Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : शहर में जाम मुक्तिकरण के लिए पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने चलाया संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान

SHARE:

  • नगर निगम, पुलिस और यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से सड़क अतिक्रमण हटाकर जाम से राहत दिलाने की कवायद
  • यातायात सुगमता के लिए अभियान जारी रहेगा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह में नगर निगम, पुलिस प्रशासन और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को 1 बड़ा चौक से गांधी चौक तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. अनुमंडल पदाधिकारी सदर के निर्देश पर शहर में बढ़ती जाम समस्या को खत्म करने के उद्देश्य से यह अभियान तेज किया गया. नगर आयुक्त प्रशांत लायक के नेतृत्व में हुए इस अभियान में उप नगर आयुक्त अशोक हांसदा, DSP नीरज कुमार सिंह, DSP कौशर अली, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद समेत अन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे. सबसे पहले सड़क किनारे लगी सब्जी की ठेलियों और दुकानों को हटाकर दुकानदारों को चिन्हित स्थलों पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया. साथ ही कई दुकानदारों ने अपने दुकानों के सामने अतिक्रमण हटाकर अभियान में सहयोग दिया. इसके अलावा जहाँ-तहाँ अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों का चालान काटा गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : आजसू नेता संजय मेहता ने राज्यपाल से की झारखंड की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर हस्तक्षेप की मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अतिक्रमण हटाकर जाम मुक्त करने का अभियान तेज

नगर आयुक्त प्रशांत लायक ने बताया कि शहर में जाम की समस्या का मुख्य कारण सड़कों का अतिक्रमण है. इसे हटाकर ही जाम मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है. इसीलिए अतिक्रमण मुक्त अभियान को नियमित रूप से जारी रखा जाएगा. वहीं, DSP टु एवं यातायात DSP कौसर अली ने बताया कि इस अभियान को निरंतर चलाकर जनता को जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी यह अभियान समय-समय पर जारी रहेगा ताकि शहर में यातायात सुचारू रूप से चलता रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर