Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
आगामी बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बैठक फतेह लाइव, रिपोर्टर कोल्हान प्रमंडल के नवनियुक्त उपमहानिरीक्षक (DIG) अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने उनका स्वागत किया. जिला पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका सम्मान किया गया. इसके बाद डीआईजी किस्पोट्टा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : चिनाब ब्रिज का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी अपराधमुक्त जिले के लिए टीम भावना से काम करने का किया आह्वान…
ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझा, लगाया नीम और आम के पेड़ फतेह लाइव, रिपोर्टर तेंतला पंचायत अंतर्गत छोटाबंदुआ गांव में डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया. बताया गया कि अत्यधिक पेड़ कटाई और पहाड़ों के नष्ट होने के कारण हम प्रतिवर्ष सूखा और बाढ़ जैसी आपदाओं का सामना करते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान और प्राण हानि भी होती है. पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. इस दिन…
विज्ञान को बच्चों तक पहुंचाने के लिए 30 जून तक जिले के विद्यालयों में प्रदर्शन फतेह लाइव, रिपोर्टर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से झारखंड के मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के माननीय सुदिव्य कुमार ने भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे. यह रथ 30 जून तक जिले के चयनित विद्यालयों में भ्रमण करेगा और बच्चों को विज्ञान से संबंधित ज्ञान प्रदान करेगा.…
शहर को अपराध मुक्त बनाने और पुलिसिंग सख्त करने की मांग के साथ ज्ञापन सौंपा फतेह लाइव, रिपोर्टर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडे से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिला की बिगड़ती हुई विधि व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में दिनदहाड़े महिलाओं से हो रही चेन छिनतई, बढ़ती गृहभेदन की घटनाएं, नशे के कारोबार की व्यापकता, मटका, जुआ और अवैध शराब के बढ़ते धंधे, खराब चल रहे सीसीटीवी कैमरों तथा साइबर क्राइम की…
गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज फतेह लाइव, रिपोर्टर आजादनगर थाना क्षेत्र के तमुलिया स्थित पारडीह चौक के पास प्रतिबंधित नशीली दवाओं के संचय और बिक्री की योजना बना रहे दो युवकों को आजादनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह बी ब्लॉक निवासी मो. मेराज अली और सोनारी थाना क्षेत्र के जाहिरा बस्ती निवासी कैलाश ठाकुर के रूप में हुई है. थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने 5…
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में उधार लौटाने में नाकाम दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत फतेह लाइव, रिपोर्टर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के चिरंजीव नंदी ने अपने मित्र राहुल खां डुमरिया से 10 मई 2024 को कोर्ट परिसर में 1.50 लाख रुपये नगद उधार दिए थे. राहुल ने तीन महीने के अंदर पूरा पैसा लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उसने पैसा वापस नहीं किया. शुरुआत में राहुल ने बातचीत भी की, लेकिन बाद में वह टालमटोल करने लगा और लगातार बहाने बनाने लगा. चिरंजीव ने कहा कि उन्होंने यह पैसा मित्रता और मानवीय भावना…
कदमा शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास फतेह लाइव, रिपोर्टर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कदमा शाखा ने झारखंड सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. यह सौजन्य भेंट शाखा प्रभारी बी.के. संजू बहन द्वारा की गई. इस अवसर पर संस्था से जुड़े बी.के. रंजीत भाई एवं बी.के. संजय भाई भी उपस्थित थे. बी.के. संजू ने मंत्री महोदय को ब्रह्माकुमारी संस्था के पर्यावरण संरक्षण अभियानों एवं जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर…
श्याम सुंदर स्वाइन ने रथ यात्रा और कलश यात्रा में शामिल होने का किया आह्वान फतेह लाइव, रिपोर्टर जगन्नाथ मंदिर खासमल कमेटी के चेयरमैन श्याम सुंदर स्वाइन ने बताया कि इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा निकाली जाएगी. इसके पूर्व 11 जून को कलश यात्रा खासमल स्थित जगन्नाथ मंदिर से गोलपहाड़ी स्थित शिव मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी. मंदिर सचिव टी के मिश्रा के अनुसार भोग कूपन 200 रुपये शुल्क देकर प्राप्त किया जा सकता है. सभी माता बहनों से अनुरोध है कि वे इस कलश यात्रा में अवश्य शामिल हों और कलश के लिए…
सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटानगर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर नई ट्रेनों को किया रवाना फतेह लाइव, रिपोर्टर दक्षिण पूर्व रेलवे ने 6 जून से टाटानगर-चाईबासा और टाटानगर-चाकुलिया के बीच मेमू पैसेंजर ट्रेनों को शुरू कर दिया है. शुक्रवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटानगर स्टेशन पर दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे. टाटानगर-चाईबासा मेमू ट्रेन संख्या 68137 रात 08:55 बजे टाटानगर से रवाना होकर 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 68138 चाईबासा से सुबह 03:20 बजे चलकर 05:45 बजे टाटानगर आएगी. इसमें सभी…
हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक सदस्य प्रणय पांडेय का निधन, अंतिम संस्कार कल प्रातः 11 बजे फतेह लाइव, रिपोर्टर हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक सदस्य एवं शहर के प्रतिष्ठित High Society Furnishing Showroom के स्वामी पशुपति कुमार पांडेय के सुपुत्र प्रणय पांडेय के असमय निधन का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है. उनकी यह अपूरणीय क्षति सभी के हृदय को गहरे शोक में डुबो गई है. दिवंगत प्रणय पांडेय का पार्थिव शरीर कल प्रातः 11 बजे उनके सर्किट हाउस स्थित आवास से भुइयांसीह स्थित स्वर्णरेखा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पृथ्वी पार्क…
