Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे पटमदा थाना क्षेत्र के लछीपुर पंचायत के चाड़रीकोल गांव निवासी बुजुर्ग महिला जीरा मांडी (62 वर्ष) पर शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति ने लाठी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. घटना के वक्त महिला जुड़िया (जलाशय) में नहाने गई थी, उसी वक्त उस पर हमला हुआ. घटना के बाद आरोपी युवक उसे मृत समझ कर भाग निकला. इस संबंध में महिला के पुत्र नगेन मांडी ने बताया कि ग्रामीणों से मामले की सूचना मिलने पर बेहोशी की हालत में अपनी मां को एक निजी वाहन से पहले पटमदा थाना पहुंचाया एवं पुलिस द्वारा इलाज…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर आशीष झा ने गहरा शोक जताया है. राष्ट्र चेतना महानगर के झा ने एग्रिको में आयोजित कार्यक्रम में मारे गए यात्रियों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. निरंजन कुमार ने कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए एक गहरी क्षति है. यात्रा पर निकले किसी भी व्यक्ति का इस तरह अंत हो जाना अत्यंत हृदय विदारक है. ऐसी घटनाओं की कल्पना भी व्यथित कर…

Read More

(निशिकांत ठा​कुर) बिहार विधानसभा का चुनाव इसी वर्ष के अंत में प्रस्तावित है और जो जानकारी छनकर सामने आ रही है उसके अनुसार दीपावली और छठ के मध्य या उसके बाद चुनाव कराया जा सकता है। चुनाव हमारे देश का बहुत बड़ा जिम्मेदारी भरा लोकतांत्रिक उत्सव होता है जिसमें अधिकार प्राप्त हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक रूप से होनी ही चाहिए। इसलिए, क्योंकि मतदान का प्रतिशत दिनोंदिन गिरता जा रहा है, जिसे किसी लोकतांत्रिक देश के लिए उचित कतई नहीं कहा सकता है। ऐसे में कई बार ऐसा भी लगने लगता है, जैसे हमारे युवा उतने उत्साह से चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने से कतराने लगे…

Read More

🌟 मेष (Aries): आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने संपर्कों से लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। सेहत सामान्य रहेगी। 🌟 वृषभ (Taurus): धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा। आज किसी करीबी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पुरानी योजनाएं दोबारा शुरू करने का अच्छा समय है। 🌟 मिथुन (Gemini): व्यवसाय में लाभ होगा और नई योजनाएं सफल होंगी। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। दोपहर के बाद मानसिक तनाव हो सकता है,…

Read More

फ़तेह लाइव,डेस्क   उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान ने जन शिकायत निवारण दिवस में विभिन्न पंचायत एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान नागरिकों ने भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा, दुकान में तालाबंदी की शिकायत, मृत्यु प्रमाण पत्र, एमजीएम में जच्चा-बच्चा मौत की शिकायत, कानूनी सलाह, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर सहयोग, लापता की खोज करने समेत पेंशन, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं । उप विकास आयुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।…

Read More

फ़तेह लाइव,डेस्क   जमशेदपुर के कदमा थाना में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने गई महिला से एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में बड़ा एक्शन सामने आया है। जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय ने सिटी एसपी कुमार शिवाशिष की जांच रिपोर्ट के आधार पर सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद को बताया कि कदमा थाना के एसआई सुनील दास ने 3 व 4 जून को FIR दर्ज करने के एवज में ₹1 लाख की मांग…

Read More

कोल्हान के तीनों जिलों में जिला संयोजक मंडली का गठन पार्टी के पुनर्गठन और संगठन विस्तार को गति देने के लिए जिलेवार संयोजक मंडलियों का गठन फतेह लाइव, रिपोर्टर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और खरसावां–सरायकेला जिलों में जिला संयोजक मंडलियों का गठन किया गया है. पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के अनुसार, पहले से गठित जिला समितियाँ अपने नियमित कार्य करती रहेंगी, जबकि नई संयोजक मंडलियाँ जिले में संगठन के पुनर्गठन अभियान का नेतृत्व करेंगी.…

Read More

नगर निगम, पुलिस और यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से सड़क अतिक्रमण हटाकर जाम से राहत दिलाने की कवायद यातायात सुगमता के लिए अभियान जारी रहेगा फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में नगर निगम, पुलिस प्रशासन और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को 1 बड़ा चौक से गांधी चौक तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. अनुमंडल पदाधिकारी सदर के निर्देश पर शहर में बढ़ती जाम समस्या को खत्म करने के उद्देश्य से यह अभियान तेज किया गया. नगर आयुक्त प्रशांत लायक के नेतृत्व में हुए इस अभियान में उप नगर आयुक्त अशोक हांसदा, DSP नीरज कुमार सिंह, DSP कौशर…

Read More

हत्याओं और अवैध वसूली के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यपाल से की त्वरित कार्रवाई की अपील फतेह लाइव, रिपोर्टर शुक्रवार को समाजसेवी एवं आजसू के वरिष्ठ नेता संजय मेहता ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ झारखंड के राज्यपाल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की. मेहता ने बताया कि राज्य में जनमानस में भय और अविश्वास का माहौल व्याप्त हो गया है, जिससे आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है. उन्होंने राज्यपाल को एक पत्र भी सौंपा जिसमें जनवरी से जून 2025 के बीच लगभग 640 हत्याओं की घटनाओं का…

Read More

भाकपा-माले ने उच्चस्तरीय जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर अहमदाबाद में एयर इंडिया की विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों और रिहायशी इलाकों में हुई मौतों को लेकर भाकपा-माले गिरिडीह इकाई की ओर से पापरवटांड माले ऑफिस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई, जिसमें सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर माले के जिला कमिटी सदस्य एवं नगर सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इसके पीछे किसी साजिश की संभावना को भी नकारा…

Read More