Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
मोबाइल टावरों से हो रही चोरी पर पुलिस ने जताई सख्ती, आरोपी की गिरफ्तारी से 10 मामले सुलझाए फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले में मोबाइल टावरों से हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने एक आरोपी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर कुल 112 चोरी की बैटरियां, एक कार, मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त औजार जब्त किए गए हैं. बरामद बैटरियों की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 83 हजार रुपये बताई जा रही है. बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने 10 जून को चास…
गोमिया क्षेत्र में बिजली समस्या का त्वरित समाधान कर ग्रामीणों को दिलाई राहत फतेह लाइव, रिपोर्टर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो चुनाव हारने के बावजूद क्षेत्र के जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान में जुटे हुए हैं. आंतों गांव में 15 दिनों से बिजली न होने के कारण ग्रामीण अंधकार में जीवन व्यतीत कर रहे थे. ट्रांसफार्मर जल जाने की सूचना मिलने पर डॉ महतो ने तुरंत हस्तक्षेप किया और 10 जून को 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसका उद्घाटन किया. बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. इस अवसर…
कोई भी गांव-टोला विद्युत आपूर्ति से वंचित नहीं रहे, विद्युत कनेक्शन से छूटे गांवों में समयसीमा के भीतर विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करें : उपायुक्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री झारखंड उज्ज्वल योजना तथा आर.डी.एस.एस (Revamped Distribution Sector Scheme) की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी तथा जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे । बैठक में उपायुक्त ने उक्त योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य…
हार के डर से चुनाव से भागे निशान सिंह, पांच लोगों ने अवैध रूप से बनाया प्रधान – जोगी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव को लेकर अभी भी दोनों पक्षो के बीच जिच जारी है. आये दिन नए घटनाक्रम जहां चुनाव को दिलचस्प बना रहे हैं, वहीं दोनों पार्टियों में तनाव भी बढ़ते जा रहा है. मंगलवार को साकची गुरुद्वारा की चुनाव कमेटी ने निशान सिंह को अपने संविधान अनुसार प्रधान घोषित किया था. उसके बाद प्रतिद्वन्दवी खेमे में खलबली मच गई. बुधवार को विपक्ष ने भी पूरे दमखम के साथ हरविंदर सिंह…
फ़तेह लाइव,डेस्क जुस्को श्रमिक यूनियन (अब टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन) के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष रघुनात पांडेय एंड टीम की जीत पर जहां मजदूरों में हर्ष है. वहीं जिले के कांग्रेस नेता भी खुश हैं. बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह बागबेड़ा कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र पांडेय ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि रघुनाथ पांडेय निर्विवाद एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं. जिसके कारण उनकी मजदूर वर्ग में पकड़ है. साथ ही इंटक के माध्यम से वे मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. यूनियन में रहते हुए उन्होंने जुस्को के…
शिक्षक संघ ने उपायुक्त को नयी भूमिका के लिए दी शुभकामनाएं और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग की बात कही शिक्षक संघ ने टॉपर्स व शिक्षकों के सम्मान का किया निर्णय फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड +2 शिक्षक संघ, बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित उपायुक्त अजय नाथ झा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की. संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त का औपचारिक स्वागत किया और उन्हें नूतन भूमिका के लिए सहृदय शुभकामनाएं दीं. शिक्षक संघ ने उपायुक्त को शिक्षा के क्षेत्र में शत-प्रतिशत योगदान देने का विश्वास दिलाया. उपायुक्त ने भी प्रतिनिधिमंडल से पूरी निष्ठा…
वित्त मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की मांगों पर अधिकारियों को दिए निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर 10 जून को बोकारो जिले के नक्सल प्रभावित झुमड़ा पहाड़ स्थित झुमड़ा गांव पहुंचे. वहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझा और बातचीत की. ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़ी चुनौतियों को मंत्री के सामने रखा. ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि झुमड़ा पहाड़ को पर्यटन क्षेत्र में विकसित किया जाए, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें. इसके अलावा, उन्होंने कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी योजनाओं को चलाकर रोजगार…
सरिया स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों के फरार होने से बढ़ा तनाव फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के सरिया के बागोडीह चौक पर संचालित सत्यप्रभा नामक निजी अस्पताल में इलाजरत एक 65 वर्षीय मरीज अमरजीत सिंह की मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार, अमरजीत सिंह की तबियत कुछ दिनों पहले खराब हुई थी, जिसमें लूज मोशन जैसी समस्या थी. अस्पताल ने हाइपर टेंशन को देखते हुए नींद का इंजेक्शन दिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और होश नहीं आया. परिजनों ने बताया कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के सदर प्रखंड अंतर्गत अजीडीह के राजकीय उच्च +2 विद्यालय में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथी एवं उदनाबाद के मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव, श्याम प्रजापति, उदय कुमार के साथ-साथ विद्यालय के प्रिंसिपल और शिक्षक मौजूद थे. उपस्थित अतिथियों ने मैट्रिक परीक्षा में उदनाबाद पंचायत के बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Sikh : गुंडागर्दी करने वाले भगवान सिंह दूसरों पर आरोप नहीं लगाएं, अपना गिरेबान देखें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के स्वयंभू प्रधान सरदार भगवान सिंह खुद गुंडागर्दी करते हैं और दूसरों पर आरोप लगाते हुए उन्हें जरा भी शर्म नहीं आती है. साकची में निशान सिंह के प्रधान चुने जाने को उन्होंने गुंडागर्दी किए जाने की संज्ञा दी है. अपना दिन याद करें उनके सामने उनके कार्यालय में मेरे साथ गुंडागर्दी हुई मुझ पर जानलेवा हमला हुआ. गुंडागर्दी करने वालों के साथ वे डटकर खड़े रहे और पूर्व योजना के अनुसार अवतार सिंह सोखी को प्रधान बना दिया, जबकि अकाली दल की…
