Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर बोड़ाम प्रखंड के एक छोटे से गांव खोखरो में 45 सबर परिवारों ने वो कर दिखाया, जो किसी आंदोलन से कम नहीं. सदियों से जंगलों पर निर्भर इस आदिम जनजाति समूह के परिवारों ने शहद संग्रहण को पारंपरिक गतिविधि से आगे बढ़ाकर व्यवस्थित-व्यापारिक उद्यम में बदल डाला — और यहीं से शुरू हुई बोड़ाम की ‘मधु’र क्रांति. सबर समुदाय का जीवन सालों से NTFP — महुआ, पत्ता, झाड़ू और विशेषकर वन शहद — पर आधारित रहा. सालाना लगभग 2 टन शहद एकत्र होता था, पर उचित बाज़ार, मूल्य और भंडारण की कमी से यह अथक मेहनत व्यर्थ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के इसरी बजार के अनुशिल क्लिनिक में चल रहे सात दिवसीय 1st सोनू वॉरियर मार्शल आर्ट अकादमी समर कैंप 2025 का समापन हो गया. इस समर कैंप का नेतृत्व सोनू वॉरियर मार्शल आर्ट अकादमी के सचिव सोनू कुमार, अध्यक्ष संगीता बर्नवाल और उपाध्यक्ष डा. लखी गुप्ता कर रहीं थी. इस कैंप के समापन के दिन उपस्थित हुए मुख्य अतिथि डुमरी की जिला परिषद सुनीता कुमारी, डुमरी की मुखिया रीना देवी और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी नेता सुरेन्द्र साहू और पूर्व मुखिया अजीत माथुर के हाथों कैंप में भाग लिए हुए…
मोहानपुर फॉरेस्ट ऑफिस के पास दुकान में आग से करीब एक लाख का नुकसान फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के शहरी क्षेत्र मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के पास गद्दा बनाने वाली दुकान में जनरेटर के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. इस आग ने दुकान में रखे गद्दे, मशीन और जनरेटर को जलाकर राख कर दिया. आग इतनी तेजी से फैल गई कि स्थानीय लोगों की मदद से ही भारी मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका. इसे भी पढ़ें : Bokaro : किरण वेलफेयर फाउंडेशन ने बच्चों के बीच स्कूल बैग किया वितरण दुकानदार को इस आग…
गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 50 स्कूल बैग का वितरण बच्चों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा फतेह लाइव, रिपोर्टर रेनु किरण वेलफेयर फाउंडेशन ने बोकारो जिला के झिरकी गाँव स्थित आईए इंग्लिश मीडियम स्कूल में 9 जून को 50 बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरण किया. इस पहल का उद्देश्य गरीब और वंचित बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. फाउंडेशन की निदेशक पूजा ने बताया कि स्कूल बैग बच्चों के लिए केवल एक सामग्री नहीं, बल्कि उनके सपनों का पहला साथी और आत्मसम्मान का प्रतीक है. इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की पत्रांक 154, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के योगमय कार्यक्रम के तहत 9 जून को बोकारो जिले के विद्यालयों में योगाभ्यास किया गया. इसके तहत बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में संकुल स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रखंड योग प्रशिक्षक आनंद प्रजापति एवं शैलेश कुमार खन्ना ने संकुल अंतर्गत दर्जन भर विद्यालय से आये शिक्षकों को योगाभ्यास कराया एवं योग के कई मुद्राओं के गुर सिखाए. बता दें, आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है. इसे भी पढ़ें…
छाई ट्रांसपोर्टिंग बंद होने से पौंड में हाइवा डंपरो की लगी लम्बी कतार फतेह लाइव, रिपोर्टर ओवरलोडिंग की शिकायत पर बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार मछुआ ने बीती 8 जून की रात्रि डीवीसी बोकारो थर्मल ऐश पौंड का निरीक्षण किया. यहां डंपरो में ओवरलोड छाई ले जाने पर कांटा घर संचालक डीवीसी कर्मी पर जमकर बरसे. एसडीओ ने कहा कि यहां नियम का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है. कहा कि ओवरलोड छाई ट्रांसपोर्टिंग से ग्रामीण लगातार परेशान और शिकायत कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : Bokaro : अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, अवैध दुकानों पर सख्त कार्रवाई दृश्य…
बीएसएल ने सेक्टर नाइन में सड़क पर अतिक्रमण हटाकर किया आवागमन सुगम फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर नाइन स्थित बी रोड क्षेत्र में 9 जून को बोकारो इस्पात लिमिटेड (बीएसएल) प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस अभियान के तहत सड़क पर अवैध कब्जा कर रहे दुकानों को हटाया गया और संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई. बीएसएल के अधिकारी कर्नल शेखावत ने बताया कि प्लांट की जमीन पर लगातार अतिक्रमण हो रहा था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी और आवागमन बाधित हो रहा था. साथ ही, कई दुकानदार ज्वलनशील पदार्थ भी सड़क किनारे जमा…
एनजीटी के निर्देश पर बोकारो जिला प्रशासन का कड़ा फैसला फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिला प्रशासन ने मानसून सत्र को देखते हुए जिले के सभी नदी बालू घाटों से बालू उठाव पर पूर्णतः रोक लगाने का आदेश जारी किया है. यह प्रतिबंध 10 जून से आगामी 15 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा. बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 9 जून को प्रेस को जानकारी दी. साथ ही कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) के निर्देश और पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सस्टेनेबल सैंड माइनिंग गाइडलाइंस 2020 के तहत यह फैसला लिया गया है. इसे भी पढ़ें : HealthAlert :…
युगांतर भारती व दामोदर बचाओ आंदोलन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया उपायुक्त ने नदी संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाने का लिया संकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले में तेलमच्चो ब्रिज के निकट युगांतर भारती एवं दामोदर बचाओ आंदोलन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव सफल और ऐतिहासिक रहा. इस आयोजन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण पर्यावरण संरक्षण प्रयास बताया. उन्होंने विधायक सरयू राय की चार दशकों से जारी मेहनत की भी प्रशंसा की. स्थानीय ग्रामीणों की भी इस महोत्सव में सक्रिय भागीदारी देखने…
फ़तेह लाइव , हेल्थ डेस्क फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल खाली पेट खाने पर आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं? आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें सुबह खाली पेट खाना एसिडिटी, पेट फूलना, या पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है। कौन-कौन से फल हैं नुकसानदायक खाली पेट? संतरा (Orange):खाली पेट खाने से गैस्ट्रिक ऐसिड बढ़ सकता है, जिससे सीने में जलन और एसिडिटी हो सकती है। केला (Banana):इसमें मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, जो खाली पेट लेने से मैग्नीशियम-पोटैशियम असंतुलन…
