Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Giridih : डीसी ने अधिकारियों को दी जन शिकायतों के त्वरित समाधान की सख्त हिदायत

SHARE:

  • उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु दिया निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करने के लिए सभी अंचल, प्रखंड एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित मामले अधिक मात्रा में जनता दरबार में आते हैं, इसलिए अंचल अधिकारियों को इन मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. उपायुक्त ने प्रत्येक कार्यदिवस में कम से कम एक घंटा जनता से मिलने के लिए निकालने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का आग्रह किया है. इसी दिशा में अंचल कार्यालयों में प्रत्येक दिन अपराह्न 1 बजे से 2 बजे तक जनता से मिलने हेतु विशेष समय निर्धारित किया गया है. मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय में किया जाता है, जहाँ आज लगभग 60 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : उच्च एवं तकनीकी शिक्षा संस्थान में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपायुक्त का जनता से संवाद जारी, समस्याओं के समाधान पर जोर

आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन, शिक्षा, आवास, पेयजल, राशनकार्ड तथा आयुष्मान कार्ड से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं. उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन और आम जनता के बीच दूरी कम करने से ही एक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं जनकल्याणकारी समाज का निर्माण संभव है. उन्होंने बताया कि जन समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारा कर्तव्य भी है. रामनिवास यादव ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे धरातल पर जाकर जनता के बीच पहुंचें, उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करें ताकि जनकल्याणकारी कार्य सफल हो सकें. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं को सुनना और उसका निराकरण करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर