Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sakchi Gurudwara Election Drama : 250 लोगों की भीड़ ने हरविंदर सिंह मंटू को बनाया प्रधान, ग्रंथी ने पहनाया सरोपा, निकाला विजय जुलूस, देखें – Video

SHARE:

हार के डर से चुनाव से भागे निशान सिंह, पांच लोगों ने अवैध रूप से बनाया प्रधान – जोगी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव को लेकर अभी भी दोनों पक्षो के बीच जिच जारी है. आये दिन नए घटनाक्रम जहां चुनाव को दिलचस्प बना रहे हैं, वहीं दोनों पार्टियों में तनाव भी बढ़ते जा रहा है. मंगलवार को साकची गुरुद्वारा की चुनाव कमेटी ने निशान सिंह को अपने संविधान अनुसार प्रधान घोषित किया था. उसके बाद प्रतिद्वन्दवी खेमे में खलबली मच गई. बुधवार को विपक्ष ने भी पूरे दमखम के साथ हरविंदर सिंह मंटू को साकची गुरुद्वारा में ले जाकर प्रधान घोषित कर दिया. इस दौरान अरदास हुई और ग्रंथी ने उन्हें सरोपा पहनाकर सम्मानित भी किया. इस दौरान यहां नए घोषित प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, जोगिंदर सिंह जोगी, अजीत गंभीर, दीपक गिल ने संगत को सम्बोधित भी किया. मौके पर करीब ढाई सौ से अधिक संख्या में संगत उपस्थित रही.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

साकची गुरुद्वारा हरविंदर मंटू को प्रधान बनाये जाने के बाद समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला. गुरुद्वारा से निकलकर साकची झंडा चौक, राइस मार्केट होते हुए सभी जोगिंदर सिंह जोगी के कार्यालय आये. यहां हरविंदर सिंह मंटू का एक-एक कर समर्थको ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और सभा समाप्ति की घोषणा की गई.

जोगिंदर सिंह जोगी ने कहा कि निशान सिंह को मंगलवार को चार पांच लोगों ने प्रधान घोषित किया, जो गलत है. गुंडागर्दी करके निशान सिंह प्रधान बनना चाहते हैं. यही निशान सिंह खुद हाईकोर्ट जाते हैं, फिर चोरी छिपे प्रधान भी बन जाते हैं. यही निशान सिंह ना सीजीपीसी और ना ही एसडीओ को मानते हैं. वह खुद को संगत से ऊपर मानने लगे हैं. बार बार साकची की संगत को गुमराहकर रहे हैं. 20 अप्रैल को सतिन्दर सिंह रोमी को चुनाव संयोजक बनाकर इनके द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है. जो हरकते वह कर रहे हैं, इससे साफ हो गया है कि निशान सिंह अब रेस से बाहर हो गए हैं.

वह चुनाव से भाग रहे हैं और साकची में विवाद डालकर यह कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं. उनकी मंशा को कभी भी पूरा नहीं होने दिया जायेगा. वहीं एक अन्य जानकारी के अनुसार निशान सिंह के हाईकोर्ट में दायर याचिका मामले में बुधवार को सुनवाई होनी थी. न्यायलय ने एक सप्ताह आगे सुनवाई की तारीख बढ़ा दी है. वहीं निशान सिंह के खिलाफ सीजीपीसी और हरविंदर सिंह मंटू भी हाईकोर्ट की शरण में गए हैं. हरविंदर सिंह मंटू के विजयी जुलूस में अजीत गंभीर, हरदयाल सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, राजू मारवाह, पूरन सिंह, अमन सिंह, कैप्टेन सिंह, दीपक गिल, कश्मीरा सिंह, वजीर सिंह, अमरदीप सिंह सिद्धू, मनिंदर सिंह, संदीप सिंह सिद्धू, पाली सिंह, आजाद सिंह, सुखविंदर सिंह, महेंद्र सिंह पहलवान आदि लोग मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर