WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Seraikela : पत्रकार सुरक्षा व निबंधन को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा गया ज्ञापन

SHARE:

  • ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम पत्रकार सुरक्षा हेतु मांगे ठोस कदम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मंगलवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) ने पत्रकारों के निबंधन और मीडिया संवाद को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह को समाहरणालय परिसर स्थित उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. इस दौरान कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय कुमार महतो ने पत्रकार सुरक्षा कानून, बीमा, पेंशन सहित अन्य योजनाओं को लागू करने की मांग को लेकर 25 वर्षों से चल रही मांगों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या है, जो चौथे स्तंभ के लिए गंभीर खतरा है. दलाल और फर्जी पत्रकार का चोला ओढ़कर कोयला, बालू, जुआ और शराब माफिया इस पेशे में घुस रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : सिंदरी हनुमान मंदिर में 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन का आयोजन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर बढ़ती मांगें और फर्जीवाड़े की समस्या

ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार के समाचार पत्र पंजीकरण नियमों के बावजूद यूट्यूब चैनल और पोर्टल बिना किसी नियम के आसानी से बन रहे हैं, जिससे अवैध धंधे से जुड़े लोग पत्रकार बन रहे हैं. कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय कुमार महतो ने कहा कि इस समस्या का समाधान जिला स्तर पर सभी पत्रकारों का निबंधन कर एक पहचान पत्र जारी करना है. इससे पत्रकारों की वास्तविक संख्या पता चलेगी और फर्जी पोर्टल, चैनल और तथाकथित पत्रकारों को नियंत्रित किया जा सकेगा. इसके बाद प्रमंडल स्तर पर मीडिया संवाद आयोजित कर पत्रकारों को उनके अधिकारों और योजनाओं से अवगत कराया जाए.

इसे भी पढ़ें : Sakchi Gurudwara Breaking : चुनाव समिति ने निशान सिंह को घोषित किया प्रधान

पत्रकार निबंधन से होगी फर्जी पत्रकारिता पर रोकथाम

ज्ञापन सौंपने के मौके पर जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने इस राज्य में पत्रकार सुरक्षा के लिए बीमा और मीडिया संवाद कार्यक्रम शुरू किए हैं, जो एक सराहनीय पहल है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शीघ्र ही पत्रकार हितों के लिए और भी ठोस कदम उठाएगी. ज्ञापन में निबंधन प्रक्रिया और पत्रकार सुरक्षा योजनाओं को लागू करने पर विशेष जोर दिया गया ताकि पत्रकारिता क्षेत्र को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया जा सके. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि शामिल रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर