Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
पेटरवार कृषि विज्ञान केन्द्र में विकसित कृषि संकल्प अभियान से किसानों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट (बोकारो) में पेटरवार कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में मंगलवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस अभियान का विस्तृत परिचय दिया. उन्होंने बताया कि यह अभियान किसानों को खरीफ मौसम की कृषि तकनीकों के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न…
धनबाद के अभिजीत ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण में बढ़ाया झारखंड का मान फतेह लाइव, रिपोर्टर धनबाद के अभिजीत पात्रा ने भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान, पटियाला, पंजाब में 1 जून से 7 जून तक आयोजित राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर योगासन स्पोर्ट के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को बढ़ाया. इस प्रशिक्षण में पूरे देश के 180 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें झारखंड से चयनित छह सदस्यों में अभिजीत एकमात्र धनबाद के प्रतिनिधि थे. इसे भी पढ़ें : Sakchi Gurudwara Breaking : चुनाव समिति ने निशान सिंह को घोषित किया प्रधान योगासन स्पोर्ट में राष्ट्रीय…
बच्चा सिंह के नेतृत्व में उदय व्यास कृतिन मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया फतेह लाइव, रिपोर्टर मंगलवार को सिन्द्री रांगामाटी टीओपी हनुमान मंदिर परिसर में बच्चा सिंह के द्वारा 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया गया. उद्घाटन सिन्द्री थानाध्यक्ष संजय कुमार ने किया. उदय व्यास कृतिन मंडली ने भजन-कीर्तन से भक्तों का मन मोह लिया. मौके पर दिनेश सिंह, रासबिहारी सिंह, आदित्य दुबे सहित कई गणमान्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Giridih : निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत
मध्यप्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने छतरपुर जिले में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि पार्टी की जड़ों को मजबूत करने के लिए जिले में विभिन्न बैठकें, संवाद कार्यक्रम और संगठनात्मक समीक्षा सत्र आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने के लिए रणनीतियां जमीनी स्तर पर लागू की जाएंगी. उन्होंने छतरपुर में कांग्रेस संगठन की एकजुटता पर भरोसा जताया और…
गिरिडीह जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी, डोरियो गांव में चोरी की वारदात से बढ़ा तनाव फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियो गांव में देर रात एक साथ चार घरों में चोरी की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. पुलिस के अनुसार, तीन घरों में गृहस्वामी गैरमौजूद थे, जबकि एक घर में रहने वाले व्यक्ति ने चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर दीवार फांदकर फरार होने में सफल रहा. चोरी की इस घटना में दो लाख से अधिक कीमती जेवरात और नकदी चोरी हुई है.…
कांग्रेस पार्टी ने मजबूत वार्ड कमेटी गठन और आगामी नगर निगम चुनाव में जीत का भरोसा जताया फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत का पर्यवेक्षक कांग्रेस पार्टी ने डॉ. समीर राज चौधरी को नियुक्त किया है. इस जानकारी को लेकर उन्होंने संगीता पुरी अलकापुरी स्थित अपने निजी कार्यालय में प्रेस वार्ता की. डॉ. चौधरी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता मजबूत वार्ड कमेटी का गठन करना होगा, जिसमें वार्ड अध्यक्ष और सदस्य चुनकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान हो सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूती…
उपायुक्त रामनिवास यादव ने तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह समाहरणालय परिसर से निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत तीन प्रचार वाहनों को उपायुक्त रामनिवास यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. यह प्रचार वाहन 10 जून से 26 जून तक जिले के गांव-गांव जाकर लोगों को नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करेंगे. प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को नशा नहीं करने के प्रति जागरूक…
सरकारी न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन के खिलाफ झंडा मैदान पर जोरदार प्रदर्शन फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में किसान जनता पार्टी रसोइया सहिया जल सहिया किसान मित्र सहयोगी मंच ने मंगलवार को झंडा मैदान में धरना प्रदर्शन कर सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की. किजपा महासचिव भागीरथ राय ने बताया कि विद्यालय में भोजन बनाने वाली रसोइया, सहिया जल सहिया और किसान मित्र सरकार के अधीन काम करते हैं, लेकिन उन्हें जो वेतन मिलता है वह सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के एक चौथाई से भी कम है. उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार या फैक्ट्री मालिक इतना कम…
उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में व्यापक स्तर पर योग दिवस मनाने की तैयारियां फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह समाहरणालय कक्ष में 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि योग दिवस का आयोजन मुख्य रूप से झंडा मैदान में प्रातः 6:00 बजे से वृहत स्तर पर किया जाएगा. संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. आयोजन में जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, जिला कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं…
मांओं को मिलेगा ग्लैमर और प्रतिभा दिखाने का अवसर, महिला सशक्तिकरण का संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में महिलाओं के लिए एक नया और अनोखा मंच तैयार हो रहा है, जहां वे अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर सकेंगी. शहर में पहली बार “सुपर मॉम जमशेदपुर” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में मांएं न सिर्फ रैंप पर चलेंगी, बल्कि सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, डिजाइनिंग और मॉडलिंग जैसी कलाओं में भी अपनी दक्षता दिखाएंगी. यह प्रतियोगिता 15 जून 2025 को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में आयोजित होगी. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू…
