WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : केंद्र सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्ध, किसान लाभ प्राप्त करें – चंद्र प्रकाश चौधरी

SHARE:

  • पेटरवार कृषि विज्ञान केन्द्र में विकसित कृषि संकल्प अभियान से किसानों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट (बोकारो) में पेटरवार कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में मंगलवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस अभियान का विस्तृत परिचय दिया. उन्होंने बताया कि यह अभियान किसानों को खरीफ मौसम की कृषि तकनीकों के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है. बोकारो जिले के विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है. वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जयपास सिंह चौधरी, डॉ. अरुण नाथ पुराण और डॉ. आदर्श श्रीवास्तव ने भी इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : सिंदरी हनुमान मंदिर में 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन का आयोजन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कृषि संकल्प अभियान से किसानों को तकनीकी और योजना संबंधी जानकारियां

मुख्य अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान मानधन योजना, फसल बीमा योजना, कृषि अवसंरचना निधि, राष्ट्रीय खाद्य तेल बीज मिशन, सतत कृषि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मधुमक्खी पालन मिशन जैसी योजनाओं की व्यापक जानकारी देना है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से यह संभव हुआ है कि अब यह योजनाएं सीधे किसानों के खेत और घर तक पहुंच रही हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं. इसके साथ ही उन्होंने पेटरवार कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों की मेहनत और योगदान की भी सराहना की.

इसे भी पढ़ें : Sakchi Gurudwara Breaking : चुनाव समिति ने निशान सिंह को घोषित किया प्रधान

सांसद चौधरी ने किसानों को योजना लाभ लेने की दी प्रेरणा

इस अवसर पर करीब 400 किसान तथा कई महिला-पुरुष उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सांसद प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिन्हा, स्वरूप सहाय, रितेश कुमार सिन्हा, संटू राम सिंह, चंदन सिन्हा, पिंटू महतो, कुम्मू मुंडा, गिरधारी मुंडा समेत अन्य किसानों ने भी भाग लिया. इस आयोजन से क्षेत्र के किसानों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला, जिससे उनकी कृषि गतिविधियों में सुधार और योजनाओं का बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर