंट प्रोफेसर रिसाली और ट्यूटर वसंती तियू ने और धन्यवाद ज्ञापन किया ट्यूटर नमानी भुईंया ने. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल डॉक्टर संजॉय, असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा संतरा, ट्यूटर पूजा लोहार, शिल्पा कुमारी, डॉक्टर सुमन लता, लेक्चरर अमृता सुरेन इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर