Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
रात को सांप ने किया हमला, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका थाना क्षेत्र के हाता के समीप प्रेमनगर में जहरीले सांप के काटने से 13 वर्षीय पवंति सरदार की मृत्यु हो गई, जबकि उनके फूफा श्रवण मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार की देर रात हुई जब फूफा और भतीजी एक ही कमरे में सो रहे थे. अचानक जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया. सुबह तक दोनों नहीं उठे तो स्थानीय लोगों ने जाकर देखा तो वे अचेत अवस्था में पड़े थे. तुरंत उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया गया,…
मनरेगा, आवास व अन्य योजनाओं में गति लाने के लिए दिए कड़े निर्देश आवास योजनाओं में पारदर्शिता और मनरेगा कार्यों में तेजी के निर्देश योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय और लक्ष्य निर्धारण जरूरी फतेह लाइव, रिपोर्टर घाटशिला के गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर एवं विभागों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का गहन निरीक्षण किया. इसके बाद प्रखंड सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मनरेगा, आवास एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई. बैठक में बीडीओ,…
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए, श्रावणी मेले की व्यवस्थाओं को समयबद्ध और बेहतर बनाने पर जोर देवघर में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने जताई एकजुटता फतेह लाइव, रिपोर्टर देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2025 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले की तैयारियों की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया गया. उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कर लिए जाएं. नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, परिवहन, भवन प्रमंडल, राष्ट्रीय उच्च पथ, विद्युत आपूर्ति और…
मुरबिंज योजना निरीक्षण में मजदूरों के साथ मजदूरी दर को लेकर विवाद, संवेदक का विवादित बयान आया सामने फतेह लाइव, रिपोर्टर खुंटपानी कांग्रेस कमिटी ने मुरबिंज पंचायत के पीसीसी 900 फीट और पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जहाँ मजदूरों को तय मजदूरी दर से कम भुगतान किए जाने का आरोप लगा है. निरीक्षण में पाया गया कि संवेदक राजेश महतो पुरुष मजदूरों को 350 रुपये और महिला मजदूरों को 300 रुपये मजदूरी दे रहे हैं, जो सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी दर से कम है. इस पर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि सकरी दोंगो ने फोन पर संवेदक…
स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलेगा जीवनदान, शिविर में चिकित्सक और समाजसेवी सक्रिय भूमिका में फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम और रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल के संयुक्त तत्वावधान में नवजीवन नर्सिंग होम परिसर में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 46 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें डॉ नीरज सिन्हा, डॉ हेमंत कारपेंटर, सतविंद्र सिंह सलूजा, अभिषेक बगेड़िया, स्वाति बगेड़िया, अनित खंडेलवाल सहित कई चिकित्सक और समाजसेवी शामिल थे. नवजीवन के कई कर्मियों ने भी रक्तदान किया. इस अवसर पर समरथ ने पहली बार रक्तदान किया. नवजीवन की निदेशक…
रेलवे फाटक के पास 20 से 25 साल पुराने मकानों को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के सुंदरनगर में रेलवे प्रशासन ने दोपहर के समय बुल्डोजर चलाकर रेलवे फाटक के आस-पास बने कुल 24 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया. लोगों को पहले नोटिस देकर आगाह किया गया था, जिसके बाद वे अपने घरों से सामान बाहर निकाल कर चले गए. रेलवे प्रशासन ने सायरन बजाकर कार्रवाई की और गरीब परिवारों के आशियानों को एक-एक कर उजाड़ दिया. इस कार्य में कोई विरोध नहीं हुआ. यह कार्रवाई रेलवे के जमीन…
आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतों को नगरपालिका दर्जा निरस्त करने और सरना धर्म व पेसा कानून लागू करने की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के माझी परगना महाल एवं संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को साकची आम बगान से उपायुक्त कार्यालय तक पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन करता हुआ पहुंचा. आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज़ बुलंद की और एक दिवसीय धरना भी दिया. उनका मुख्य उद्देश्य पंचायतों को नगरपालिका का दर्जा निरस्त कर पुनः ग्राम पंचायत घोषित कराना था, साथ ही सरना धर्म कोर्ड और पेसा कानून को तुरंत लागू करने…
सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बीपीएम में योग प्रशिक्षण से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बीपीएम विद्यालय के परिसर में संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में संकुल के 15 स्कूलों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और एक स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक मोना भूमिज के निर्देशन में योग सत्र आयोजित किया गया. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली निवासी राजेश कुमार सिंह (56) ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वे टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी थे. आनन फानन में उनके परिजनों द्वारा टीएमएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है. राजेश ने बालकनी में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस को इसकी जानकारी मंगलवार सुबह मिली. जहां पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : Bodam : खोखरो गांव के सबर समुदाय की ‘Boram…
10 से 26 जून तक जिलेभर में चलेगा निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान फतेह लाइव, रिपोर्टर राज्य सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून 2025 तक प्रस्तावित राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ आज पूर्वी सिंहभूम जिला में किया गया. इस मौके पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई. इसके उपरांत उन्होंने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराएंगे तथा…
