Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sakchi Gurudwara Breaking : चुनाव समिति ने निशान सिंह को घोषित किया प्रधान, विपक्ष के प्रबल उम्मीदवार हरविंदर सिंह मंटू का विरोध में आया बड़ा बयान

SHARE:

संयोजक सतिंदर रोमी ने जिला प्रशासन और ट्रस्टियों का किया आभार व्यक्त

सुखविंदर सिंह राजू नहीं पहुंचे स्क्रूटिनी के लिए, चुनाव समिति ने निशान सिंह को दिया प्रधानगी का प्रशस्ति पत्र

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा चुनाव समिति के संयोजक सतिंदर सिंह रोमी ने फैसला देते हुए निशान सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान घोषित कर दिया. मंगलवार को संपन्न हुई स्क्रूटनी में प्रधान पद के दूसरे उम्मीदवार सुखविंदर सिंह राजू उपस्थित नहीं हुए, जिस कारण निशान सिंह को साकची के निबंधित सविंधान अनुसार 2025-28 तक के लिए प्रधान घोषित कर दिया गया.

मंगलवार के घटनाक्रम अनुसार सुबह दोनों उम्मीदवारों सरदार निशान सिंह और सुखविंदर सिंह राजू को स्क्रूटनी के लिए मनीफिट स्थित सोखी कॉलोनी में आमंत्रित किया गया था, परंतु सुखविंदर सिंह राजू को लगातार बुलाने के बावजूद वे धार्मिक जांच परीक्षा में शामिल होने के लिए नहीं आए. चुनाव संयोजक सतिंदर सिंह रोमी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया साकची गुरुद्वारा के सविंधान के अनुरूप पूरी की गई है. उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और गुरुद्वारा साहिब के ट्रस्टीयों का आभार व्यक्त किया, जिनके दिशा निर्देश पर वे चुनावी प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने में सफल हुए हैं.

इधर, विपक्षी गुट के प्रबल दावेदार हरविंदर सिंह मंटू ने इस खबर का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ निशान सिंह हाईकोर्ट जा रहे हैं, जिसकी कल तारीख है. दूसरी ओर वह खुद को प्रधान घोषित कर रहे हैं, जो पूर्ण रूप से अवैध है. पहले साकची में जो चुनाव समिति बनाई गई उसका संयोजक सतिन्दर सिंह रोमी को बना दिया गया, जो हमें कतई स्वीकार नहीं था. अभी तक स्क्रुटनी नहीं हुई और निशान सिंह को प्रधान थोप दिया गया. हम इस गलत प्रक्रिया का विरोध करते हैं. संगत अपना फैसला अब लेगी. प्रधान निशान को नहीं मानते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर