Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Bokaro : पेटरवार अंचल कार्यालय में सप्ताह में दो दिन जनता दरबार का आयोजन

SHARE:

  • अंचल अधिकारी अशोक राम ने कार्यदिवसों में भी जनता दरबार लगाने का दिया निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार नियमित रूप से लगाया जाएगा. इसके अलावा, प्रत्येक कार्यदिवस में भी दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जनता दरबार खुला रहेगा ताकि लोग अपना आवेदन देकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकें. उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा, विशेषकर ऐसे कार्य जो समय सीमा से बंधे हों. इस पहल से ग्रामीणों को अपने अधिकारों और सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से मिलने लगेगा.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : उच्च एवं तकनीकी शिक्षा संस्थान में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अंचल कार्यालय में जनता दरबार से ग्रामीणों को मिल रही राहत

जनता दरबार में भूमि सुधार, कृषि विभाग, कल्याण विभाग, आवास, सामाजिक सुरक्षा, जन्म- मृत्यू प्रमाण पत्र, बाल विकास परियोजना, मनरेगा, 15वें वित्त आयोग से जुड़ी सुविधाएं, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित कई अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं. अंचल अधिकारी अशोक राम ने कई मामलों का जनता दरबार में ही ऑन द स्पॉट समाधान भी किया. उन्होंने कहा कि जनता दरबार में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ रही है और वे अपनी समस्याओं का त्वरित हल पाकर काफी खुश हैं. इस मौके पर प्रखंड और अंचल कार्यालय के सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर