Jamshedpur : उप विकास आयुक्त ने की मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग मनीष कुमार ने युवा वॉलंटियर के साथ बैठक कर बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए स्वीप कोषांग के साथ मिलकर मतदाताओं को जागरूक करने में बढ़-चढ़ हिस्सा लेने की अपील की है. बैठक में जिला के द्वारा तैयार स्वीप कार्ययोजना को धरातल पर उतारने, चुनाव में जन भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए चर्चा की गई तथा विशेषकर शहरी क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान कराने पर बल दिया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : डेलॉयट ने कम्प्यूटर एप्पलीकेशन विभाग के 5 छात्रों को 4 लाख के पैकेज पर किया लॉक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मतदान के प्रति उदासीनता दूर करने की कार्ययोजना पर की गई चर्चा

बैठक में शहरी क्षेत्र के लोगों में मतदान के प्रति उदासीनता दूर करने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई. युवा वॉलंटियर से रचनात्मक तरीकों का उपयोग करके जागरूकता का संचालन करने की बात कही गई. चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1950, विभिन्न एप जैसे सुविधा एप, सक्षम एप, वोटर हेल्पलाइन एप, know Your Candidate एप और प्रशासन द्वारा किए जा रहे अन्य पहलों के बारे में भी जानकारी दी गई. अपील किया गया कि वे कॉलेजों, सोसायटी और सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करें.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें