Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
डॉ सरफराज ने पीड़ित परिवारों के प्रति जताया दुःख, उच्च स्तरीय जांच और मुआवजे की उठाई मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों और रिहायशी इलाकों में गिरने से हुई मौतों पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक और दुर्भाग्यपूर्ण है. डॉ अहमद ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में सहनशक्ति देने और मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur…
स्कूटी और बाइक की टक्कर से रणबीर ईचागुटु की मौत स्थानीय लोगों ने तुरंत दी पुलिस को सूचना परिजन और ग्रामीणों में शोक की लहर फतेह लाइव, रिपोर्टर खूंटपानी प्रखंड के पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के पाताहातु रेलवे फाटक के पास बीती गुरुवार रात करीब 9 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई. घटना में 20 वर्षीय रणबीर ईचागुटु की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. मृतक रणबीर ईचागुटु फुटबॉलर सादो ईचागुटु के पुत्र थे. जानकारी के अनुसार, रणबीर अपने साथी राकेश गोप के साथ स्कूटी पर पांड्राशाली चौक की ओर आ रहे थे, तभी तुरामबासा निवासी संजय…
खोखरो गांव में शहद संग्रहण केंद्र का किया अवलोकन, आवास योजना लाभुकों से की संवाद स्थापित फतेह लाइव, रिपोर्टर भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने बोड़ाम प्रखंड के खोखरो गांव में प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन (PM-JANMAN) के अंतर्गत स्थापित वन धन विकास केंद्र (VDVK) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र में कार्यरत सबर समुदाय के सदस्यों से बातचीत की और शहद संग्रहण, मधुमक्खी पालन, प्रोसेसिंग व ब्रांडिंग की प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. उन्होंने शहद एकत्रीकरण हेतु आवश्यक उपकरण एवं सामग्रियाँ भी वितरित कीं, जिससे इस कार्य को प्रभावी बनाया जा सके.…
ब्लड कैंसर से पीड़ित सतेंद्र कुमार का 63 वर्ष की उम्र में निधन फतेह लाइव, रिपोर्टर पत्रकार धर्मेंद्र कुमार के बड़े भाई सतेंद्र कुमार मिश्रा का शुक्रवार रात 2 बजे निधन हो गया. वे पिछले तीन महीनों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज बंगलौर के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था. सतेंद्र कुमार मिश्रा 63 वर्ष के थे और अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा सहित परिवार छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार 14 जून सुबह 10 बजे भुईयांडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट में होगा. अंतिम यात्रा उनके आवास सीतारामडेरा न्यू से निकलेगी. इसे भी पढ़ें…
वेबेल टेक्नोलॉजी को बड़ी राहत, वसूली नोटिस पर रोक, अगली सुनवाई 5 अगस्त को फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिले में सरकारी विदेशी शराब दुकानों का संचालन करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी वेबेल टेक्नोलॉजी लिमिटेड से उत्पाद विभाग द्वारा 20 करोड़ रुपये की वसूली के लिए जारी नोटिस पर झारखंड उच्च न्यायालय ने अंतरिम रोक लगा दी है. यह नोटिस झारखंड राज्य विबरेज कारपोरेशन लिमिटेड ने 11 अप्रैल 2025 को जारी किया था. इस मामले में वेबेल टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधि द्वारा दायर रिट याचिका पर 10 जून को सुनवाई हुई. झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव और…
कार से टक्कर के बाद ऑटो चालक को पीटा, पुलिस मामले की कर रही जांच फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना के समीप शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ऑटो चालक को दो कार सवार लोगों ने पीटना शुरू कर दिया. ऑटो चालक ने बताया कि उसकी ऑटो कार से भूलवश टकरा गई थी, जिसके बाद कार सवारों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. बाद में घायल ऑटो चालक को पुलिस थाने लेकर जाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : Adityapur : नकली कागजात…
आदित्यपुर पुलिस ने एल्युमिनियम चोरी के मामले में चालक को गिरफ्तार कर माल बरामद किया फतेह लाइव, रिपोर्टर आदित्यपुर पुलिस ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 6 स्थित खेतान अजिकिया फैक्ट्री से 18,37,06 रुपये मूल्य के 6572.490 किलोग्राम एल्युमिनियम के एंगल को ले जा रहे ट्रक के गायब होने के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है. पुलिस ने 25 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपीयों की खोज शुरू की थी. जांच में पता चला कि ट्रक के कागजात, नंबर प्लेट, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड सभी नकली थे. एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ समीर सवैयां के…
अंचल अधिकारी अशोक राम ने कार्यदिवसों में भी जनता दरबार लगाने का दिया निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार नियमित रूप से लगाया जाएगा. इसके अलावा, प्रत्येक कार्यदिवस में भी दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जनता दरबार खुला रहेगा ताकि लोग अपना आवेदन देकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकें. उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया…
उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु दिया निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करने के लिए सभी अंचल, प्रखंड एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित मामले अधिक मात्रा में जनता दरबार में आते हैं, इसलिए अंचल अधिकारियों को इन मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. उपायुक्त ने प्रत्येक कार्यदिवस में कम से कम एक घंटा जनता से मिलने के लिए निकालने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर…
बिहार कोलियरी कामगार यूनियन व सीपीएम के संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित फतेह लाइव, रिपोर्टर चासनाला में 13 जून को सीटू से संबद्ध बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) और सीपीएम के संयुक्त तत्वाधान में जुझारू दिवंगत नेता कामरेड यमुना सहाय की 18वीं स्मृति दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाई गई. कार्यक्रम में यमुना सहाय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. बीसीकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुंदर लाल महतो ने कहा कि यमुना सहाय मजदूरों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने ताउम्र मजदूरों के हित में अपना जीवन समर्पित किया. इसे भी पढ़ें : Dhanbad : उच्च एवं तकनीकी शिक्षा…
